निवर्तमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार ने नवपदस्थापित डीपीआरओ पंचानन उरांव को सौंपा प्रभार* जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के नवपस्थापित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव (झा.सू.से.) ने बुधवार को अपना प्रभार ग्रहण किया। निर्वतमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार (झा.सू.से) ने नव पदस्थापित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। रोहित कुमार ने प्रभार के आदान प्रदान के उपरांत अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि बतौर डीपीआरओ बिताए पल को हमेशा हृदय में संजो कर रखेंगे। उन्होंने कार्यालय कर्मियों के निरंतर सहयोग की सराहना की तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। पदभार…
Author: BJNN Desk
23 से 29 तक दोपहर 3 बजे से सूर्यधाम में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी करेंगी कथा वाचन। जमशेदपुर। सूर्यधाम सिदगोड़ा में माँ दुर्गा, श्री राधा कृष्ण एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा और श्रीआयोध्याम में बने भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सूर्य मंदिर में बने श्रीराम मंदिर के चतुर्थ वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं संगीतमय श्रीराम कथा के निमित्त सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मंदिर समिति की ओर से 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से वर्षगांठ समारोह और प्राण प्रतिष्ठा…
Anni Amrita जमशेदपुर। चिट्ठी न कोई संदेश जाने ये कौन सा देश जहां तुम चले गए…कुछ यही सवाल आज जमशेदपुर और मुखी समाज के लोगों के मन में कौंध रहे हैं.दिवंगत सुरेश मुखी की अंतिम यात्रा में आज जनसैलाब उमड़ पड़ा.पोस्टमाॅर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पहले टैंक रोड, कदमा स्थित आवास लाया गया जहां परिजनों द्वारा विधि विधान के बाद मेडिकल बस्ती धतकीडीह और फिर ठक्कर बापा क्लब परिसर में लाया गया.यहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्यारे नेता के अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.उसके बाद पार्थिव शरीर को कांग्रेस जिला मुख्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर…
जमशेदपुर : मॉर्निंग वॉक ग्रुप बागुनहातु जमशेदपुर और एंजेल स्टेप प्ले स्कूल की संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय बाल मेला का आयोजन किया जायेगा ।कार्यक्रम की जानकारी बागुनहातु में संस्था के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में दी। संस्था के अध्यक्ष शशिवीर राणा और संरक्षक अनुभव सिन्हा ने दी । उन्होंने बताया कि बाल मेला का आयोजन बागुनहातु स्टेडियम में किया जायेगा । मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय करेंगे । इसके अलावे मेला में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, समाजसेवी तरुण डे, अमरप्रित सिंह काले, राकेश्वर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कालेज में अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मातृभाषा के प्रति निष्ठा रखते हुए एवं उसके आगे बढाने को लेकर श्रोताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार में महाविद्यालय के हिंदी विभाग के द्वारा आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अमर सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ० अमर सिंह, डा० संजय यादव, डॉ० अंतरा कुमारी ने मुख्य रूप से अपना विचार रखा। मंच का संचालन डॉ० प्रियंका सिंह ने किया। वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ० संजय यादव…
भुइयाडीह नीतिबाग कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा का पांचवा दिन जमशेदपुर। भुइयाडीह स्लैग रोड़ स्थित नीतिबाग कॉलोनी में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथावाचक आचार्य बालव्यास पंडित विवेक महाराज ने श्रीकृष्ण बाल लीला, छप्पन भोग, माखन चोरी एवं गोवर्धन पूजा प्रसंग का कथा में वर्णन किया। कथाव्यास की वाणी से बाल कृष्ण की अनेकों बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होने कहा कि जो दूसरो को आनंद दे वह नंद और जो यश का दान करे वह यशोदा है। हमारे चेहरे की मुस्कुराहट बनी रहे, यही हमें ब्रजवासियों से सीख…
जमशेदपुर. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास मंगलवार की देर रात शहर पहुंचे. राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवास पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अंगवस्त्र और फुलों का गुलदस्ता देकर स्वागत- अभिनंदन किया. इसके बाद उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावे स्थानीय लोगों से मुलाकात की. बताया जाता है कि राज्यपाल रघुवर दास अपने दो दिनों के निजी दौरे में जमशेदपुर पहुंचे हैं. इस दौरान वे अपने पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. *सूर्य मंदिर परिसर में स्थित श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ में होंगे शामिल* ————————————- मिली जानकारी के…
जमशेदपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत आने वाले टाटानगर स्टेशन का नाम भी अमृत भारत योजना के तहत जोड़ दिया गया है. इसके अलावे टाटानगर रेलवे क्षेत्र की अनेक परियोजनाओं को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिल चुकी है. इन सभी परियोजनाओं का शिलान्यास आगामी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा. इसकी जानकारी स्थानीय सासंद विद्युत वरण महतो ने दी है. इसे भी पढ़े :-Indain Railways:झारखंड और बिहार से उत्तर प्रदेश के लिए 24 फरवरी से एक और ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग इन योजनाओं की मिली है मजूंरी ———————- सासंद विद्युत…
जमशेदपुर। श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 35वां श्री श्री श्याम महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. महोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर समेत श्याम बाबा का विशाल दरबार पुष्पों से सजाया गया था। 1301 निशान यात्रा का शुभारंभ साकची शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाबा के जयकारे से हुई, जो साकची बाजार डालडा लाईन, पलंग मार्केट चौक, साकची बिरसा मुंडा चौक से स्टेट माइल रोड़ से काशीडीह होते हुए वापस मंदिर पहुंच कर बाबा श्याम को निशान अर्पित करने के साथ संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान जय श्री श्याम, शीश के…
जमशेदपुर. मुखी समाज कल्याण समिति धतकीडीह के मुखिया सह कांग्रेस अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष सुरेश मुखी की संदिग्ध परिस्थितिपों में मौत हो गई है.उनका शव रात नौ बजे धतकीडीह तालाब में मिला.परिजन खोजते हुए पहुंचे और तालाब से निकालकर टी एम एच लेकर गए जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि सुरेश अपने दो दोस्तों के साथ थे मगर उन्होंने अपने साथियों को घर भेज दिया और वह खुद भी घर चले गए.बाद में दुकान जाने की बात कहकर घर से निकल गए. जब वे काफी देर तक घर नहीं आए तो साथी…
