अजमेर: राजस्थान में साबरमती-आगरा कैंट ट्रेन (गाड़ी संख्या 12548) की चार बोगियां पटरी से उतरा गई. ये हादसा आज सुबह तड़के 1 बजे अजमेर में मदार स्टेशन के पास हुआ है. जानकारी के अनुसार इंजन समेत ट्रेन के चार जनरल डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे की सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बेपटरी हुए कोच व इंजन को पटरी पर लाने का रेस्क्यू शुरू किया गया. इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) बलदेव राम ने बताया कि हादसे का शिकार हुई अजमेर आगरा फोर्ट साबरमती कल शाम करीब 5:00…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर. कुछ घटनाओं से उबरने में वक्त लगता है.जमशेदपुर की जनता अपने प्रिय नेता सुरेश मुखी को नहीं भूल पा रही है.उनका यूं असमय चले जाना सबको कचोट रहा है.20फरवरी को उनके कथित तौर पर तालाब में कूदकर जान देने की घटना हुई थी जिससे न सिर्फ मुखी समाज बल्कि पूरा शहर दंग रह गया था. इस घटना के बाद से धतकीडीह मुखी समाज कल्याण समिति के मुखिया सह मशहूर नेता दिवंगत सुरेश मुखी जी की याद में लगातार शहर के विभिन्न इलाकों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन चल रहा है.उसी के तहत रविवार की शाम ठक्कर बापा क्लब मैदान,…
जमशेदपुर। होली में ट्रेनो में होने वाले यात्रीयो की भी देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उसी क्रम में सिकंदराबाद- दरभंगा और दुर्ग- पटना के बीच एक एक फेरे होली स्पेशल चलाई जाएगी।इसको लेकर रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:टाटा – सहरसा चलेगी होली स्पेशल,जानिए टाइमिंग दुर्ग एवं पटना के मध्य एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन की दुर्ग-पटना के मध्य गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक होली स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य एक फेरे के लिये चलाई जायेगी। यह…
जमशेदपुर ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, जमशेदपुर के वार्षिक आयोजन; मिथिला महोत्सव’2024 की दूसरी शाम बहुत यादगार रही।शहर के मध्य स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रिको में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात पंडित बिपिन झा जी ने स्वस्तिवाचन किया साथ ही स्व० ललित नारायण मिश्र जी के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। मंच का संचालन करते हुए राजीव झा ने मिथिला के महात्म्य पर कुछ पंक्तियां कहीं एवं चुटकुले सुनाए। रोहित चौधरी ने पहली प्रस्तुति के रूप में “जय जय भैरवी” अलग अंदाज में गाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वंदना…
जमशेदपुर:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की आपात बैठक ऐसोसिएशन के शहरी जिला सचिव अरूप मजूमदार द्वारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित हुई.इस आपात बैठक का उद्देश्य लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव को हाजत में बंद करने की निंदा और जमशेदपुर जिला कमेटी में मामूली फेरबदल के साथ संगठन की भावी रणनीति को लेकर था. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया उपस्थित थे.उन्होने लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव को हाजत में बंद करने और पुलिस द्वारा मारपीट करने की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है.श्री भाटिया ने…
जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला एवं अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने अनुमंडल क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। इस संबंध में उन्होंने जारी आदेश में कहा कि लोक सभा निर्वाचन 2024 की घोषणा दिनांक- 16.03.2024 को कर दी गई है तथा घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। निष्पक्ष चुनाव हेतु स्वस्थ और शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति होने तक अथवा अधिकतम 80 दिनों तक जो…
ड जमशेदपुर। फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी में कुल देवता बाबा श्री श्याम प्रभु के दर्शन हेतु शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम जागरण मंच टाटानगर के 71 सदस्यों की टोली रविवार की सुबह रेल मार्ग से खाटू धाम (राजस्थान) के लिए रवाना हुई। ट्रेन यात्रा के दौरान श्याम प्रेमियों ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की एक बोगी में भगवान श्री कृष्ण का फूलों से दरबार सजाया। सुसज्जित मनमोहक दरबार के समझ भजनों पर नाचते गाते हुए सफर कर रहे हैं। भक्तों द्वारा ट्रेन की बोगी में भजन व सत्संग का अद्भुत आनंद का संगम देखने मिल रहा है। सभी…
जमशेदपुर। रविवार को सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो में स्वर्ण रेखा नदी में डूब कर एक छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान वरुण बागची के रूप में की गई है। बताया जाता है वरूण अपने दस दोस्तो के साथ डोबो के पास स्थित स्वर्णरेखा नदी में नहाने लगे। इस दौरान वरूण डूबने लगा। वरूण जैसे ही डूबा उसके साथियों ने शोरगुल मचाया। नजदीक में मौजूद गोताखोरों ने छात्र वरुण बागची को ढूंढ कर निकाला। इसके बाद उसके साथी डूबे हुए छात्र वरुण बागची को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे।एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर…
जमशेदपुर। ADITYAPUR: RSB में देखा गया तेंदुआ* जमशेदपुर। जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर औधोगिक क्षेत्र स्थित आर एस बी के प्लांट एक में रविवार की सुबह एक तेंदुआ को देखा गया ।वही प्लांट के अंदर तेंदुआ देखे जाने पर कार्य कर रहे मजदूरो में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान एक मजदूर घायल भी हो गया है। वही तेंदुआ की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद हो गई है। वही प्लांट के अंदर तेंदुआ की प्रवेश के जानकारी मिलने से कंपनी प्रबंधन के साथ साथ वन विभाग और जिला प्रशासन के लोग पहुंच गए है।और उसे पकङने…
रेलखबर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने अलग अलग स्टेशनो से खुलने वाली कई ट्रेनो के समय मे बदलाव किया है। यह समय अलग अलग तारीख से प्रभावित होगी। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। रांची से सुबह 6 बजे करेगी वंदेभारत एक्सप्रेस वही रांची से खुलने वाली ट्रेन संख्या 20898 रांची – हावड़ा वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी। मुरी सुबह 6.53 आगमन 6.55 प्रस्थान , कोटशिला -7.19 आगमन और 7.20 प्रस्थान,पुरूलिया 7.53आगमन, 7.55 प्रस्थान,चांडिल 8.39 आगमन , 8.40 प्रस्थान, टाटानगर 9.23 आगमन , 9.28 प्रस्थान, खड़गपुर 11.13 आगमन , 11.15 प्रस्थान और हावड़ा दिन 1.10…
