दस साल के कार्यकाल में जनता की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी, अभी उच्च तकनीकी शिक्षा, मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, एयरपोर्ट निर्माण, रोजगार एवं पलायन रोकना रहेगी प्राथमिकता। जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद एवं एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने चुनावी भागदौड़ के बीच अपने दस वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड रखा है। अपने दस वर्षों के संसदीय कार्यकाल एवं मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल को उपलब्धियों से भरपूर बताते हुए सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि हम इन दस वर्षों में हम हर क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। बीते दस वर्षों में जमशेदपुर में अभूतपूर्व विकास…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। शुक्रवार को परसुडीह चांदनी चौक स्थित शिव हनुमान मंदिर,में मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्धारा सत्र 2024-25 की तीसरी स्थाई अमृतधारा लगायी गयी। यह स्थाई अमृतधारा स्व. सत्यनारायण शिवा देवी सिंघानिया की पुण्य स्मृति में उनके परिवार द्वारा लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अंशुल रिंगासिया ने किया। अमृतधारा का लोकार्पण समाजसेवी रमेश सिंघानिया, कमल किशोर अग्रवाल एवं संदीप मुरारका ने किया। इस मौके पर शाखा सचिव विजय सोनी, पूर्व अध्यक्ष रवि गुप्ता, मेघा चौधरी, उत्कर्ष अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अभिषेक पांडे, स्वास्तिक पाठक, मनोज सिन्हा, अजितेश घोष, अमित, निखिल सिन्हा आदि का योगदान रहा।
जमशेदपुर। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर भारतीय सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (416.57 ट्रिलियन रुपये) को पार कर गया। उसी दिन, निफ्टी 50 इंडेक्स 22,993.60 के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। निफ्टी 500 इंडेक्स ने भी सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। आज 21,505.25 का उच्च स्तर दर्शाता है कि इक्विटी बाजार में वृद्धि केवल बड़े, पूंजीकृत शेयरों तक ही सीमित नहीं है। भारतीय सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण को 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (जुलाई 2017) से 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (मई 2021) तक पहुंचने में लगभग 46 महीने लगे, 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से 4…
जमशेदपुर। एक बार फिर दक्षिण पूर्व रेलवे ने हावड़ा ृ- रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का समय बदल दिया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है.अधिसूचना के मुताबिक नया समय के अनुसार हावड़ा से यह ट्रेन अब एक घंटा पहले प्रस्थान कर रांची पूर्व के समय से एक घंटा पहले पहुंचेगी.। इस कारण हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का जिन स्टेशनों में ठहराव था उसके में समय मे परिवर्तन हो गया है।यह ट्रेन आगामी 10 जून से नया समय पर चलेगी। हालांकि रांची से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह होगा समय हावड़ा से ट्रेन संख्या…
जमशेदपुर/धनबाद। भारत के सबसे बड़े उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने देश भर के चुनिंदा स्कूलों में पहली बार डिज़ाइन थिंकिंग और प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की है। सैमसंग के सॉल्व फॉर टुमॉरो कार्यक्रम का हिस्सा यह अनूठी पहल मानव-केंद्रित डिज़ाइन थिंकिंग ढांचे के माध्यम से छात्रों के बीच समस्या-समाधान, आलोचनात्मक सोच, जांच और रचनात्मकता जैसे आवश्यक कौशल को बढ़ाने पर केंद्रित है। राष्ट्रीय शिक्षा और नवाचार प्रतियोगिता का उद्देश्य अगली पीढ़ी के बीच नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना है। भारत के लिए विशेष रूप से तैयार की गई इस एक दिवसीय कार्यशाला की संकल्पना छात्रों को डिजाइन थिंकिंग के विचार…
रांची। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा है कि छठे चरण के मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी बूथ व्यवस्थित किये जा चुके हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए मतदानकर्मियों को जल्द मतदान केंद्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने हर मतदाता से मतदान की अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं को सुविधाजनक ढंग से मतदान केंद्र जाकर मतदान कराने के लिए तमाम उपाय किये गए हैं। शहरी क्षेत्रों के सभी नगर निकायों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों एवं वोटर अवेयरनेस फोरमों को सभी मतदाताओं से संपर्क करने के लिए कहा गया है,…
Jamshedpur,: Tata Steel has unveiled a new nature trail at Sidhgora, reaffirming the Company’s commitment to biodiversity conservation and sustainable development. T. V. Narendran, CEO & Managing Director, Tata Steel, attended the event as the Chief Guest The 11-acre nature trail has transformed a barren area into a lush Urban Forest, providing a serene environment for the community. The trail features a 1-km walking track with various attractions, including a gazebo, pond, aromatic and medicinal plantations, a zen garden, a yoga platform, and an amphitheatre with a green lawn. Additionally, the project has restored a 200-meter stream cutting through…
जमशेदपुर। झारखंड की जनता ने झामुमो-कांग्रेस और राजद के वादे पर विश्वास कर राज्य की सेवा करने के लिए सत्ता सौपी थी। लेकिन झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने झारखंड को अधिकारियों के साथ साठ-गांठ कर आदिवासी, दलित और पिछड़ो के विकास का पैसा लूटकर इसे लुटखण्ड में बदल दिया। राज्य में नित नए भ्रष्टाचार के कारनामे और ध्वस्त कानून व्यवस्था से झारखंड की जनता त्रस्त हो चुकी है। उपरोक्त बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही। वे गुरुवार को जमशेदपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती…
जमशेदपुर। जमशेदपुर में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जमशेदपुर के सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो के समर्थन में भव्य रोड शो किया। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान खुली जीप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बिद्युत महतो, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत अन्य मौजूद रहे। रोड शो साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर, डीसी ऑफिस गोलचक्कर के रास्ते, बंगाल क्लब गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर के पास होकर टेम्पो स्टैंड के समीप वाले रास्ते से होकर स्ट्रेट माइल…
जमशेदपुर. 25 मई को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है.आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी.वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने प्रेसवार्ता के माध्यम से अपने वायदों को दुहराया.उन्होंने बिष्टुपुर तुलसी भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि टाटा लीज एग्रीमेंट के तहत पूरे जमशेदपुर को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का जो वायदा टाटा स्टील ने किया वह पूरा नहीं किया.आज भी अधिकांश इलाकों में लोगों को पानी की सुविधा नहीं, टैंकरों में कतार लगाकर लोग पानी लेते हैं जो यहां के राजनीतिक और काॅरपोरेट गठजोड़ को दर्शाता…
