जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आहूत बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने लंबित नीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों की सुनवाई को अपने रूटीन कार्यों में शामिल करने की बात कही। *’लंबित वाद की नियमित समीक्षा कर ऋण वसूली की प्रक्रिया में लायें तेजी’* 28 नीलाम पत्र पदाधिकारियों के पास कुल 15780 वाद लंबित हैं जिनमें बकाया 565 करोड़ रू. से ज्यादा की है। जिला दण्डाधिकारी…
Author: BJNN Desk
31 ब्राह्मणों ने जलयात्रा के साथ ही पंचांग पूजन, ब्राह्मण वरण, मंडप प्रवेश, वेदी निर्माण और जलाधिवास भी संपन्न कराया जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय थे प्रमुख यजमान जमशेदपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन का प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ बुधवार से प्रारंभ हो गया। महायज्ञ के पहले दिन हजारों महिलाओं ने कलाश यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कलश विधि विधान से स्थापित कर दिया गया। इसके बाद कलश यात्रा में मौजूद हजारों महिला भक्तों ने प्रभु प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को जलयात्रा के साथ ही पंचांग पूजन, ब्राह्मण वरण, मंडप प्रवेश, वेदी निर्माण और जलाधिवास भी संपन्न कराया गया। गुरुवार को…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख हेमंत सोरेन एक बार फिर महागठबंधन विधायक दल का नेता चुना गया है. इससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. मुख्यमंत्री चंपनी सोरेन शाम तक इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद महागठबंधन सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश करेगा. रांची में बुधवार को हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इसको लेकर अपनी नाराजगी भी जताई. सीएम हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार एक जमीन पर कथित तौर पर कब्जे के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार कर…
जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव कज तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए भाजपा आगामी 6 जुलाई से 15 जुलाई तक अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन करेगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम जिला की संयुक्त बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम मतदाता पुनरीक्षण, अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा एवं ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ एवं 6 जुलाई को पार्टी के पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को बूथ…
जमशेदपुर। राज्य सरकार की ओर से जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए “हो” और “उरांव” समुदाय को शामिल नहीं किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जिला उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के महामहिम राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा। मंगलवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया में त्रुटि सुधार करने की मांग की है। ज्ञापन में…
Anni Amritaजमशेदपुर. पी एम नरेंद्र मोदी ने अपने वायदे के मुताबिक जमशेदपुर की बेटी और आर्टिस्ट सुमन प्रसाद की कला की तारीफ करते हुए और भविष्य की शुभकामनाएं देता पत्र लिखा है.बता दें कि चुनाव के समय प्रचार के लिए घाटशिला दौरे पर पहुंचे पीएम ने सुमन प्रसाद की पेंटिंग की प्रशंसा की थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ और इस खबर ने सुर्खियां बटोरी थी. तब पीएम मोदी ने मंच से कहा था कि वे लौटकर पत्र लिखेंगे. जानिए पूरी कहानी विस्तार से —————— जमशेदपुर की कलाकार सुमन प्रसाद के लिए 19 मई एक अद्वितीय और अविस्मरणीय दिन साबित…
जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा में चुनाव के कार्य को प्रगति देते हुए सीजीपीसी ने बचे हुए लोगों को आह्वान किया है कि आगामी चार जुलाई तक सीजीपीसी दफतर में पावती रसीद जमा कर मतदाता सुची में अपना नामांकन सुनिश्चित अवश्य करा लें अन्यथा इसके बाद किसी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। मंगलवार को इस विषय से संबंधित सूचना बारीडीह गुरुद्वारा परिसर में चस्पा दिया गया है। इस बाबत सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व से चलाये गये अभियान में संगत का काफी सहयोग मिला है उनके सहयोग से ही वे निरंतर…
जमशेदपुर। दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के इको सेंसेटिव जोन तथा स्वर्णरेखा नदी के तट पर एनजीटी के गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी प्रकार का अवैध आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं होनी चाहिए, नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराने वालों पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी… ये बातें जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कही। एनजीटी के गाइडलाइन के अनुरूप दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र में अवैध निर्माण की जांच और स्वर्णरेखा नदी का अतिक्रमण समेत अन्य मुद्दों की समीक्षा की गई । बैठक में…
सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र का योगदान वित्त वर्ष 2024 में 14 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2034 तक 21 प्रतिशत हो जाएगा जमशेदपुर: भारत का मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र अगले दशक में पर्याप्त वृद्धि के लिए तैयार है। वित्त वर्ष 2034 तक विनिर्माण क्षेत्र का तीन गुना विस्तार होने का अनुमान है । चालू वित्त वर्ष 2024 में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का बाजार मूल्य 459 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 1.66 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है । यह वृद्धि पिछले दशक में हुई 175 बिलियन डॉलर की औसत वृद्धि से अधिक है । इसके अतिरिक्त, कम माल…
जमशेदपर। पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को लायंस क्लब इंटरनेशनल रीजन वन द्धारा भुईयाडीह स्थित बाल ज्ञान विद्यापीठ में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व रीजन वन के चेयरपर्सन एमजेएफ लायन नवनीत चौधरी ने किया। जिनके अंतर्गत 15 क्लब हैं और वे सभी क्लब इस महत्वपूर्ण कार्य में जुटे हुए हैं। मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला गवर्नर एमजेएफ लायन सीमा बाजपेई ने वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरणादायक भाषण दिया। विशेष अतिथि बाल ज्ञान विद्यापीठ के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, पूर्व जिला गवर्नर एमजेएफ कंचन सिंह और आनंद…
