जमशेदपुर। नारायणा हॉस्पिटल, तामोलिया, जमशेदपुर में 13 दिन के शिशु की मस्तिष्क रक्तस्राव (इंट्राक्रेनियल हेमरेज-आईसीएच) और विशाल हाइड्रोसेफलस की सफल सर्जरी की गयी। इस जटिल सर्जरी को न्यूरोसर्जन डॉ. राजीव महर्षि ने अंजाम दिया, जिनका साथ सीनियर एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश प्रसाद और पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अन्वेषा मुखर्जी ने दिया। शिशु गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा था। सर्जरी के बाद अब वह स्थिर स्थिति में है। विशेषज्ञों की टीम शिशु की रिकवरी पर नजर रखे हुए है, और परिवार ने अस्पताल के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। इस संबंध में शुक्रवार को साकची स्थित एक होटल में डॉ. राजीव महर्षि…
Author: BJNN Desk
मुख्यमंत्री के कर कमलों से शिलान्यास की जाने वाली 27 योजनाओं की कुल लागत राशि 2471.90 करोड़ रुपए एवं उद्घाटन की जाने वाली 04 योजनाओं की कुल लागत राशि 792.10 करोड़ रुपए है। ========================= ★ विकास कार्यों में सभी की सहभागिता जरूरी ★ चुनौती पूर्ण कार्यों को भी पूरा कर रही हमारी सरकार ★ पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं का हो विकास रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता एवं राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से ही योगदा सत्संग आश्रम-बहुबाजार-कांटा टोली-शांतिनगर, कोकर फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो सका, इस कार्य के लिए मैं वैसे…
जमशेदपुर. विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मुकुल मिश्रा ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने सोशल साइट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है. उनके अनुसार जल्द ही भारतीय जनतंत्र मोर्चा का विलय जदयू में हो जाएगा और वे जदयू में जाना नहीं चाहते हैं. इस कारण उन्होंने भारतीय जनतंत्र मोर्चा से इस्तीफा दिया है. अध्यक्ष के नाम लिखा इस्तीफा पत्र मुकुल मिश्रा ने अपना इस्तीफा भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष के नाम लिखा है. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के प्राथमिक सदस्य के साथ -साथ पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं.इस पार्टी…
जमशेदपुर. चुनाव का समय आ गया है,हड़बड़ी के शिलान्यास और उद्घाटन के कार्यक्रमों में राजनीति व्यस्त है और उधर आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है.मानगो क्षेत्र की बात करें तो यहां पुल के पास मानगो गुरुद्वारा रोड पर स्थित गलियों की दशा जर्जर हो चुकी है.बड़ा गेट कही जानेवाली गली की नाली पर बना स्लैब जगह जगह से टूट चुका है जो मौत को दावत दे रहा है. लोगों की सूचना पर वरिष्ठ पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की भावी प्रत्याशी अन्नी अमृता दौरे पर पहुंची.उन्होंने बताया कि लोगों ने उन्हें सूचना दी कि…
जमशेदपुर।- अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण कर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, मौके पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने झारखंड राज्य सहकारी बैंक के निकट अवस्थित पूजा पंडाल, मणि मेला (गुजराती सनातन समाज पूजा पंडाल)- बिष्टुपुर थाना क्षेत्र, ठक्कर बाबा पूजा पंडाल-बिष्टुपुर थाना क्षेत्र, बेल्डीह काली बाड़ी पूजा पंडाल-बिष्टुपुर थाना क्षेत्र सर्किट हाउस पूजा पंडाल के सामने क्रिकेट मैदान-बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा पूजा समितियों को उन्होंने निर्देशित किया कि पुरुष एवं महिला वालंटियर की प्रतिनियुक्ति करते हुए थाना स्तर से वेरिफिकेशन कराएं। सभी…
मुख्यमंत्री ने कहा- ट्रांसपोर्ट नगर से यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम एवं सुदृढ़ होगा, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को मिलेगी गति ================== ● ट्रांसपोर्ट नगर से विकास को एक नया आयाम मिलेगा ● ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों के लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्थायी ठिकाना होगा, जहां उन्हें व्यवसाय से जुड़ी सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी रांची। आज रांची को एक सुसज्जित और व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर मिल रहा है । ट्रांसपोर्ट नगर से जहां यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम एवं सुदृढ़ होगा, वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची के सुकुरहुटू में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर…
डेस्क। रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11,72,240 रेल कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रु के लिए 78 दिनों के पीएलबी के भुगतान को मंजूरी दे दी है। यह राशि ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप एक्ससी स्टाफ जैसी विभिन्न श्रेणियों के रेल कर्मचारियों को भुगतान की जाएगी। पीएलबी का भुगतान रेल कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करने के प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है।…
भारत सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता की कहानी के एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में, भारतीय रेलवे ने भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च की थी। यह आधुनिक, कुशल और आरामदायक रेल यात्रा के लिए भारत की आकांक्षाओं का प्रतीक बन गया है। 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी। भारतीय रेलवे में कुल 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं (51 ट्रेनें) चल रही हैं, जो ब्रॉड गेज (बी.जी.) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को…
नेशनल न्यूज।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने को स्वीकृति दे दी है। शास्त्रीय भाषाएं भारत की गहन और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की संरक्षक के रूप में काम करती हैं, जो प्रत्येक समुदाय की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का सार प्रस्तुत करती हैं। बिंदुवार विवरण एवं पृष्ठभूमि: भारत सरकार ने 12 अक्टूबर 2004 को “शास्त्रीय भाषाओं” के रूप में भाषाओं की एक नई श्रेणी बनाने का निर्णय लियाथा, जिसमें तमिल को शास्त्रीय भाषा घोषित किया गया और शास्त्रीय भाषा की स्थिति के लिए…
बेचे गए फ्लैट, डुप्लेक्स से टपकता है पानी, सड़क पर चलना कठिन परसुडीह थाने में समझौता के बाद मुकरा जमशेदपुर : बड़ा गोविंदपुर स्थित श्री वाटिका सिटी में रहने वाले लोग बिल्डर राजीव कुमार पर कार्रवाई की मांग की. लोगों ने बिल्डर पर आरोप लगाया कि उसने भवन का घटिया निर्माण कराया है. जिसके कारण घरों में पानी टपकता है. यहीं नहीं सोसाइटी में आने-जाने के लिए पेबर्स ब्लॉक से बनी सड़क पर पानी जमा रहता है. जिसके कारण सड़क पर काई जम गई हैं. जिससे अक्सर लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. इसकी शिकायत करने पर बिल्डर…
