पश्चिम सिंहभूम/चाईबासा झारखंड संविधान जागार जतरा श्रृंखला के तहत बुधवार को पश्चिम सिंहभूम के मांझारी प्रखंड के एपिसिंगी गांव के पंचायत भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रबल महतो और सुरेश महतो ने बहुत ही सरल तरीके से ग्रामीणों को मौलिक अधिकार, राइट टू एजुकेशन, राइट टू फूड वगैरह के बारे में बताया.साथ ही ५वीं अनुसूची, PESA कानून,वन अधिकार कानून – 2006 पर भी चर्चा की. ग्रामीणों ने ध्यान से उनकी बातों को सुना.कार्यशाला में भारत के संविधान निर्माण से संबंधित वीडियो को भी दिखाया गया. सभी ने preamble( प्रस्तावना)को पढ़ा और प्रबल महतो ने उसका…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत 43 पॉइंट में सीसीटीवी का अधिष्ठापन किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा शहरी क्षेत्र अंतर्गत 16 थाना क्षेत्रों के 43 पॉइंट पर लगाये जा रहे सीसीटीवी स्थल का भैतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने सम्बन्धित बीडीओ, सीओ, नगर निकाय पदाधिकारी, अभियंता को निर्देशित किया कि 10 अक्टूबर की संध्या तक छूटे हुए कुछेक स्थानों में कार्य पूर्ण करें जिससे शारदीय नवरात्र के महाष्टमी, नवमी एवं दशमी को पूजा पंडाल में आने वाले…
जमशेदपुर। कदमा उत्कल दुर्गा पूजा,कदमा एलायड दुर्गा पूजा, कदमा न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा एवं सोनारी में निर्मित पूजा पंडाल में पहुंच कर स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूजा अर्चना कर भोग ग्रहण किया.इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि माँ आदिशक्ति की आराधना से सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती हैं,माँ अंबे सबके जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाए यही मंगलकामना करता हूँ,उन्होंने शहरवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि पूरे हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ माता का दर्शन करें।
मुंबई (अनिल बेदाग) : राष्ट्रीय और वैश्विक अवसरों के लिए भारतीय युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य विकास करना है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से स्थापित, संस्थान कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार और टाटा आईआईएस (टाटा ट्रस्ट के तहत एक सेक्शन 8 कंपनी) के बीच एक सहयोग है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया किसी देश पर तभी भरोसा करती है जब उसका युवा आत्मविश्वास से भरा होता है।…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने गुरुवार को पथ निर्माण विभाग से लगभग 14 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से निर्माण होने वाले सड़क का शिलान्यास किया। शिलान्यास का कार्यक्रम नामदा बस्ती, आनंद नगर में स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप आयोजित हुआ। इसके तहत गोलमुरी नामदा बस्ती मेन रोड से काली मंदिर लिंक रोड (लम्बाई 1 किमी), कैलाश नगर से आरसीडी मेन रोड और लिंक रोड (लम्बाई 1.9 किमी), मर्सी हॉस्पिटल मेन रोड से गांधी रोड नागाडुंगरी और वहाँ से बागुनहातु (ई और डी रोड), बागुनहातु रोड नं.-6 और लिंक रोड (लम्बाई 3.05 किमी), मोहरदा से…
जमशेदपुर,: जमशेदपुर एफसी ने चार दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को फ्लैटलेट ट्रेनिंग ग्राउंड में अपनी तैयारियों को फिर से शुरू किया. जैसे ही सत्र शुरू हुआ, टीम ने टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन नवल टाटा की याद में मौन रखा, जिनकी विरासत ने क्लब और समुदाय को बहुत प्रभावित किया है. खिलाड़ियों ने एक हल्के प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया क्योंकि वे धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या में वापस आ रहे हैं. इंडियन सुपर लीग में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के कारण फिलहाल ब्रेक है, जमशेदपुर एफसी आने वाले दिनों का उपयोग हैदराबाद एफसी के खिलाफ अपने आगामी मैच की तैयारी…
अपराधियों ने त्यौहार का लाभ उठाया – विकास सिंह जमशेदपुर। मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 में स्थित परमेश्वर कॉलोनी में डॉक्टर गजेंद्र सिंह के आवास में कटर से ग्रिल काटकर लगभग दस लाख रुपए से अधिक के सोने और हीरे के जेवर चोरी हो गए इसके साथ ही कितने रुपए के और सामान चोरी हुए हैं इसका अंदाजा अभी डॉक्टर गजेंद्र सिंह और उनके परिवार को नहीं लग पाया है चोरी की जानकारी मिलते ही डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने भाजपा नेता विकास सिंह को चोरी की सूचना दिया सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह परमेश्वर कॉलोनी गजेंद्र सिंह की…
साकची में रैश ड्राइविंग करते 5 बाइक सवार पकड़े गए, की जा रही विधि सम्मत कार्रवाई* ——————————- जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक चौराहों, पूजा पंडाल के रास्तों में पुलिस द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में चौक-चौराहों पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा। यातायात नियमों का उल्लंघन व रैश ड्राइविंग करने वाले युवाओं के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष सख्ती बरती जा रही है। जांच अभियान में वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों की डिक्की में रखे सामानों की तलाशी ली जा…
जमशेदपुर। *एक युग का अंत कर गए रतन टाटा: शैलेंद्र सिंह* टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने गहरा शोक जताया है। गुरुवार को साकची स्थित कार्यालय में स्वर्गीय रतन टाटा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने उनके निधन को औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जबकि चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने रतन टाटा के देहावसान को एक युग का अंत बताया। मालूम हो कि पद्म विभूषण…
झारखंड और पश्चिम बंगाल में बढ़ती रेल कनेक्टिविटी – पश्चिम बंगाल व झारखंडवासियों को पावन पर्व नवरात्रि की सौगात – पूर्वोत्तर भारत से झारखंड को डायरेक्ट रेल कनेक्टिविटी मिलेगी नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने झारखंड व पश्चिम बंगाल में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने हेतु साहिबगंज से नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत कर क्षेत्र की कनेक्टिविटी तथा विकास को एक नई दिशा प्रदान की है। 10 अक्टूबर 2024 को निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा की उपस्थिति में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस रेल सेवा की शुरुआत की गई।…
