कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर 20 नवंबर को होगा मतदान निजी वाहन पर किसी तरह का बोर्ड, बैनर आदि लगा कर चलने पर होगी कार्रवाई ==================== रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि सोमवार 18 नवंबर की शाम को दूसरे चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर मतदान होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। उन्होंने कहा कि साइलेंस पीरियड शुरू होते ही जो लोग चुनाव प्रचार आदि कार्य से मतदान वाले…
Author: BJNN Desk
बोकारो। चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। जमशेदपुर के भाजपा नेताओं ने चंदनक्यारी में पार्टी प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी से मुलाकात कर नैतिक समर्थन दिया और उनके निर्देश पर टुमकुटांड टोला में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इससे पहले भाजपा नेताओं ने जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय कुमार महतो से चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। सांसदों से मार्गदर्शन पाकर जमशेदपुर के नेताओं ने अमर बाउरी के लिए समर्थन जुटाने में जुट गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता को बताया कि…
जमशेदपुर। झारखंड में प्रथम चरण के चुनाव में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को सम्पन्न हुए मतदान के बाद जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया है। ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी पूर्वी विधानसभा की ओर से ईवीएम की दिन-रात निगरानी के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। भाजपा के वरीय नेताओं के साथ कार्यकर्ता दिनभर एवं…
जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार को रविवार को शिकायत मिली कि मोहरदा पंप से पानी की आपूर्ति के लिए उपयोग की जाने वाली तीन पाइपें टूट गई हैं, जिसके कारण क्षेत्रों के लोगों को पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. सुचना प्राप्त होने के बाद डा. अजय ने मोहरदा जलापूर्ति योजना का मुआयना किया. जुस्कों के पदाधिकारियों से बात की एवं जल्द पाइप लाईन को दुरुस्त करने को कहा ताकि क्षेत्र के लोगों को पानी मिल सके. पदाधिकारियों ने डा. अजय को आश्वासन दिया है कि आज शाम तक एक पाइप की मरम्मत कर दी जाएगी और बाकी…
नगर कीर्तन प्रतिभागिता में मानगो स्कूल ने बाजी मारी, साकची संयुक्त रूप से रहा पहले स्थान पर, नामदा बस्ती स्कूल भी रहा अव्वल कोल्हान की संगत और सभी कमिटियों के सहयोग से नगर कीर्तन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा: भगवान सिंह पिछले दिनों 15 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु साहब के सम्मान में निकाले गए नगर कीर्तन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों, जत्थों और अन्य जत्थेबंदियों को सेंट्रल दीवान में पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया, जिसमे गुरु नानक स्कूल, मानगो ने हाई व मिडल दोनों…
जमशेदपुर. उर्दू भाषा और साहित्य के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से उर्दू दिवस के अवसर पर दारैन अकादमी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उर्दू पत्रकारिता में अतुलनीय योगदान देने वाले प्रसिद्ध पत्रकार शाकिर अज़ीम आबादी को डॉ. इक़बाल अवार्ड और फखरे सहाफत के खिताब से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मौलाना मुफ्ती बदर आलम निज़ामी ने किया।कार्यक्रम का आरंभ तिलावत-ए-कुरआन से किया गया।उपस्थित वक्ताओं ने उर्दू भाषा और साहित्य के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख़्तार खान ने कहा,”शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम करने की…
जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के वरीष्ठ नेता सह जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आगजनी की घटना में 10 नवजात शिशुओं की हुई मौत पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ईश्वर से पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. रविवार को प्रेस बयान जारी कर डा. अजय ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ झांसी मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था के कारण 10 नवजात शिशुओं की मौत होती है. वहीं घटना स्थल पर जाने के बजाए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ…
टैंकर से पानी देना ऊंट के मूंह में जीरा के समान एक ही साथ तीनों मोटर का खराब होना समझ से परे जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और जमशेदपुर पश्चिमी के एनडीए प्रत्याशी श्री सरयू राय ने बीते तीन दिनों से मोहरदा पेयजल परियोजना क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के ठप होने पर चिंता जताई है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि रविवार को तीसरा दिन था, जब मोहरदा पेयजल परियोजना क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति ठप रही। मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के इंटेक वेल में पानी खींचने के लिए तीन मोटर लगे हुए हैं। तीनों ही मोटर खराब हो…
आदित्यपुर: ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह की माता शशि बाला देवी (पति- स्व प्रो भगवती प्रसाद सिंह) का अंतिम संस्कार आज पार्वती घाट, बिष्टुपुर मे संपन्न हुआ. इससे पूर्व आज प्रातः समय एम-09, आदित्यपुर-01 स्थित आवास शव यात्रा निकाली गई, जिसमे काफी संख्या में लोग शरीक हुए. इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी व दशरथ गगराई, पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, ए के श्रीवास्तव, इंदर अग्रवाल, राकेश्वर पांडेय, गणेश महाली, गौतम प्रसाद, उपेंद्र सिंह मस्तान, बिल्डर कौशल सिंह, ऋषि मिश्रा, बास्को बेसरा, जगदीश नारायण चौबे, कौशल कुमार सिंह, बबलू श्रीवास्तव, राजीव रंजन मुन्ना, भरत सिंह, शिवलखन सिंह, विनोद…
डेस्क। राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2024 के उपलक्ष्य में भारतीय प्रेस परिषद ने आज राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव, भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई और वरिष्ठ पत्रकार श्री कुंदन रमनलाल व्यास भी उपस्थित थे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए भारत के जीवंत और विविध मीडिया…
