जमशेदपुर। NIT जमशेदपुर में आज रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पर 5 दिवसीय एडवांस एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (ESDP) का उद्घाटन एक विशेष समारोह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा प्रायोजित किया गया है और इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को भविष्य के उद्यमियों के रूप में सशक्त बनाना है ताकि वे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बिजली आवश्यकताओं को रूफटॉप सोलर ऊर्जा समाधानों के माध्यम से पूरा कर सकें। मुख्य अतिथि, प्रो. भीम सिंह, विज्ञान श्री पुरस्कार प्राप्तकर्ता और IIT दिल्ली के सम्मानित प्रोफेसर, ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और अपने उद्घाटन भाषण में…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गालूडीह थाना अंतर्गत वाहन संख्या UP20AT – 0617 (कोयला लदा) जप्त किया गया। उपरोक्त वाहन पर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालबनी के पार्वती ढाबा के बगल में अवैध रूप से कोयला खनिज का भंडारण कर परिवहन कराया जा रहा था। जांच में बिना खनिज परिवहन चालान के वाहन पाया गया। जप्त वाहन को थाना को सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आज राज्य में विधि व्यवस्था का संधारण एवं अपराध नियंत्रण, अवैध माइनिंग पर रोक, मादक पदार्थ पर नकेल कसने एवं साइबर क्राइम पर लगाम लगाने से संबंधित एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से राज्य में विधि व्यवस्था, अवैध माइनिंग पर रोक तथा विभिन्न प्रकार के अपराध नियंत्रण को लेकर की जा रही कार्रवाई की विस्तृत जानकारी रखी गई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण हमारी सरकार की…
जमशेदपुर।सामाजिक संस्था युवा ( यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन ) एवं विमेन गेनिंग ग्राउंड कंसोर्टियम,क्रिया नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान के तहत जमशेदपुर प्रखंड के चेसायर होम सुंदरनगर में विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर सहभागिता समारोह का आयोजन किया गया | जिसमें दृश्य अदृश्य” सबकी गिनती एक समान “ जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ अभियान का संदेश दिया गया | इस अवसर पर विकलांग साथियों ने पोस्टर, गीत, डांस के द्वारा से अपनी अभिव्यक्तियों को व्यक्त व प्रदर्शित किया । जैसे – * परिवार व समाज के लोग हमें शामिल…
जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) खुशी और प्रेरणा से सराबोर हो उठा। दिव्यांग समुदाय के आगंतुकों ने प्रकृति की गोद में समय बिताते हुए उत्सव का आनंद लिया। यह आयोजन केवल एक सैर नहीं, बल्कि समावेशिता और सशक्तिकरण का संदेश था, जिसने समाज में उनके प्रति अपनापन और सम्मान की भावना को और प्रबल किया। कई आगंतुकों ने यह महसूस किया कि विचारपूर्वक तैयार किए गए प्रबंध और सुलभ सुविधाओं ने उन्हें न केवल स्वागतयोग्य बल्कि विशेष होने का अनुभव कराया। एक प्रतिभागी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “दिव्यांग समुदाय के लिए…
Jamshedpur – Tata Steel Utilities and Infrastructure Services Limited (Tata Steel UISL) has been recognised as a leader in waste management, winning two prestigious awards at the 9th edition of the International Conference on Waste-to-Worth Technologies, organized by the Confederation of Indian Industry (CII) at New Delhi. Tata Steel UISL was honored with the following accolades: * Industry Leader in Minimizing and Managing Waste Across the Country * Excellence in Managing Municipal Solid Waste by a Private Firm The awards were presented during a grand ceremony attended by Shri Bhupendra Yadav, Hon’ble Minister for Environment, Forest and Climate Change (MoEFCC),…
धनबाद: हर व्यक्ति को सम्मान, वित्तीय आजादी और सार्थक लक्ष्य के साथ जीवन जीने लिए अवसर पाने का अधिकार है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फ्लिपकार्ट समर्पित कार्यक्रमों एवं समावेशी प्रक्रियाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को सार्थक अवसर देने के लिए प्रयासरत है। फ्लिपकार्ट ऐसे माहौल को बढ़ावा दे रहा है, जहां कर्मचारी अपनी वास्तविक प्रतिभा दिखाने में सक्षम हों। ऐसा करते हुए फ्लिपकार्ट व्यापक समावेश एवं सशक्तीकरण में योगदान दे रहा है। अपने इकोसिस्टम के महत्वपूर्ण भाग के तौर पर 2000 से ज्यादा दिव्यांग कर्मचारियों के साथ फ्लिपकार्ट ने समावेशी कार्यस्थल की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए…
दुमका:आज एक पत्रकार के सवाल पर दुमका जिले के शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन ने कहा है कि इस बार सदन में उठाएंगे पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मामलों का मुद्दा.बताते चलें कि झारखंड में सबसे ज्यादा फर्जी मामले दुमका के ही पत्रकारों पर दर्ज हुए हैं.इसे लेकर AISMJWA ने पूरे राज्य में धरना-प्रदर्शन भी किया था.हाल ही में ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता से भी मिले थे और सीआईडी जांच की मांग भी की थी जिस पर सकारात्मक जवाब मिला था. अब तक तो सत्ता और विपक्ष के आधा दर्जन विधायक बीते 10 सालों में…
जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने शतदल लेडीज क्लब के सहयोग से रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित नृत्य-नाटिका ‘चंडालिका‘ का प्रभावशाली मंचन लिटिल फ्लावर स्कूल ऑडिटोरियम, टेल्को में किया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में व्याप्त अस्पृश्यता की समस्या को उजागर करना और इसके नैतिक व सामाजिक पहलुओं पर चर्चा करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स अस्पताल के प्रमुख डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. पूर्णिमा रॉय, डॉ. दीप्रिया अमिताभ, और स्कूल की सिस्टर फ्लोरेंस भी मौजूद थीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप…
जमशेदपुर: जमशेदपुर एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में अपने अभियान को जीत की पटरी पर वापस ले आई है। रेड माइनर्स ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए आईएसएल 2024-25 मुकाबले में मोहम्मडन एससी को 3-1 से हरा दिया। जमशेदपुर एफसी की जीत में लेफ्ट विंगर मोहम्मद सनन ने 53वें, स्पेनिश स्ट्राइकर हावी सिवेरियो ने 61वें और नाइजीरियाई सेंटर-बैक स्टीफन एजे ने 69वें मिनट में गोल किए। रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स अकादमी के प्रोडक्ट मोहम्मद सनन को बेहतरीन गोल करने और बाएं फ्लैंक पर शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज रेड माइनर्स की शानदार…
