जमशेदपुर। टाटा आर्चरी अकादमी की एथलीट अंकिता भकत ने 6 से 8 दिसंबर 2024 तक चाइनीज ताइपे में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी इंडोर वर्ल्ड सीरीज़ के रिकर्व महिला श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया की ली युनजी को 6-2 के सेट स्कोर से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंकिता हाल के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। टाटा आर्चरी एकेडमी के कुल 14 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टाटा आर्चरी एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। 14 में से 8 खिलाड़ियों ने क्वालीफिकेशन राउंड पार किया, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय का अभिनंदन सह मिलन समारोह का आयोजन कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4, स्थित भारतीय तरुण संघ में भाजपा कदमा मंडल द्वारा हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री ललन चौहान ने किया। स्वागत संबोधन में भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू ने कदमा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का आभार, धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षो से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक मंत्री और उनके लगुवे-भगुवे ने भय और आतंक का साम्राज्य स्थापित कर रखा था। चुनाव मे हम जहा जाते…
जमशेदपुऱ। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु में कक्षा 1 से आठवीं तक के बच्चों के लिए अनेक जागरूकता एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में बच्चों को नुक्कड़ नाटक के द्वारा स्वच्छता संबंधित अच्छी आदतें सिखाई गई । एनएसएस की छात्राओं ने अत्यंत ही मनोरंजक तरीके से ज्ञानवर्धक बातें बताइए साथ ही बच्चों को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया ।बच्चों ने इसे बहुत ही उत्सुकता पूर्वक देखा , सीखा और इंजॉय किया। इस कार्यक्रम को सफल…
जमशेदपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मुझे कार्यर्ता से कोई शिकवा शिकायत नहीं है. कार्यकर्ताओं ने जिस कर्मठता व समर्पण भावना से चुनाव के दौरान कार्य किया है उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं. डा.अजय ने कहा कि पिछले दिनों स्थानीय अखबारों में प्रकाशित विधानसभा में मेरी हार की समीक्षा रिपोर्ट से मैं इतेफाक नहीं रखता. इस संबंध में मेरा स्पष्ट मानना है कि चुनाव में हार जीत होती रहती है. अपनी हार के लिए मैं अपने कर्मठ एवं समर्पित…
जमशेदपुर। भारतीय सनातन समाज के संरक्षक सह जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व प्रत्याशी सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों के खिलाफ विशाल आक्रोश मार्च निकालकर एवं धरना प्रदर्शन और युनुस सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया. भारतीय सनातन समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष एवं अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े कई लोग हाथों में बैनर-पोस्टर लिए शिव शंकर सिंह के ओल्ड केबुल टाऊन स्थित कार्यालय से टिनप्लेट चौक होते हुए आक्रोश मार्च और धरना प्रदर्शन में शामिल हुए. शिव…
रेल खबर। परिचालनिक सुगमता हेतु बनारस-प्रयागराज जं. दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत झूंसी-प्रयागराज रामबाग खण्ड के मध्य पैच डबलिंग कार्य के मद्देनजर नान इंटरलाक कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है: South Eastern Central Railway: 1 जनवरी से 124 ट्रेनों के बदलेंगे नंबर, फिर कम हो जाएगा किराया,रेलवे ने जारी की लिस्ट निरस्तीकरण : 1. सिंगरौली/शक्तिनगर से 09 से 12 दिसम्बर, 2024 तक चलने वाली 13346/13344 शक्तिनगर/ सिंगरौली-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 2. वाराणसी से 08 से 11 दिसम्बर, 2024 तक चलने वाली 13343/13345 वाराणसी- सिंगरौली/शक्तिनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 3. आनन्द विहार…
जमशेदपुर। कीताडीह निवासी शांति देवी जिनकी ब्रह्मानंद अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके परिजनों द्वारा अस्पताल का चिकित्सा शुल्क का 27000/- रुपए शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थे। उनके परिजनों ने कुणाल षाड़ंगी को जानकारी दी और अविलंब इस पर हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 27000/= रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया। एबं उनका पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द करवाए। परिजनों ने अपने इस संकट की घड़ी में साथ देने…
जमशेदपुर। सोनारी स्थित जूनियर कारमेल स्कूल के पीछे मैदान में आगामी 21 दिसंबर शनिवार को आयोजित होने वाले भब्य 22 वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव हेतु रविवार को भूमि पूजन किया गया। पंडित बिपिन पाण्डेय ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराया। मौके पर अध्यक्ष अशोक दीवान ने बताया की बढ़ती ठंड को ध्यान मे रखते हुए इस बार भब्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। किसी भी श्याम प्रेमी को असुविधा नही होगी। श्याम बाबा का भब्य दरबार तैयार करने हेतु पश्चिम बंगाल से 7 लोगो की टीम आयेगी। आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। साज मे कोलकाता के अंकित…
जमशेदपुर : जमशेदपुर काे आपरेटिव कालेज के आई क्यू एस सी सेल द्वारा बाइनरी प्रत्यायन प्रणाली के तहत, उच्च शिक्षा संस्थानों मे नैक की प्रक्रिया पर चर्चा के लिए कोल्हान यूनिवर्सिटी के आई क्यू एस सी सेल के निदेशक डॉ संजय कुमार गोराई को आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने बाइनरी प्रत्यायन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने स्वागत भाषण दिया और कालेज में सभी को मिलकर नैक के लिए लगातार काम करते रहने की सलाह दी। प्राचार्य डा अमर सिंह ने कहा कि नैक के बिना संस्थान को आगे बढाना संभव नही है। इसमें सभी शिक्षक…
जमशेदपुर : सरकार योगा एकेडमी की ओर से कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल (केपीएस) प्रांगण में भव्य रूप से ‘चतुर्थ ओपन झारखंड सीट एंड ड्रा कम्पटीशन’ का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि इसमें केपीएस ग्रुप के कई स्कूलों के अलावा शहर के विभिन्न विद्यालयों के छोटे छोटे बच्चों के साथ साथ गृहिणियों ने भी भाग लिया. प्रतियोगिता में 4 वर्ष उम्र से लेकर सीनियर सिटीजन के लोगों ने भी भाग लिया. इसके लिए अलग अलग उम्र के 11 ग्रुप बनाये गए थे. प्रत्येक ग्रुप के 10 विजेताओं के साथ साथ प्रत्येक प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रशस्ति…
