जमशेदपुर। चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क बिष्टुपुर के प्रांगण में 7 वें के. जी. नाइट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जे० पी० एस० की प्राचार्या एवं डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर पूर्वी सिंहभूम श्रीमती नमिता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का विषय – जलचर प्राणियों पर आधारित था, जो हमारे मन में उन प्राणियों के प्रति हमदर्दी प्रदर्शित करता है । नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया, बच्चों द्वारा एक नाटक का मंचन किया गया, जो कालिया नाग एवं कृष्ण के युद्ध पर आधारित एक सुन्दर प्रस्तुति थी। बच्चों द्वारा जलचर प्राणी बनकर रैंप वॉक किया गया, एक…
Author: BJNN Desk
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने आज दुमका जिला स्थित बासुकीनाथ धाम मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों ने पूरे विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इससे पूर्व दुमका जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर जमशेदपुर के भारतीय खाद्य निगम खाद्य संग्रह संग्रह भंडार जमशेदपुर के 179 विभाग की श्रमिकों का मनमाने तरीके से किए गए स्थानांतरण आदेश को अभिलंब निरस्त करने के संबंध में वार्ता की । सांसद श्री महतो ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम के खाद्य संग्रह भंडार जमशेदपुर के कुल 179 विभागीय श्रमिक (सरदार, मंडल, ह० श्रमिक तथा सहायक श्रमिक) का स्थानांतरण दिनांक 07.10.2023 को अचानक कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इन्हें तत्काल…
जमशेदपुर। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भगवान सिंह ने कहा है कि यह पूंजीपतियों की सरकार है जिसमे किसानो की अनदेखी और उनकी जायज मांगों ठुकराना ही इनकी मंशा और एजेंडा है। शुक्रवार को सीजीपीसी के अध्यक्ष और किसानों के हितैषी भगवान सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इससे पूर्व भी केंद्र की यह मोदी सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर चुकी है इसलिए सरकार के आश्वासन पर अब किसानों को जरा भी विश्वास नहीं है। भगवान सिंह ने कहा किसानो को मजबूर किया जा रहा…
जमशेदपुर। खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में 15 दिसम्बर, 2024 से धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ होना है। धान अधिप्राप्ति की सभी प्रारंभिक तैयारियां यथा-अधिप्राप्ति केन्द्रों के रूप में लैंपस का चयन किया गया है। वहीं राईस मिलरों को टैग करते हुए अधिप्राप्ति केन्द्रों पर आवश्यक उपकरणों का अधिष्ठापन, अधिप्राप्ति केन्द्रों पर मानव बलों की प्रतिनियुक्ति आदि किया जा चुका है । बता दें कि इस वर्ष किसानों से क्रय किये जाने वाले धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपये 2300/- प्रति क्विंटल की दर एवं बोनस रूपये 100/- प्रति क्विटल की दर से भुगतान किया जाना है। उपायुक्त अनन्य मित्तल…
देवघर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की। इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन का विधायक, सारठ श्री उदय शंकर सिंह, संथाल परगना कमिश्नर श्री लालचंद दादेल, संथाल परगना…
जमशेदपुर। एक बार फिर टाटा –बक्सर सहित आठ एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव आदित्यपुर स्टेशन में उठने की मांग तेज हो गई है। उसी के तहत शुक्रवार को आदित्यपुर की सामाजिक संस्था झारखंड चेतना मंच ने दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल डिवीजन के प्रबंधक के नाम एक ज्ञापन आज आदित्यपुर स्टेशन मास्टर को सौपा। उस संबंध में झारखंड चेतना मंच के सुरेश धारी और समरेन्द्र तिवारी ने सयुक्त रुप से बताया कि कोरोना के पहले यहां पर दुर्ग –पटना अब दुर्ग –आरा एक्सप्रेस के साथ –साथ टाटा –छपरा और अब टाटा – थावे एक्सप्रेस और लिंक टाटा –कटिहार एक्सप्रेस का…
झारखंड सरकार के गृह ,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गाइडलाइन का पालन करने के तीर्थयात्रियों से किया अनुरोध रांची। 14 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त प्रत्र के आलोक में झारखंड सरकार के गृह ,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया है । गाइडलाइन में श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश गाइडलाइन में श्रद्धालुओं को दिशा-निदेशों देते हुए एडवाजरी में कहा गया है कि महाकुंभ मेला 2025 मोबाइल एप डाउनलोड कर मेले की…
खावड़ा में 200 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना से 20 सीमेंट संयंत्रों को हरित ऊर्जा की आपूर्ति की जाएगी। महत्वाकांक्षी 1 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा (सौर+पवन) परियोजना के पहले चरण का हिस्सा,साथ ही डब्ल्यूएचआरएस से 376 मेगावाट। बिजली की लागत में 70% की बचत से ईबीआईटीडीए में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। 10,000 करोड़ रुपये के कुल व्यय से कंपनी की बिजली की आवश्यकता का 60% वित्त वर्ष 2028 तक हरित ऊर्जा से प्राप्त किया जा सकेगा। अहमदाबाद,: विविधीकृत अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने खावड़ा में अपनी 200 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना से सफलतापूर्वक बिजली पारेषण…
अगले मैच के महत्व के बारे में? “पिछला गेम ठीक था, लेकिन पिछले मैचों के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. हम उसी स्थिति में हैं और सब कुछ कवर करने के लिए, हमें सकारात्मक परिणाम प्राप्त करना होगा. तीन अंक प्राप्त करना महत्वपूर्ण है.” विरोधी टीम के बारे में? “पंजाब अच्छा खेल रही है और उनके भारतीय खिलाड़ी प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं. हमें डिफेंस पर ध्यान केंद्रित करना होगा, विशेष रूप से इनसाइड और आउटसाइड बॉक्स में, और अपने सेट-पीस अवसरों को भुनाना होगा, जैसा कि हमने पिछले मैच में किया था. यह मैच करो या मरो वाला…
