# नमन संस्था का कार्य अतुलनीय एवं प्रेरणादायी- सांसद विद्युत महतो स्वामी जी ने भारत की संस्कृति और गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया : विधायक मंगल कालिंदी जमशेदपुर : युवाओं के प्रेरणा स्रोत युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर “नमन” के तत्वावधान में एक भव्य आयोजन साकची मुख्य गोलचक्कर पर हुआ। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य, बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर…
Author: BJNN Desk
12 भारतीय भाषाओं में भी होगा अनाउंसमेंट जमशेदपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाकुंभ 2025 के परिप्रेक्ष्य में प्रयागराज क्षेत्र के 9 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से रेलवे बोर्ड द्वारा की जाने वाली मॉनिटरिंग व्यवस्था की शुरुआत की। उन्होंने 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में यात्रियों को सूचना देने के लिए तैयार की गई बुकलेट को भी जारी किया। साथ ही प्रयागराज एवं उसके आसपास के सभी स्टेशनों पर 12 भारतीय भाषाओं में होने वाली उद्घोषणा के शुरू होने की घोषणा की । इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अश्विनी वैष्णव ने…
जमशेदपुर, ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन द्वारा बिरसानगर स्थित संगठन के कार्यालय में आज युवा सम्राट स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके महान विचारों को स्मरण किया। सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। संगठन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण और समाज कल्याण के लिए सक्रिय योगदान दें। संगठन के सदस्यों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और…
स्वर्णरेखा के उदगम स्थल पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण . युवाओं की भूमिका केवल आंदोलन करने के लिए नहीं होना चाहिएःन्यायमूर्ति पाठक रांची। रविवार को तीन दिनों तक चलने वाले स्वर्णरेखा महोत्सव की शुरुआत हो गई। आज झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. एस.एन. पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि इस महोत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी उन्होंने और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा संयुक्त रुप से अनावरण किया गया। कार्यक्रम में दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष-सह-स्वर्णरेखा महोत्सव के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिमी के…
जमशेदपुर : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रविकांत मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा विवेकानंद के जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता एवं पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर रविकांत मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी को छोटे छोटे कहानियों के रूप में प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह ने छात्रों को संबाेधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद…
जमशेदपुर । सनातन रक्षा वाहिनी संघ द्वारा आज सिद्धगोड़ा स्थित सड़क संख्या 16 के श्री राम भक्त हनुमान मंदिर में श्री राम मंदिर, अयोध्या के स्थापना के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1101 दीप प्रज्वलित कर मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती और भोग वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों, माताओं और बहनों ने भाग लिया और इस धार्मिक आयोजन को गरिमामय बनाया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस महोत्सव ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम की भक्ति और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश…
जमशेदपुर। आज जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में नौ कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस पवित्र यज्ञ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण शर्मा काली भी उपस्थित रहे। यज्ञ के दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र वातावरण में धार्मिक आस्था को अनुभव किया। इस अवसर पर श्री अर्जुन मुंडा जी और श्री कृष्ण शर्मा काली ने संत श्री सुंदर राज (यतिराज) स्वामी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं। संत श्री सुंदर राज…
मात्र 39 साल की आयु में स्वामी जी ने सनातन के लिए असाधारण कार्य किये *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद का नाम लेने मात्र से ही एक सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आज भारत स्वावलंबी हुआ है तो स्वामी जी के उपदेशों पर अमल करने के कारण ही ऐसा हो पाया है. दरअसल, भारत के विकास के मूल में स्वामी जी का आधार है. उन्होंने 39 वर्ष की आयु में देश और विदेश में सनातन धर्म को प्रतिष्ठित करने के लिए जो कार्य किया, वह असाधारण है. वह स्वामी जी की…
दिनांक – 12 जनवरी 2025 दिन – रविवार विक्रम संवत् – 2081 ऋतु – शिशिर मास – पौष पक्ष – शुक्ल तिथि – त्रयोदशी प्रातः 06:33 तक, तत्पश्चात चतुर्दशी प्रातः 05:03 जनवरी 13 तक नक्षत्र – मृगशिरा प्रातः 11:24 तक तत्पश्चात आर्द्रा राहु काल – शाम 04:52 से शाम 06:13 तक सूर्योदय – 07:26 सूर्यास्त – 06:09 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी । परिवार के लिए समय मिलेगा। किसी रिश्तेदार से मिला…
जमशेदपुर। टाटानगर से पटना और बरहमपुर मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की सफाई पर रेलवे की नजर है। दक्षिण पूर्व जोन दोनों वंदे भारत ट्रेनों की सफाई एवं मरम्मत में करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च करेगा, ताकि यात्रियों को ट्रेन में स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो। यात्रियों को ट्रेन के कोच में ऑनबोर्ड सफाई की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों की सफाई व देखरेख कार्य का टेडर निकाला है। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन की मशीन से सफाई और मरम्मत के लिए टाटानगर स्टेशन की वाशिंग लाइन में ट्रैक्शन सुविधा शुरू की है। वहीं, मेंटेनेंस सेंटर…
