जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपने क्षेत्र के छात्रों की उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण मांग सरकार के सामने रखी। उन्होंने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में कहा की पोटका में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का भवन पूर्ण होने तक छात्रों की पढ़ाई किसी अन्य सरकारी भवन में संचालित की जाए, ताकि इस सत्र से ही बी.ए. की कक्षाएं शुरू हो सकें। विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में कहा कि पोटका प्रखंड एक सुदूर ग्रामीण इलाका है, जहां के गरीब और मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए काफी दूर जमशेदपुर शहर जाना…
Author: BJNN Desk
हाजीपुर: होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में 01 वंदे भारत स्पेशल सहित 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालित का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी संख्या 02436/02435 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल (पाटलिपुत्र-छपरा-बलिया-वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते): गाड़ी संख्या 02436 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 08 मार्च से 20 मार्च 2025 तक सोमवार को छोड़कर नई दिल्ली से 08.30 बजे खुलकर उसी दिन 22.30 बजे पटना पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 02435 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत…
जमशेदपुर। पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने आदिवासी छात्रों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा से मिल कर एलबीएसएम कॉलेज कैंपस, करनडीह जमशेदपुर स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास में 100 बेड के नए छात्रावास के निर्माण की मांग रखी है। विधायक संजीव सरदार ने मंत्री चमरा लिंडा को अवगत कराया कि वर्तमान में आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा निर्मित छात्रावास में 250 से 300 छात्र रहते हैं और शिक्षा ग्रहण कर रहे है, हालांकि, छात्रावास में पर्याप्त…
मुंबई (अनिल बेदाग) : अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा यादगार रही है, और उनकी क्लासिक फिल्मों में से एक है ‘नमस्ते लंदन’। इस फिल्म को रिलीज़ हुए 25 साल हो चुके हैं, और यह एक क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी का दर्जा हासिल कर चुकी है। दर्शक बार-बार इस फिल्म को इसकी हल्की-फुल्की परफॉर्मेंस, दिल को छू लेने वाली कहानी और बेहतरीन साउंडट्रैक के लिए देखते हैं। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी के फैंस के लिए यह एक खास तोहफा है कि ‘नमस्ते लंदन’ इस होली, 14 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही…
मुंबई (अनिल बेदाग): टिप्स म्यूज़िक लिमिटेड अपने नवीनतम रोमांटिक सिंगल, “जान लेगी महबूबा” की रिलीज़ के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है, जिसका प्रीमियर 3 मार्च, 2025 को होगा। इस दिल को छू लेने वाली धुन में प्रशंसित गायक सुखविंदर सिंह और असीस कौर की मनमोहक आवाज़ है, साथ ही सनम जौहर और अपूर्व सोनी द्वारा अभिनीत एक आकर्षक संगीत वीडियो भी है। “जान लेगी महबूबा” संगीत और दृश्य कहानी कहने में प्रतिभाओं को एक साथ लाता है। सलीम बेगाना के दिल को छू लेने वाले बोल, आसिफ चांदवानी की संगीत रचना और आदित्य देव के निर्देशन के…
जमशेदपुर. समाजवादी चिंतक एवं जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य सुधीर कुमार पप्पू ने बार काउंसिल आफ इंडिया के सातवीं बार चेयरमैन चुने गए वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को सलाह दी है कि वह राज्यसभा सांसद अथवा बीसीआई काउंसिल आफ इंडिया चेयरमैन में से एक पद छोड़ दें.सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार कोई भी व्यक्ति इस तरह की परिस्थिति में दोनों पदों में रहकर राजनीति एवं पेशे दोनों के प्रति प्रतिबद्ध व ईमानदार नहीं रह सकता है. सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि मनन कुमार मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के बिहार से राज्यसभा सांसद हैं और उन्हें पार्टी…
जमशेदपुर। बैंक ऑफ़ बड़ौदा, जमशेदपुर क्षेत्र की 67वीं शाखा – बलियापुर शाखा का उद्घाटन श्री प्रभाष चंद्र दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बलियापुर एवं श्री प्रवीण कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, बलियापुर के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ । यह शाखा हमारे स्थानीय ग्राहकों को हर प्रकार की सुविधाओं एवं सेवाओं को प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। यह बैंक ऑफ बड़ौदा की धनबाद जिला की 11वीं शाखा है। बैंक द्वारा श्री शशांक गुप्ता जी को शाखा प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है। इस उपलक्ष्य में जमशेदपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री मनीष प्रकाश सिन्हा अन्य कार्यपालकगण…
जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक गांव झिलिंग गोंडा में पूरे धार्मिक रीति -रिवाज के साथ बाहा पर्व मनाया ।जहां चंपाई सोरेन ने जाहेरथान पहुंचकर आदिवासी वेशभूषा में प्रकृति के देवता की पूजा अर्चना की। इस मौके पर चंपई सोरेन ने कहा की बाहा पर्व में आदिवासी समुदाय के लोग अपने सृष्टिकर्ता और प्रकृति के देवता मरांग बुरु, जाहेर आयो, लिटा मोणें व तुरूईको के प्रति अपनी श्रद्धा और आभार प्रकट करते हैं. समाज के लोग अपने पारंपरिक पुजारी नायके बाबा व माझी बाबा के मार्गदर्शन में सृष्टिकर्ता के…
-मानगो के सभी घरों तक पेयजलापूर्ति पहुंचाने का दिया आश्वासन -गरीबी रेखा को परिभाषित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का हुआ गठन रांची/जमशेदपुर। बुधवार को झारखण्ड विधानसभा में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के दो तारांकित प्रश्नों का उत्तर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर विकास विभाग ने अलग-अलग दिया। श्री राय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से पूछा था कि मानगो पेयजल परियोजना के इंटेक वेल, ट्रीटमेंट प्लांट और टंकियों में लगे अधिकांश मोटर करीब चार वर्षों से खराब हैं तथा यहां कार्य आरंभ होने के बाद से एक भी नया मोटर पंप नहीं खरीदा गया है।…
जमशेदपुर। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ब्रांच, जमशेदपुर की एग्जीक्यूटिव बैठक बुधवार को रूसी मोदी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत आईसीएआई कानपुर से आए डिप्टी सेक्रेटरी सीए गोविंद अग्रवाल और सीए अमित अग्रवाल ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी टीम का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सीए कौशलेंद्र दास को चेयरमैन चुना गया। इसी तरह सीए आनंद अग्रवाल को उप चेयरमैन, सीए ऋषि अरोड़ा को सचिव, सीए मुकुंद केडिया को कोषाध्यक्ष, सीए चेतन अग्रवाल को सीआईसीएएसए चेयरमैन, सीए योगेश शर्मा को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। नव-निर्वाचित टीम का कार्यकाल एक वर्ष (2025-26) रहेगा, जिसका नेतृत्व सीए कौशलेंद्र दास…
