जमशेदपुर. शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक गृह ऋण केंद्र, जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झानू हांसदा एवं फुटबाॅल कोच सह टाटा स्टील कर्मी प्रदीप कुमार पाल का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं शाॅल देकर किया गया. इस स्वागत से अभिभूत झानू हंसदा ने बहुत कम शब्दों में भारतीय स्टेट बैंक की सराहना की एवं भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े रहने का आश्वासन दिया.साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. प्रदीप पाल ने विगत 50 वर्षों से भारतीय स्टेट बैंक की सेवा से जुड़े होने को सकारात्मक बताया. दोनों खेल जगत से जुड़े दिग्गजों ने भारतीय स्टेट बैंक…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को कहा कि आयुष्मान घोटाले को लेकर झारखंड में करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर ईडी ने छापामारी की है। यह कोई अचानक और चौंकाने वाली घटना नहीं है। उनके जैसा व्यक्ति लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहा था। आज जब ईडी ने छापा मारा तो उन्हें संतोष हुआ। बेशक छापामारी आय़ुष्मान के नाम पर हुई लेकिन ईडी को इसकी तह तक जाना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य विभाग में पांच साल तक जो हुआ है, उस तक अगर ईडी नहीं पहुंचेगी तो यह बड़ा मसला नहीं बनेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर नवरात्र के शुभ अवसर पर फलाहार का आयोजन किया। इस आयोजन में शहर के राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, सांस्कृतिक कार्यकर्ता, आध्यात्मिक विभूतियां और आम जन शामिल हुए। आगंतुकों को फलाहार कराया गया। इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि उन्होंने यह आयोजन नवरात्र के उपलक्ष्य में किया है। उनकी इच्छा है कि नवरात्र के हर दिन इस तरह के आयोजन लोग करें ताकि अपनी संस्कृति और मजबूत हो सके। फलाहार कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित लोगों में पारडीह कालीबाड़ी के महंत विद्यानंद सरस्वती, पूर्व मुख्यमंत्री…
हाजीपुर – यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा दानापुर और सिकंदराबाद तथा रक्सौल और हैदराबाद/सिकंदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । यात्रियों की भीड़ एवं इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे द्वारा इनके परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल हैदराबाद से अब 05.04.2025 से 28.06.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी । 2. गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल रक्सौल से अब 08.04.2025 से 01.07.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को…
जमशेदपुर। रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट द्वारा मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में ‘ग्लोबल वार्मिंग और युवाओं की भूमिका‘ विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरणविद् एवं रोटरी क्लब के पर्यावरण निदेशक डॉ. बिक्रांत तिवारी ने छात्रों को जागरूक किया। डॉ. तिवारी ने कहा कि युवाओं को प्राकृतिक संसाधनों की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्हें अपने घरों में बड़ों से सवाल करने चाहिए। कचरा प्रबंधन कैसे हो रहा है? वर्षा जल संचयन क्यों जरूरी है? और जैविक खाद्य पदार्थों का उपयोग कितना आवश्यक है? उन्होंने छात्रों से गीले और सूखे कचरे को अलग करने तथा अपने परिवार को…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ होटल प्राइड, काशीडीह में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर जन सेवा के विभिन्न कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत सीतारामडेरा स्थित राजकीयकृत आदिवासी उच्च विद्यालय में छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड मशीन लगाई गई। साथ ही, कक्षा 9 और 10 की नौ छात्राओं की एक साल की फीस का भी भुगतान किया गया। इसके अलावा, एक श्अमृत धाराश् का उद्घाटन कर समाजसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मारवाड़ी युवा मंच की…
जमशेदपुर। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी), मुंबई बेंच ने इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 (आईबीसी) के तहत वडराज सीमेंट लिमिटेड (वीसीएल) के अधिग्रहण के लिए न्युवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना में 1,800 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान शामिल है, जिसे विशेष आदेश के तहत स्वीकृत किया गया है। इस अधिग्रहण की प्रक्रिया न्युवोको की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वान्या कॉर्पाेरेशन प्राइवेट लिमिटेड (वान्या) के माध्यम से पूरी की जाएगी। इसके बाद वान्या का वीसीएल में विलय कर दिया जाएगा, जिससे वीसीएल न्युवोको की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।…
डेस्क भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनका 87 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है. दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन, उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि ‘लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं, यह भगवान की कृपा है कि उन्होंने शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया’ . मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम फैंस और सेलेब्स दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं. 87 साल की…
दिनांक – 04 अप्रैल 2025 विक्रम संवत् – 2082 वार – शुक्रवार अयन – उत्तर गोल – उत्तर ऋतु – बसंत मास – चैत्र पक्ष – शुक्ल तिथि – सप्तमी. रात्रि. 8.13 तक / अष्टमी नक्षत्र – आर्द्रा. रात्रि. 5.21* तक / पुनर्वसु सूर्योदय – प्रातः 05:37 पर सूर्यास्त – सायं. 6:04 पर राहुकाल – पूर्वा.11.01 से 12.35 तक(अशुभ) दिशा शूल – पश्चिम दिशा दोष परिहार – जौ का सेवन कर यात्रा करें सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की…
जमशेदपुर, : फर्नेस में जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सेमीफाइनल के पहले चरण में 20,000 से अधिक दर्शकों के सामने आईएसएल शील्ड विजेता मोहन बागान सुपर जायंट पर 2-1 से हरा दिया. जेवी हर्नांडेज़ के अंतिम क्षणों में किए गए गोल ने जीत को सुनिश्चित किया, जिससे कोलकाता में दूसरे चरण की कड़ी टक्कर की स्थिति बन गई, जहां जमशेदपुर के लिए फाइनल में पहुंचने के लिए ड्रॉ ही काफी होगा. सिवेरियो ने किया पहला गोल जमशेदपुर एफसी इस मुकाबला में मजबूत शुरुआत के महत्व को जानते हुए उतरी थी और उन्होंने 23वें मिनट में सफलता हासिल की.…
