हाजीपुर: दिनांक 10.04.2025 से किउल-गया रेलखंड पर चलने वाली 13023/24 हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस तथा किउल और गया के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव समय में तकनीकी कारणों से संशोधन किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 63321 किउल-गया मेमू अब किउल से 04.30 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 10.20 बजे के बजाए 09.05 बजे ही गया पहुंचेगी । 2. गाड़ी सं. 63322 गया-किउल मेमू अब गया से 11.25 बजे के बजाए 10.45 बजे खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17.25 बजे के बजाए 15.10 बजे ही किउल पहुंचेगी…
Author: BJNN Desk
मुंबई, जमशेदपुर एफसी रिजर्व्स 10 अप्रैल को सुबह 8 बजे नवी मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग (आरएफडीएल) 2024-25 के सेमीफाइनल में मोहन बागान सुपर जायंट रिजर्व्स से भिड़ने के लिए तैयार है. इस मुकाबले में भारत की दो सबसे युवा टीमें एक साथ उतरेंगी, जहां दोनों की नजरें नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने पर होगी. जमशेदपुर एफसी ने पांच मैचों में 10 अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. मुख्य कोच कैजाद अंबापर्दिवाला के मार्गदर्शन में, टीम ने आक्रामक स्वभाव और अनुशासन का शानदार…
बिलासपुर, 14वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) बैंड प्रतियोगिता-2025 का आज भव्य शुभारंभ रेलवे एन.ई. इंस्टीट्यूट ग्राउंड, बिलासपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री मुनव्वर खुर्शीद द्वारा किया गया। यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष की प्रतियोगिता में रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल की कुल 15 टीमों के 238 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शुभारंभ समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री खुर्शीद ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रतियोगिता…
खेल आपसी भाईचारा के साथ-साथ अनुशासन में रहना सिखाते हैं: भगवान सिंह जमशेदपुर गत विजेता गबरू-मानगो ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में सुपरकिंग्स-टिनप्लेट को आठ विकेट से हरा कर क्रिकेट लीग फॉर सिख (सीएलएस)-2 का खिताब जीत कर अपने खिताब की रक्षा की। गबरू-मानगो के तरण मारवाह ने मैच फिनिशर के रूप विजयदायी छक्का लगाकर अपनी टीम को विजय दिलायी। सुपरकिंग्स-टिनप्लेट के स्टार खिलाडी राजवीर को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बैटर और सिक्सर किंग चुना गया वहीँ सुपरकिंग्स के जगराज को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और गबरू-मानगो के अमरदीप को प्लेयर ऑफ़ द फाइनल चुना गया। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक…
सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा | रेल खबर। ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की विशेष सुविधा हेतु भिवंडी-संकरेल एवं खड़गपुर-ठाणे के मध्य 03 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 01149 भिवंडी-संकरेल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, भिवंडी से 09 अप्रैल 2025 से 23 अप्रैल 2025 तक (03 फेरा) प्रत्येक बुधवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01150 खड़गपुर-ठाणे साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, खड़गपुर से 12…
रांची घनबाद निवासी दिवंगत रामप्रसाद महतो के दशकर्म में सरकार बनी सहयोगी। उनके आश्रितों की चिंता समाप्त हुई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के उपरांत दिवंगत रामप्रकाश महतो के घर धनबाद जिला प्रशासन द्वारा चावल, दाल, तेल, सब्जियां समेत अन्य सामग्री पहुँचा दी गई। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना की है। यह है मामला मुख्यमंत्री को धनबाद जिला अंतर्गत तोपचांची प्रखंड निवासी रामप्रसाद महतो की मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि दिवंगत का परिवार गरीब है और दशकर्म में लोगों को भोजन कराने के लिए…
Authored by Dr. Preeti Srivastava, Senior Consultant, Medical Indoor Services Tata Main Hospital According to WHO, approximately 300,000 women die annually due to pregnancy or childbirth complications. Additionally, over 2 million babies die within their first month of life, and around 2 million more are stillborn. This equates to roughly one preventable death every seven seconds. These statistics highlight the urgent need for improved maternal and newborn healthcare services. The “Healthy Beginnings, Hopeful Futures” campaign aims to raise awareness about these issues and advocate for effective investments to enhance health outcomes for mothers and infants. Healthy Beginnings, Hopeful Futures underscores the critical…
जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में नवनिर्मित मॉ पीताम्बरा मंदिर में श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, वास्तु पूजन और मॉ पीताम्बरा प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान बुधवार की सुबह कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ। मोहरदा के स्वर्णरेखा नदी में स्वामी विजयानंद ने पूजन किया। कलश यात्रा में 101 महिलाएं शामिल हुई। सभी माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नवनिर्मित मॉ पीताम्बरा मंदिर पहुॅचकर कलश यात्रा संपन्न हुई। स्वामी विजयानंद ने सुबह 11 बजे मंदिर में मूर्ति का जलाभिषेक और दूघ अभिषेक किया। आज शाम 6 बजे श्री गणेश पूजन और देवी आवाहन पूजन हुआ।…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के नव-निर्वाचित अध्यक्ष आनंत मोहनका ने मंगलवार की शाम को सचिव कौशिक चौधरी और कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल के साथ बिष्टुपुर स्थित चेम्बर भवन में आयोजित एक समारोह में पदभार ग्रहण किया। मौके पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष आनंत मोहनका ने कहा कि वे मंच को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सामाजिक कार्यों में मंच की सक्रिय भागीदारी को जारी रखने की बात कही और युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने पर बल दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में प्रांतीय…
जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में नवनिर्मित मॉ पीताम्बरा मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा हेतु धार्मिक अनुष्ठान 09 से 11 अप्रैल तक होने जा रहा हैं, जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 09 अप्रैल बुधवार की सुबह 06.45 बजे कलश यात्रा से होगा। इससे पहले आज मंगलवार की शाम को मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। तीन दिवसीय प्राण धार्मिक अनुष्ठान गुरूदेव स्वामी हृदयानंद जी महाराज की देखरेख में उनकी मंडली द्धारा संपन्न कराया जायेगा। इसका आयोजन मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) द्धारा किया जा…
