संजीव कुमार बने जमशेदपुर के सिटी एसपी रांची,18अक्टूबर। झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राज्य सरकार ने आज बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के अधिकारियो का तबादला करते हुए कई जिल के पुलिस अधीक्षक¨के ¨ बदल दिया है। गृह विभाग द्वारा भापुसे के 26 अधिकारियो के स्थानांतरण एवं पदस्थापन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। चुनाव के ठीक पहले राज्य सरकार ने 24जिलो में से 10 जिलो सरायकेला-खरसावां, पाकुड़,हजारीबाग, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, चतरा, गढ़वा, रामगढ़ व गोड्डा जिले के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है। इसके अलावा रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक अौर जमशेदपुर के नगर…
Author: BJNN Desk
संवाददाता,जमशेदपुर.18 अक्टुबर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन के सहयोगी से बी. पी. ऑयल मिल्स के संयोजन में आयोजित 368वें नेत्र शिविर का शुभारंभ आज नेत्र रोगियों के जांच के साथ बागबेड़ा थाना चैक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में हुआ। आज इस अवसर पर 130 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया। जांच के क्रम में 52 नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया, साथ ही आंखों की अन्य…
संवाददाता.जमशेदपुर , 18 अक्टुबर जमशेदपुर के जादुगोङा के शंकरदा पंचायत अन्तर्गत शंकरदा में झापान का आयोजन किया गया । पुरुलीया के ओझो द्वारा नाग साॅप का खेल दिखाया गया जिसमें आसपास से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे । जहरीले साॅपों का अनोखा खेल दिखाया गया । मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद दुखनीमाई सरदार उपस्थित थे । माॅ मनसा पुजा कमिटि का झापान का ये चौथा वर्ष हैं हर वर्ष झापान का आयोजन किया जाता हैं । उतरी पोटका के जिला परिषद अपने स्वंय के देखरेख में पुजा का आयोजन बडे ही भक्ति भाव के साथ मनाते…
सवाददाता.जमशेदपुर ,17 अक्टुबर : कुछ ही दिनों पूर्व कांग्रेस से नाता तोडऩेवाले हिदायत खान शुक्रवार को विधिवत रुप से झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये. श्री खान अपने कई समर्थकों के साथ राज्य के मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर माइकल जॉन सभागार ‘घर वापसी कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सोरेन के अलावा विधायक रामदास सोरेन, मोहन कर्मकार, राजू गिरी सहित पार्टी के कई वरीय कार्यकर्ता मौजूद थे. अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा कि श्री खान भले ही झामुमो छोडक़र…
गुड़गांव। भारत द्वारा अरुणाचल में कराए जा रहे सड़क निर्माण पर चीन की तीखी प्रतिक्रिया आने के एक दिन बाद भारत ने चीन को सख्त संदेश दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘कोई भी भारत को चेतावनी नहीं दे सकता है। भारत दुनिया में मजबूत देश के रूप में उभर चुका है। जहां तक सीमा विवाद का सवाल है तो मैं समझता हूं कि दोनों देशों को साथ बैठकर मामले कर सुलझा सकते हैं।’ गृह मंत्री ने कहा आतंकवाद भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में पैर फैला रहा है। कुख्यात आतंकी संगठन आइएसआइएस [इस्लामिक स्टेट…
जमशेदपुर। परिवहन विभाग द्वारा बड़े वाहनों में दो चालक नहीं रहने पर वसूले जा रहे जुर्माना के खिलाफ जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने गुरूवार को उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर दो ड्राईवर की अनिर्वायता को समाप्त करने की गुहार लगायी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में वाहन मालिकों ने उपायुक्त से मिलकर गाड़ी चलाने में हो रही परेशानी और आर्थिक स्थिति की भी जानकारी दी। उपायुक्त ने एसोसिएशन के लोगों से दिन में कम और रात में अधिक वाहनों को चलाने का निर्देश दिया है। डीसी से मिलने के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश ने…
जमशेदपुर। मनरेगा के तहत मृत मजदूर के नाम पर फर्जी भुगतान करने का एक मामला प्रकाश में आया है। उक्त मजदूर का नाम सुनाराम सरदार है जिसकी मृत्यु 29 मई 2013 को हो चुका है। इस मृतक का नाम मनरेगा के जाॅब कार्ड में दर्ज कर फर्जी भुगतान की जा रही है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर अविलंब उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा हेंसड़ा पंचायत समिति पोटका द्वारा गुरूवार को उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महाबीर मुर्मू तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष…
जमशेदपुर। साकची न्यू बाराद्वारी के देवनगर स्थित सुभाष आश्रम के लोगों ने आश्रम में रहने वाले हरि महतो एवं उसका भाई शिबू महतो के द्वारा किये जा रहे अवैध शराब का धंधा को अविलंब बंद कराने की मांग को लेकर एसएसपी एवं सिटी एसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हरि एवं शिबू पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाये है। इन दोनों भाईयों पर किसी के भी घर में घुसकर महिलाओं के साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया गया है। आश्रम के लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी एसपी एवं…
संवाददाता,जमशेदपुर,16 अक्टुबर सूर्या उपासना का महान पर्व छठ को लेकर जमशेदपुर एसडीओ प्रेम रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक एसडीओ कार्यालय में गुरूवार को संपन्न हुई। इस बैठक में केन्द्रीय शांति समिति, जुस्को, डीएसपी, मानगो अक्षेस, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी आदि शामिल थे। बैठक में एसडीओ प्रेम रंजन ने बताया कि शहर में छोटे बड़े मिलाकर 42 छठ घाट है। सभी छठ घाटों पर बिजली की उचित व्यवस्था करने का आदेश भी एसडीओ ने दिया है। डेंजर जोन वाले घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था रहेगी। मानगो चैक, आदित्यपुर पुल और स्टेशन चैक पर अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस तैनात…
समददाता जमशेदपुर -१6 अक्टूबर मेस कांग्रेस के कार्यकारी महासचिव एस आर मिश्रा के नेतत्व मे मिला प्रतिनिघि मंडल वरिय वाणिंज्य प्रबंधक श्री हलदर ने दिया शिघ्र सेवा बहाल करने का आश्वासन सारी दुनिया कि बोझ उठाने वाले मजदुर आज दो पल आराम करने वाली विश्राम धर की सुविघा से महरुम हो रहे हैं! यह कोई और नहीं मैं वो मजदूर का बात कह रहे हैं जिसे आप और हम आम तौर पर स्टेशन पर ए कुलि ए कुलि कहते हुए सुनते होगें ! आज वही लाइसेंस घारी पोर्टरों को चक्रघरपुर रेल मंडल के अधिनस्थ पडने वाले टाटानगर माॅडल स्टेशन…
