Author: BJNN Desk

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

विनोद ठाकुर,जमशेदपुर,29 मई क्या आप जानते है की सिर्फ एस एम ऐस के द्वारा ही नहीं बल्कि टेलीफोन के द्वारा भी आप अपने वितरक के पास गैस सिलिंडर बुक करवा सकते है ये आपका अधिकार है यदि आपके वितरक द्वारा टेलीफ़ोन की सुविधा नहीं दी जाती है तो महाप्रबंधक इंडियन आयल के पास अपना शिकायत दर्ज कराये ।जानकारी हेतु मो न 09471366677 पर एसएमएस करे

Read More

डेस्क,नई दिल्ली,28 मार्च भारतीय वायु सेना का सी-130जे विमान ग्‍वालियर हवाई अड्डे से 72 मील पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। यह विमान आगरा से प्रात: 10 बजे फ्लाईंग प्रशिक्षण की उड़ान पर था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। भारतीय वायुसेना का सी-130 जे विमान मध्य प्रदेश और राजस्थान सीमा पर करौली के निकट शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना में पायलट सहित 5 की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि विमान ने आगरा से रूटीन ट्रेनिंग उड़ान भरी थी और श्योपुर के पास चंबल नदी पार कर…

Read More

पटना,29 मार्च राष्‍ट्रपति ने संविधान के अनुच्‍छेद-224 की धारा (1) द्वारा प्रदत्‍त अधिकारों का उपयोग करते हुए श्री चक्रधारी शरण सिंह को पटना उच्‍च न्‍यायालय का अपर न्‍यायाधीश नियुक्‍त किया है। उनकी यह नियुक्ति 5 अप्रैल, 2014 से 2 वर्ष की अवधि के लिए है।

Read More

रवि कुमार झा,जमशेदपुर.29 मार्च सफेद बाघ देखने का सपना जमशेदपुर वासियो के लिए अब पूरा होने जा रहा है ,शुक्रवार से जमशेदपुर के टाटा जुलोजिकल पार्क में सफेद बाघ को आम लोगो के लिए खोल दिया गया है।हाँलाकि सफेद बाघ का आगमन टाटा जू में 2 मार्च को ही हो गया था ।लेकिन स्वास्थय के दृष्टिकोण से जू में आने वाले सैलानी इसे देख नही पा रहे थे। अब टाटा जू प्रबंधन ने फैसला लिया है कि 28 मार्च से जू में आने वाले सैलानी भी सफेद बाध देख सकते हैं।सफेद बाघ का नाम कैलाश रखा गया हैं। गौरतलब है…

Read More

वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,28 मार्च भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो ने गुरुवार को पोटका क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। पार्टी प्रवक्ता अनिल मोदी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि पोटका जाने के क्रम में विद्युतवरण महतो में प्रमुख चौक- चौराहों पर रुक कर वहां लोगों से मुलाकात कर उनका सहयोग मांगा। अभियान के दौरान विद्युत ने आसनबनी, बनगोड़ा, बांधडीह, तोडकासाई, तिलाबेड़ा, कुलडीहा, जादूगोड़ा, नरगा आदि क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वे लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को चुनाव के बाद हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि लोग…

Read More

खेल डेस्क,28 मार्च अमित मिश्रा (तीन विकेट) और आर. अश्विन (दो विकेट) की किफायती गेंदबाजी के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। दूसरे विकेट के लिए रोहित और विराट के बीच हुई 100 रन की साझेदारी की बदौलत ग्रुप-2 के अपने तीसरे लीग मुकाबले में इंडिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। टीम के लिए सबसे किफायती रहे अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इंडिया के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को…

Read More

अजीत कुमार ,जामताड़ा,28 मार्च लोकसभा चुनाव २०१४ में दुमका संसदीय प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को अपनी शाख बचानी है तो झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के गृह क्षेत्र छोड़ने के कारण उनकी प्रतिष्ठा दाव पर लगी है, वहीँ नमो की लहर पर सवार भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन अपनी नैया पार करने की जुगाड़ लगा रहे है. सूबे के दो पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एवं बाबूलाल मरांडी समेत नमो की लहर में भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोरेन के चुनावी दंगल में उतरने की घोषणा से चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के…

Read More

नौंवी की छात्राओ के अभिभावकों पर टीसी लेने का बना रहेे है दबाव जमशेदपुर: 28 फरवरी मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट सेक्रेट हार्ट काॅन्वेंट स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्राओं को फेल कर उनके अभिभावकों को टीसी लेने का दबाव बनानेे के खिलाफ राष्ट्रीय् मानवाधिकार आयोग जाएगी। इसके साथ ही ट्रस्ट के पदाधिकारी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाना में मामला भी दर्ज कराएगी। सेक्रेट हार्ट काॅन्वेंट स्कूल की नौंवी कक्षा की कई छात्र्ााएं फेल हो गई है। फेल छात्राओ को स्कूल सेे हटानेे के लिए स्कूल की ओर से उनके अभिभावकों पर ट्रांसफर सार्टिफिकेट लेने का दबाव बना रही है। कुछ…

Read More

वरीय सवाददाता.जमशेदपुर.27 मार्च , जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन करने वाले ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी फजल अहमद व बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार मिथलेश दास का नामांकन रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. अमिताभ कौशल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। कार्यालय सभागार में डीसी ने कहा कि फजल के नामांकन में कई कमियां थीं। उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया और केवल एक प्रस्तावक ही दिया। टीएमसी झारखंड में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं है, ऐसी स्थिति में 10 प्रस्तावक की आवश्यकता थी। खान के नामांकन…

Read More

वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,27 मार्च शहर में बढती मोटर साईकिल चोरी की घटऩाओ को रोकने का उद्देश्य से चलाए गए अभियान में जिला पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है.जिला पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने अंतरप्रांतीय गिरोह के दो सदस्य अफजल गुरु व शाहिद अंसारी को बिष्टुपुर के धतकीडीह बड़ी मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया जबकि दोनों के सहयोगी कादिर व कबीर फरार हो गए। अफजल गुरु व शाहिद अंसारी मूल रूप से बंगाल के बांकुडा जिले के रहने वाले हैं और मानगो आजादनगर इलाके में लंबे समय से रह रहे हैं। अफजल को पूर्व…

Read More