Author: BJNN Desk

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

अजीत कुमार.जामताङा,11अप्रैल जामताड़ा में नक्सलियों के धमकी भरे पोस्टरबाजी से लोगो में दहशत है. समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वाले नक्सलियों ने इस बार चुनाव से पूर्व पोस्टरबाजी कर प्रशासन को खुली चुनौती दी है. घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र है. अहले सुबह लोगो ने नारायणपुर बाज़ार, प्रखंड परिसर, दुर्गा मंदिर सहित कई जगहों पर पोस्टर चिपका कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है. घटनास्थल से नारायणपुर थाना की दुरी ज्यादा नहीं है. लोगो की नींद खुलते ही नक्सलियों का पोस्टर दिखा. पल भर में खबर जंगल की आग की तरह फ़ैल गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए…

Read More

डेस्क,जमशेदपुर,11 अप्रैल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा की पत्नि मीरा मुण्डा ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बागुन नगर दुर्गापूजा मैदान से पदयात्रा शुरू कर बागुनहातु, जाहेरटोला, नागाडुंगरी के घर-घर जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने कि अपील की। इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए श्रीमती मुंडा ने कहा कि यूपीए सरकार की गलत आर्थिक नितियों के कारण देश रसातल में चला गया है। मंहगाई चरम सीमा पर है और आम आदमी का जीवन दुभर हो…

Read More

संवाददाता,जमशेदपुर,11 अप्रैल जादूगोड़ा धरमडीह में १०० फिट पीसीसी सड़क का ढलाई शुक्रवार को किया गया , इस सड़क का निर्माण ९९ हज़ार की लागत से पंचायत समिति फंड से किया जा रहा है और इसके अभिकर्ता पिंटू मंडल है , ग्रामीणों ने बताया की सड़क बन जाने से ग्रामीणों को सहूलियत हो जायेगी बरसात के दिनों में यहाँ बहुत दिक्कत होता था और लोगो को घरों से निकलने और कहीं भी आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था ,

Read More

संवाददाता,जमशेदपुर,11 अप्रैल जादूगोड़ा दयाल मार्केट में अशोक मेडिकल के सोजन्य से पुष्पा अग्रवाल की पुण्य स्मृति में मुख्य सड़क के किनारे प्याऊ लगवाया गया है , इस प्याऊ के मीठे और ठन्डे जल का उपयोग राहगीर और आम लोग कर सकेंगे इसके लिए तीन बड़े घड़े रखे गए है , पुष्पा अग्रवाल के बड़े बेटे डॉ संजय अग्रवाल ने कहा की गर्मी से परेशान लोगो के लिए मेरी माँ हर वर्ष प्याऊ लगवाती थी पिछले वर्ष मई में उनका स्वर्गवास हो गया यह प्याऊ उनकी पुण्य स्मृति में लगाया गया है जिसका लाभ हर कोई ले सकता है ,

Read More

संवाददाता.जमशेदपुर,11 अप्रैल आज घरों में आधुनिकता व फैशन हावी हो लेकिन पुरानी परंपराओं व चीजों का महत्व आज भी बरकरार है। गर्मी से राहत पाने के लिए पूर्ण रूप से लोग बिजली पर निर्भर है। लेकिन बिजली की अनियमित आवाजाही से सभी लोग परेशान है लेकिन प्रकृति प्रदत्त संसाधन का मजा कुछ और ही है। यह देशी फ्रिज ( यानी घड़ा )गरीब व अमीर सभी की हलक को तर करता है। इतना ही नहीं घड़ा का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। गर्मी के आते ही लोग अपने अपने घरों में देशी फ्रिज अर्थात मटके और सुराही के…

Read More

संवाददाता,जमशेदपुर,11 अप्रैल जादूगोड़ा मोड़ से लेकर भाया आसनबनी होते हुए मुख्य सड़क पर सरकारी एवं निजी वाहनों का परिचालन बंद होने से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है एवं ग्रामीणों के लिए सामने की शहर जमशेदपुर जाने की राह कठिन हो गयी है ,जादूगोड़ा चोक से लेकर जमशेदपुर लगभग २५ किलोमीटर की दूरी पर है एवं यहाँ से चलने वाली ट्रेकर एवं मिनी बस ५ साल पहले तक बराबर जादूगोड़ा होते हुए राखा माइंस स्टेसन , आसनबनी , वनगोडा होते हुए गोविन्दपुर टेल्को तक जाती थी , इससे आसपास के ग्रामीणों को कम खर्च एवं सही…

Read More

अजीत कुमार,जामताङा,11 अप्रैल दुमका संसदीय क्षेत्र में २४ अप्रैल को होने वाले मतदान में वोट प्रतिशत बढाने को लेकर स्कूली छात्र लोगो को जागरूक कर रहे है. स्वीप कोषांग के तहत शुक्रवार को जिले के सभी स्कूलों के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली. शहर के बिभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए सभी गाँधी मैदान में एकत्र हुए. मौके पर आरओ सह उपायुक्त चंद्रशेखर ने संबोधित करते हुए कहा की फ्री इंडिया में जीने के हक़ और मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरुरी है. अगर कल को बेहतर तरीके से संवारना है तो आज मतदान करना होगा. तभी सुदृढ़ प्रजातंत्र का…

Read More

वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,11 अप्रैल इस चुनाव में अपनी हार से डा अजय घबरा चुके है इस कारण वे गलत सलत बयानबाजी कर रहे है ये बाते भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बीजेएनएन से खासबातचीत में कही।उन्होने कहा कि डाक्टर अजय पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद बनने के बाद जमशेदपुर की जनता से कई वादे किए लेकिन वे वादे कहां गए उन्होने कहा कि डाक्टर ने जमशेदपुर के सांसद बन कर खाली कॉरपोरेट घरानो के लिए ही काम किया .काले ने कहा कि डाक्टर साहब अपने हार से घबरा गये है इस कारण…

Read More

अजीत कुमार ,जामताड़ा,10 अप्रैल कोडरमा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत आज इवीएम में बंद हो गई. चाक-चौबंद व्यवस्था में मतदान सुबह ७ बजे प्रारंभ हुआ. शाम ४ बजे तक मतदाताओं की कतार बूथ पर देखी गई. भयमुक्त होकर लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया. खासकर महिला मतदाताओं की उपस्थिति दमदार रही. सुबह से ही मतदान को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया. गिरिडीह जिला के चार विधानसभा में में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रारम्भ हुआ. १६वी लोकसभा चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी हुई है. अबतक यह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का संसदीय और गृह…

Read More

डेस्क,रांची/पटना,10 अप्रैल, बिहार में तीन जवानों की मौत के अलावा नक्सल प्रभावित इलाकों में अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण मतदान के बाद गृह मंत्रालय ने राहत की सांस ली है।बिहार की जिन सीटों पर वोटिंग हुआ है, उनमें सासाराम, काराकाट, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई संसदीय क्षेत्र शामिल हैं। ये नक्सल प्रभावित इलाके हैं, जिसके चलते यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। जो बड़े चेहरे इन सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं उनमें शामिल हैं, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार और लोकजनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार चिराग पासवान। बिहार से कुल छह सीटों…

Read More