मध्य विद्यालय राजदोहा मे बनेगा शौचालय संवाददाता.जमशेदपुर,3 फरवरी प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान से जुडते हुए यूसिल प्रबंधन नरवा पहाड़ द्वारा यूसिल सीएमडी दिवाकर आचार्या के दिशा निर्देश पर डोमजुड़ी पंचायात के मध्य विद्यालय राजदोहा मे छात्र एवं छात्राओ के लिए अलग अलग शौचालय का निर्माण लगभग 5 लाख की लागत से बनाया जाएगा , मंगलवार को यूसिल नरवा पहाड़ मुख्य अधीक्षक सिविल बी सनयाल , एन पाटील , एस पांडा , डी हांसदा , एवं डोमजुड़ी पंचायत की मुखिया अनीता मुरमु ने नारियल फोड़कर एवं पूजा पाठ कर शिलान्यास किया इस अवसर पर यूसिल के अधिकारी बी सानयाल ने बताया…
Author: BJNN Desk
संवाददाता.जमशेदपुर,02 फरवरी जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र मे पोस्ट ऑफिस रोड मे स्थित डाक घर में बीती रात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है ।हालाकि चोरो को इस दौरान कुछ खास हाथ नगी लगा लेकिन डाकधर मे रखे तिजोरी को चोरी कर चोर अपने साथ ले गए .और कार्यलय में रखे समान को तहस नहस कर चले गए. इस संर्दभ में मानगो डाकघर के पोस्टमास्टर जगन्नाथ साव ने बताया कि सुबह पौने आठ बजे रेलवे का टिकट काउटंर खोलने के लिए कार्यलय के कर्मचारी तमाल मण्डल जैसे कार्यलय पहुँचे तो उन्होने देखा…
संवाददाता जामताड़ा ,03 फरवरी नवकिरण संस्था की ओर से शहर के सारखेल्दीह मोहल्ला में संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर उन्होंने कहा की संत रविदास ने १३वी शताब्दी में बुराइयों और कुरीतियों के विरुद्ध न आवाज़ बुलंद की बल्कि सामाजिक बढ़ने किया। उन्होंने लोगो को सबका मालिक एक है के मार्ग चलने को प्रेरित किया। इस अवसर पर केवीके से संजीव कुमार, संस्था के सचिव तरुण गुप्ता, सुमन दस लहित उपस्थित थे। सामाजिक समरसता और सामजिक कुरीतियों विरुद्ध आवाज उठाने वाले संत रविदास की की जयंती…
संवाददाता,जमशेदपुर,03 फरवरी जमशेदपुर के बिरसानगर थाना एरिया स्थित जोन नंबर 4 निवासी एक बच्चे पर चोरी का आरोप लगाकर पहले तो उसकी बुरी तरह पिटायी करने का मामला प्रकाश में आया है इस मामले को लेकर पिङीत परिजनो ने बिरसानगर थाना मामला दर्ज कराया हैं।. हालाकि इस दौरान उस बच्चे के मलद्वार में पेट्रोल डालकर उसे जोन नंबर 3 के पास स्थित गिïट्टी मशीन के पास छोड़ दिया गया . हालाकि किसी तरह बच्चा अपने घर पहुंचा. घरवालों ने उसकी खराब स्थिति को देख उसे ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिती गंभीर देखते हुए…
संवाददाता,जमशेदपुर,२ फरवरी झारखंड के प्रतिष्ठित ज्योतिष प्रशिक्षण संस्थान सेंटर फॉर एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च ,जमशेदपुर और एशियन ऐस्ट्रॉलजर्स कांग्रेस के तत्वावधान में आगामी ६ फरवरी से ८ फरवरी २०१५ तक जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर सभागार में २३ वें एशियाई ज्योतिष सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है. आज तुलसी भवन में आयोजन समिति की बैठक में सम्मलेन के तैयारियों की समीक्षा की गयी. ६ फरवरी से प्रारम्भ होने वाले सम्मलेन का उद्घाटन सहरसा ,बिहार के विधायक डॉ.आलोक रंजन करेंगे. और देश विदेश के लगभग २५० विद्वान ज्योतिष प्रतिनिधि इसमें शिरकत करेंगे. ३ दिनों तक चलने वाले इस सम्मलेन…
संवाददाता,जमशेदपुर,02 फरवरी आदित्यपुर थाना एरिया स्थित सहारा सिटी के पास जोस्ट कंपनी के एचआर ऑफिसर को गोली मार दी गई. गोली उनके हाथ में लगी है. इसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए टीएमएच में एडमिट कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू की. रात लगभग 8 बजे की है घटना घटना मंडे की रात लगभग 8 बजे की है. सहारा सिटी के पास जोस्ट कंपनी के एचआर पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह को कुछ लोगों ने गोली मार दी. गोली किसने व क्यों मारी है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.…
नई दिल्ली,02 फरवरी अनेक जानी-मानी विदेशी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। ड्यूश बैंक एजी के श्री अंशु जैन, डेमलर एजी के डॉ. डीटर जेश्चे, बीएएसएफ के डॉ. कुर्त बॉक, थिसीन क्रुप के डॉ. हीनरिच बियरसिंगर, नॉरगॉस के श्री यंग्वे स्लिंगस्टैड और जीआईसी एएम के डॉ. फेफरी जेइनसुभाकिजी इन सीईओ में शामिल थे। इन सभी सीईओ ने प्रधानमंत्री द्वारा आर्थिक सुधारों की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की और भारत में निवेश बढ़ाने का अपना इरादा भी व्यक्त किया।
नई दिल्ली,02 फरवरी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 04 और 05 फरवरी, 2015 को राष्ट्रपति भवन में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा तीसरी बार इस प्रकार का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पहला सम्मेलन 05 फरवरी, 2013 और दूसरा सम्मेलन 06 और 07 फरवरी, 2014 को आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति नियमित रूप से एनआईटी, आईआईटी, आईआईएसईआर और आईआईएससी के निदेशकों के सम्मेलन भी आयोजित करते हैं। इस साल के कुलपतियों के सम्मेलन के एजेंडा में पिछली सिफारिशों पर की गई कार्रवाई, उद्योग और अनुसंधान संस्थानों की भागीदारी में अनुसंधान और नवाचार के…
संवाददाता,जमशेदपुर ,02 फरवरी जेएससीए की ओर से चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 19 वीमेंस टूर्नामेंट सोमवार को बोकारो में खेला गया. यहां दो मैचेज खेले गए. इसमें पहले मैच में सिमडेगा व दूसरे में रांची विनर रहा. सिमडेगा ने धनबाद को हराया सिमडेगा व धनबाद के बीच खेले गए मैच में सिमडेगा ने धनबाद को हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए सिमडेगा की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बनाए. जवाबी पारी में धनबाद की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 104 रन ही बना सकी. रांची ने सरायकेला-खरसांवा को हराया रांची व…
संवाददाता,जमशेदपुर,02 फरवरी बर्मामाइंस थाना एरिया स्थित सेवाश्रम बस्ती निवासी बुजूर्ग महिला विलासी गोप की पास ही की मुस्लिम बस्ती की कुछ महिलाओं ने जमकर पिटायी कर दी. इसके अलावा उसके फैमिली मेंबर्स के साथ भी मारपीट की गई और सोने के चेन की छिनतई कर ली गई. इसके बाद महिला ने कुछ सहयोगियों के साथ एसएसपी का मांग पत्र देकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की. घटना के संबंध में विलासी गोप ने बताया कि पास ही की मुस्लिम बस्ती की कुछ महिलाएं अंगूरी, सोनी, बेबी, शहनाज के अलावा मो. बंटी, मो. खालिफ व मो. सईद उसके घर पहुंचे…
