Rail News। कोरोना काल के बाद सभी ट्रेनों का स्थिती धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है दक्षिण पूर्व रेलवे ने लगभग सभी मेल , एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है हालांकि कोरोना का पहले चल रहे पैसेंजर ट्रेनों के अनुसार उतने पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हुआ है। मिली जानकारी अनुसार कोविड-19 के पहले दक्षिण पूर्व रेलवे अपने अलग-अलग रेल मंडलो के द्वारा करीब 362 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन एवं करीब 209 पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जाता था। फिलहाल हालत सामान्य होने के बाद अभी दक्षिण पूर्व रेलवे अपने अलग-अलग मंडल से अभी 328 मेल और एक्सप्रेस …
Author: BJNN Desk
Jamshedpur। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के आइक्यूएसी सेल के तत्वाधान में सप्ताहव्यापी नई शिक्षा नीति- 2020 विषय पर आयोजित ऑनलाईन फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतिम दिन मुख्य वक्ता के रूप में डॉ0 एस0 पी0 महालिक, (प्राचार्य, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज) उपस्थित हुए, जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता कार्यक्रम के संरक्षक- सह -प्रति कुलपति कोल्हान विश्वविद्यालय प्रो0 (डॉ0)अरुण कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ0 अमर सिंह ने अतिथिद्वय का स्वागत किया एवं 03 दिसंबर से 8 दिसंबर 2021 तक चलने वाले इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अंतिम दिन के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ0…
जमशेदपुर। झारखंड सरकार ने निर्णय लिया है कि कोरोना से मृतक हुए लोगों के परिजनों को राज्य सरकार 50 हजार रुपए का सहयोग राशि देगी।इस निर्देश को जारी करते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि हेमंत सरकार जनता के सुख दुख में शामिल हैं, कोरोना से हुए मृतकों की कमी को तो हम पूरी नही कर सकते हैं लेकिन इस दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के करीब 5133 मृतकों के लिए 25 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये की राशि सभी 24 जिलों में आबंटित कर…
तमिलनाडू के किन्नौर जिले में विमान हादसे में शहीद हुए सीडीएस विपिन रावत उनकी पत्नी सहित अन्य 11 सैनिकों को विधायक सरयू राय एवं भाजमो नेताओं ने श्रद्धांजली अर्पित की. जमशेदपुर। तमिलनाडू के किन्नौर जिले में विमान हादसे में हुए सैन्य हादसे में शहीद हुए सीडीएस विपिन रावत उनकी पत्नी सहित अन्य 11 सैनिकों को विधायक सरयू राय एवं भाजमो नेताओं ने श्रद्धांजली अर्पित की. श्री राय एवं भाजमो के कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन धारण कर सभी शहीदों को श्रद्धांजली दी. श्री राय ने इस दुर्घटना को भारत देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध…
भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपाइयों ने की एसएसपी से मुलाकात,दोषियों के बुधवार तक गिरफ्तारी ना होने पर आंदोलन की दी चेतावनी। जमशेदपुर। भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार पर मंगलवार देर रात हुए जानलेवा हमले पर शहर के भाजपाई आक्रोशित हैं। सूरज कुमार पर हुए जानलेवा हमले की जहां भाजपा कार्यकर्ता निंदा कर पुलिस की नाकामी बता आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने जिला पदाधिकारी एवं सूरज के परिवारजनों के साथ शहर के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान गुँजन यादव ने…
सरयू राय ने बिरसानगर अंतर्गत जोन नम्बर 1 बी चिनयमा विद्यालय के निकट क्षेत्र का दौरा किया साथ ही क्षेत्र में स्थित माँ काली मंदिर में दर्शन किया. जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर अंतर्गत जोन नम्बर 1 बी चिनयमा विद्यालय के निकट माँ काली मंदिर में दर्शन किया और क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लिया. क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा. श्री राय ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द करवाने की बात कही एवं नवनिर्मित रोड का उद्घाटन किया गया. मोके पर इंदरजीत सिंह, पी विजय कुमार, शंकर कर्मकार, प्रकाश कोया,अभय सिंह,…
Jamshedpur आज भारत सेवाश्रम के सहयोग से भारत सेवाश्रम हॉस्पिटल और हिंद कुष्ठाश्रम के निवासी ,श्रीराम आश्रम,जयप्रकाश आश्रम और विनोबा आश्रम के १३० कुष्ठ रोगियों के बीच शिरडी साईं चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से कंबल और फूड पैकेट्स बांटा गया।भारत सेवाश्रम के अजीत महाराज,किरण मेहता,रोहन का बहुत बड़ा योगदान रहा। सी सी एसji राव,शिवकेश,हीरा,सोनी, विनय,सौम्य,योगेंद्र प्रसाद,दिलीप कुमार सिंह तथा पूरबी घोष इस कार्य को सफल बनाने में मदद किए। शिरडी साईं चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर की एक रजिस्टर्ड संस्था है जिनका मैनेजिंग ट्रस्टी श्री विजय मेहता हैं।इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है जरूरत मंद को खाना खिलाना और सेवा प्रदान…
नई दिल्ली। तमिलनाडु राज्य में वायुसेना के एक चॉपर के क्रैश होने से सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई है। इस घटना में जनरल रावत के अलावे 12 अन्य लोगों की मौत हो गई है। इस हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मिली जानकारी अनुसार तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार की दोपहर आर्मी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश (Army Chopper Crash) हो गया है। आर्मी चीफ रह चुके और अब बतौर चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ सेवाएं दे रहे जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) भी इस चॉपर में सवार थे।यही नही उनके साथ उनकी…
ऑन द स्पॉट समाधान की घोषणा के बाद भी नहीं हो रहा है समस्याओं का समाधान जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा ने आज, जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत पूर्वी कालीमाटी/ उत्तरी कालीमाटी/ दक्षिणी कालीमाटी/ पश्चिमी कालीमाटी/ ग्राम पंचायतों में लगी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का दौरा करने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, झारखंड सरकार का पूरे झारखंड में, *सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम से जनता को किसी प्रकार का लाभ नहीं, जो पहले हो रहा था, वैक्सीनेशन एवं कंबल वितरण, उसी का लाभ जनता को मिल रहा…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर झारखंड के देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पर चुनाव आयोग के द्वारा की गई कार्रवाई को रोकने की मांग की है उन्होंने अपने पत्र में लिखा है की महामहिम राष्ट्रपति महोदय से निवेदन है कि झारखंड राज्य के देवघर जिला के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के ऊपर सांसद निशिकांत दुबे ने झूठा आरोप लगाकर चुनाव आयोग से शिकायत किया था। चुनाव आयोग ने बगैर जांच किए उपायुक्त पर कार्रवाई करते हुए तुरंत सभी चुनाव कार्यो से अलग रखने का निर्णय दिया जो अनुचित है। वहां के उपायुक्त ने नियम कानून…
