झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के नियुक्ति नियमवाली के क्षेत्रीय भाषा के सूची में मैथिली को भी शामिल करने का अनुरोध* जमशेदपुर। कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अनुरोध किए हैं कि रांची ,पूर्वी सिंहभूम ,बोकारो, धनबाद ,गोड्डा ,देवघर,साहिबगंज, जामताड़ा,डाल्टनगंज ,हजारीबाग ,लोहरदगा, गुमला एवं अन्य जिले में मैथिली भाषा भाषियों की अच्छी संख्या है।। भारतीय संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल मैथिली भाषा को झारखंड सरकार द्वारा भी द्वितीय राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई है । अतः माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत…
Author: BJNN Desk
Jamshedpur । झारखंड ह्युमैनिटी फाउंडेशन के बैनर तले नई शिक्षा नीति के तहत मुसलमानों की ज़िम्मेदारी पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम की शुरूआत हाफिज़ हमज़ा हारून ने तिलावत ए क़ुरान से की. जबकि स्वागत भाषण में झारखंड ह्यूमैनिटी फाऊंडेशन के अध्यक्ष रियाज़ शरीफ़ ने वक्ताओं का परिचय कराते हुए कार्यक्रम के उद्देश बताते हुए जमशेदपुर के शैक्षणिक हालात पर से परिचित किया. जबकि शीहीन एकैडमी के डायरेक्टर जनाब शारिक अंसार ने आज़ादी पूर्व से आजतक की शिक्षा नीति व उनमें बदलाव हेतु विस्तार से चर्चा की. इस कार्रयक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देश के मशहूर मुस्लिम शिक्षाविद…
लोगों में आप पार्टी की सदस्यता लेने की होड़।* *कार्यकर्ता-जोड़ो अभियान पश्चिमी जमशेदपुर पहुँचा।जमशेदपुर। आज सुबह दस बजे विधानसभा प्रभारी के.के. सिंह व विधानसभा अध्यक्ष अजीत सिंह ने पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा के कई इलाकों में सघन सदस्यता अभियान चलाया। इस मुहिम में आज पश्चिम जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपूरी कालोनी, गरम नाला तथा नार्दन टाउन में कैम्प लगाकर दर्जनों लोगों को आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई तथा टोपी-पट्टा पहना कर उनका विधिवत स्वागत किया गया। के.के. सिंह ने नवागंतुकों को केजरीवाल के विकास मॉडल की जानकारी भी दी। नए सदस्यों में साधु शरण लाल, जोगिंदर सिंह, दिलीप तिवारी, रमेश…
जमशेदपुर। न्यू सी० पी ० क्लब सोनारी में वीर शहीदों के सम्मान एवं स्वर्गीय भास्कर गोराई के स्मृति में गोराई (तेली) कुलू समाज कल्याण केंद्रीय समिति की ओर एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित हुई। न्यू सी पी क्लब सोनारी में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन गोराई (तेली) कुलू समाज कल्याण केंद्रीय समितिके द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक सरयू राय ,समिति के अध्यक्ष दयाल गोराई,सचिव राजू गोराई,सनातन गोराई ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 216 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रक्तदान को लेकर रक्तवीरों को प्रेरित…
Chaibasa। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कडाके की ठण्ड को देखते हुए मे. रूंगटा संस प्राईवेट लिमिटेड, चाईबासा के सौजन्य और आयकर विभाग की सहभागिता से दिनांक 25/12/2021 को सदर प्रखण्ड चाईबासा के कुर्सी पंचायत अंतर्गत ग्राम डोंकासाई, पुरनिया, कुर्सी, बड़ा जयपुर, छोटा जयपुर, मौदी और कांकुसी लादुबासा के वृध, विधवा और असहाय गरीबों के बीच रूंगटा ग्रूप के प्रतिनिधि श्री किशन ठाकुर और आयकर पदाधिकारी श्री संजय कुमार पुरती के हाथों 200 कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य श्रीमती पेलोंग देवगम, महालक्ष्मी सखी मंडल सदस्य श्रीमती अलोबती राऊत, ग्रामीण श्री हरीशचंद्र देवगम,…
कालीदास पाण्डेय Entertainment News। ग्लैमर लाइव फिल्म्स, आई. टी. एच. एम. संस्थान और डॉ.बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में ताज नगरी आगरा में आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल ताज़ इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2021 रंगारंग शुभारंभ हो चुका है। 26 से 28 दिसंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन के शुरुआती सत्र में कार्यक्रम का उद्घाटन आगरा विवि के डॉ लव खुश मिश्रा, डॉ चंद्रा कांत त्रिपाठी(रजिस्टार केंद्रीय हिंदी संस्थान) व दिलीप दलवी (महासचिव वेस्टर्न इंडिया फ़िल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, मुम्बई) द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। दूसरे सत्र में देश…
Jamshedpur। समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए एवं कोरोना बंदी के दौरान विशेष अभियान चलाकर जरूरतमंद , गरीब , बेसहारा लोगों , अनाथ बच्चों , गरीब महिलाओं और कुष्ठ आश्रम के निवासियों के बीच महत्वपूर्ण सेवा खाद्य सामग्री के सामान के लिए सामाजिक संस्था “सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति” बिहार झारखंड की अध्यक्षा जमशेदपुर झारखंड की निवासी रानी गुप्ता को सम्मानित किया गया दिल्ली SHO अन्तरिक्ष आलोक, प्रशासनिक पद अधिकारी के हाथों सौजन्य से आज दिनांक 26 दिसंबर 2021 को एसएचओ – रविंद्र कुशवाहा, अंतरिक्ष आलोक जनकपुरी -दिल्ली के कर कमलों से अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर…
*मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संताल इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 30 वें दीक्षांत समारोह- सह -वार्षिक आमसभा में ऑनलाइन शामिल हुए* ========================== ◆ *’सोशल रीइंजीनियरिंग थ्रू रूरल एंटरप्रेन्योरशिप” पर आयोजित ऑनलाइन नेशनल विज्ञान और तकनीक का यह युग है। नित्य नए बदलाव हो रहे हैं । दुनिया इन परिवर्तनों के जरिए तेजी से आगे बढ़ रही है । लेकिन, जनजातीय समाज पर इसका कितना प्रभाव पड़ रहा है , इसका मूल्यांकन जरूरी है । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज संताल इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 30 वें दीक्षांत समारोह- सह -वार्षिक आमसभा में “सोशल री – इंजीनियरिंग थ्रू रूरल एंटरप्रेन्योरशिप” पर आयोजित…
जामताड़ा। रविवार को सदर प्रखंड के शहर डाल गांव में शमा क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के फाइनल में रोमांचक मैच देखने को मिला I समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एआईसीसी सदस्य सह इंटक अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा उपस्थित हुए I खिलाड़ियों से परिचय के उपरांत प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ हुआ I अंतिम मुकाबले में मोहरा और बेवा ग्राम के बीच जबरदस्त टक्कर हुई I पहले बल्लेबाजी करते हुए बेवा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 164 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया I जिसका जवाब में मोहरा की टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट गंवाकर…
जामताड़ा। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव हाफिज एहतेशाम उल मिर्जा के आवासीय कार्यालय पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर कमेटी विस्तार की प्रक्रिया पूरी की गई I इस मौके पर अनवर अंसारी को जिला महासचिव और चितरंजन प्रसाद को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया I कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाफिज मिर्जा ने कहा कि किसी भी संगठन को बल तभी मिलता है जब संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें और संगठन का विस्तार हो। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट पूरे देश में संगठन विस्तार का कार्य कर रहा है। जिसके तहत झारखंड के…
