Jamshedpur पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के 84वें जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक व टाटा स्टील में कार्यरत हरि सिंह राजपूत द्वारा रतन मानव सेवा सम्मान की शुरुवात की गयी और इस कार्यक्रम के माध्यम से रतन टाटा के जन्मदिन को अनोखे तरीके से मनाया गया । इसकी शुरुवात समाज में अपने उत्कृष्ट योगदान से मानव सेवा में समर्पित जुगसलाई के 24 वर्षीय सुखविंदर सिंह को उनके आवास जाकर उनके परिजनों के साथ शॉल और मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया,सुखविंदर पिछले कई सालों से समाज के जरुरतमन्दों के लिए तत्कालीन…
Author: BJNN Desk
*” बाबा नाम केवलम् “* *कीर्तन के जयघोष से शुरू होगा आनंद मार्ग का विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन* *कोरोना के कारण विदेशों से धर्म महासम्मेलन मेंआनंद मार्गी के भाग लेने पर पाबंदी है* जमशेदपुर । जमशेदपुर एवं उसके आसपास के काफी संख्या में आनंद मार्गी आनंद मार्ग के विश्व स्तरीय धर्म महा सम्मेलन में भाग लेने आनंद नगर जा रहे हैं, आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन का आयोजन 30 से 31 दिसंबर को किया गया है। *सभी कार्यक्रम भारत सरकार के करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा* ,उत्सव का शुभारंभ पांचजन्य ,…
जमशेदपुर। झारखण्ड के जमशेदपुर के कदमा स्थित श्रीनाथ रेसीडेंसी में मंगलवार से बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुरुवात हुआ। यह प्रतियोगिता आने वाले 8 दिनों तक चलेगा। इसमें पुरुष एकल वर्ग, महिला एकल वर्ग, पुरुष युगल वर्ग, महिला युगल वर्ग का मैच रखा गया है, यही सारे वर्ग बच्चों के लिए भी होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन संजीव वर्मा ( महा प्रबंधक – बी एस एन एल, जमशेदपुर) द्वारा किया गया, उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में खेल के महत्व को बताया तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। सोसाइटी के अध्यक्ष श्री संजीव सक्सेना ने संबोधित करते हुए बताया कि…
जमशेदपुर। मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बिष्टुपुर में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू को संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी और कोरोना महामारी के दौरान जन सेवा कार्य करने के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खाँ ने राकेश साहू को सम्मान पत्र और पार्टी तथा समाज हित मे अच्छे कार्य करने के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय खां ने आज मुझे जो सम्मान…
मानगो वसुन्धरा स्टेट में भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन जमशेदपुर। मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा स्टेट में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथावाचक वृजनंदन शास्त्री ने अपनी सुमधुरवाणी से धु्रव चरित्र, राजा बलि वामन भगवान प्रसंगों पर चर्चा करते हुए कथामृत का भक्तों को रसपान कराया और कहा कि मन का बंधन है मन को मोक्ष। सुख और दुःख हमारे मन की कल्पना हैं। विषम परिस्थिति में भी हम सुखी रह सकते हैं अगर मन यह मान लें की दुःख है ही नहीं। दुःख होते हुए भी न हरि को भूलो न जग…
जमशेदपुर। ओमीक्रॉन की दस्तक और कोविड संक्रमण का बदलता मिज़ाज़ एक बार फिर से लोगो को डरने लगा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए किसी भी तरह के भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम से बचना सभी के लिए ज़रूरी है। इन बातों को ध्यान रखते हुए साकची स्थित द केनलाइट जमशेदपुर नए साल के अपने ब्रांड बिग बाउंस सेलिब्रेशन नहीं करने का निर्णय लिया है। द केनलाइट सरकार के सारे दिशा निर्देशों का सशक्त पालन करती है, क्योंकि यह होटल सरकार से संबद्ध भी है। इस संबंध में मंगलवार को द केनलाइट ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मिथिलेश झा ने प्रेस…
Jamshedpur 28 दिसम्बर 2021 दिन मंगलवार को भोजपुरी नव चेतना मंच के अध्यक्ष अप्पू तिवारी नें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भोजपुरी नव चेतना मंच द्वारा आयोजित भोजपुरिया क्रिकेट लीग संस्करण 3 (BCL-3) मैच का शुभारंभ 20 जनवरी से होगा,इस बार कुछ बदलाव भी हुए है जैसे विजेता टीम की राशि पहले 50 हजार था उसके स्थान और 70 हजार संग ट्राफी किया गया है,वैसे उपविजेता को 25 हजार की राशि पहले थी अभी 40 हजार संग ट्राफी है,पूर्व की तरह लीग मैच की प्रवेश शुल्क 3100 रुपये मात्र है उसमे कोई बदलाव नही है प्रवेश शुल्क हेतु ऊपर दिए…
जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बिहार के डेरी ऑन सोन में प्रचार दोरे में गए वहा एक गुरदुवरा साहिब में उन्हें मुख्य तोर में जमशेदपुर से बुलाया गया उन्होंने संगत के सामने चार साहिबज़ादो की शहादत से रूबरू कराया हरविंदर सिंह जी ने पहले बड़े सरसा नदी में परिवार केसे तीन हिसों में बटा ये बताया फिर बड़े साहिबज़ादे जो चमकोर के युध में शाहिद हुए थे उनकी पूरी जानकारी संगत को बताई उसके बाद संगत को माता गुजर कौर एवं छोटे साहिबज़ादो की सरसा नदी से ले कर सरहंद तक जो कुछ भी उनके साथ हुआ उसकी…
जमशेदपुर। शहर और इसके आस पास क्षेत्र मंगलवार की सुबह कोहरे के चादर में लिपटा रहा । जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। क्षेत्र में छाई घनी धुंध के कारण विशेष तौर पर दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के कारण वाहन चालकों को सुबह दस बजे तक भी अपने वाहनों की हेडलाइटों के सहारे चलाया गया। मंगलवार को छाए घने कोहरे से जहां जनजीवन पुरी तरह से प्रभावित हुआ वहीं सडक़ रेल यातायात भी काफी बाधित हुआ, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। कई बसें रेलें अपने समय पर पहुंचने के कारण यात्री अपने गंतव्य…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा प्रखंड अंतर्गत कमलपुर थाना क्षेत्र के बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र के बनकुचिया पंचायत के हुरूमबिल मध्य विद्यालय परिसर में जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी के द्वारा कश्मार, ओड़िया, बनकुचिया पंचायत के दर्जनों गांव के सैकड़ों जरूरतमंद वयस्कों ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया।ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को कड़ाके के ठंड से राहत दिलाने के लिए सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी के द्वारा आज 560 कम्बल वितरण किया गया। सांसद श्री महतो जी ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के शीतलहरी के प्रभाव अधिक होने के कारण क्षेत्र के…
