जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी के नारायणपुर, पबिया, गोपालपुर मंडल के कार्यकर्ताओं से मंत्रणा कर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने दल के आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति बनाई। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी के कार्यक्रमों एवं क्षेत्र में भाजपा का सांगठनिक विषयों पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा किया गया। भाजपा के बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव को दलहित में लगाने पर चर्चा की गई। मंडल ने कहा कि चर्चा में नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को दल को…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। सोना देवी विश्वविद्यालय किताडीह घाटशिला द्वारा शुक्रवार को 450 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया ।मौके पर मौजूद अतिथियों में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन जिले के ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीणा के साथ-साथ घाटशिला के एसडीओ सत्यवीर रजक डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद घाटशिला बीडियो कुमार एस अभिनव सीओ राजीव कुमार समाजसेवी काली राम शर्मा आईसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओमप्रकाश सिंह के साथ साथ सोना देवी ट्रस्ट के संस्थापक प्रभाकर सिंह उपस्थित थे अपने संबोधन में विधायक रामदास सोरेन ने मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सरकार गरीबों के…
Jजमशेदपुर। पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सामजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए करनडीह क्षेत्र अंतर्गत दुखू टोला में निवास करने वाले दिव्यांग रंजन मंडल को व्हीलचेयर भेंटकर मानवता का संदेश दिया। शुक्रवार को वर्ष के अंतिम दिन पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं रोटरी क्लब स्टील सिटी जमशेदपुर के सदस्यों ने उनके आवास जाकर उन्हें व्हीलचेयर प्रदान किया। रंजन मंडल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से व्हीलचेयर खरीदने में परिवार असमर्थ था। इस बात की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सह जिप सदस्य सुदीप्तो डे राणा ने कुणाल षाड़ंगी को दी। जिसपर कुणाल षाड़ंगी ने त्वरित…
कोविड-19 अपडेट राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 143.83 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं भारत में वर्तमान में 82,402 सक्रिय मामले सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.24 प्रतिशत स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.38 प्रतिशत पिछले 24 घंटों के दौरान 7,486 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,42,58,778 मरीज स्वस्थ हुए बीते चौबीस घंटे के दौरान 13,154 नए मामले सामने आए दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत है,पिछले 87 दिनों से 2 प्रतिशत से कम साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.76 प्रतिशत है; पिछले 46 दिनों से 1 प्रतिशत से कम है अभी तक कुल 67.64 करोड़ जांचें की जा…
जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब की सामान्य सभा बिष्टुपुर के एक होटल में क्लब की अध्यक्ष विनीता शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इनर व्हील की प्रार्थना iso बबिता शर्मा ने करवाई। विनीता शाह के स्वागत भाषण में उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेस गया में आगामी वर्ष 2022-23 के लिए डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मनोनीत की गई। डॉ. रीता झा एवं डिस्ट्रिक्ट tresurer कोषाध्यक्ष अलकानंदा बक्शी को बधाई दे कर गुलदस्ते से स्वागत किया गया। क्लब की पूर्व अध्यक्ष डॉ मंजु रानी सिंह को जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के स्वच्छता की ब्रांड अम्बेसेडर बनने की ख़ुशी में क्लब के द्वारा उन्हे फूलों के गुलदस्ते से सम्मानित…
रेल समाचार। श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 355वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिहार के पटना साहिब स्टेशन पर एक जनवरी से 15 जनवरी तक 23 जोङी ट्रेनो का अस्थाई रूप से दो मिनट का ठहराव किया जाएगा।इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 355वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिनांक 01.01.2022 से 15.01.2022 तक 23 जोड़ी ट्रेनों का पटना साहिब स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना पोजिटिव की संख्या मे हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन काफी सजग हो गया है।वही उपायुक्त सूरज कुमार ने इसको लेकर व्यापक दिशा निर्देश जारी किया है।वही उपायुक्त ने सभी निजी चिकित्सीय संस्थानों को अपने आसपास के कम से कम 2 विद्यालयों में 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण हेतु मेडिकल टीम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। तथा कुछ प्रमुख चिकित्सीय संस्थानों को 60 वर्ष से उपर आयु वर्ग के व्यक्ति के टीकाकरण हेतु भी आवश्यक व्यवस्था करने हेतु निदेशित किया गया। उन्होंने 3 जनवरी 2022 से 15 से 18…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर केआजसू पार्टी जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का ब्यान हास्यस्पद लगता है उनके भावनाओ से प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री जी गरीबो के ठगने और जनता के साथ विश्वासघात करने का कार्य किया है उन्हें शायद यह भी जानकारी नही है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगो जो गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करते है वैसे लोग मोटरसाईकिल कहा से लाएंगे और अगर जिनके पास मोटरसाईकिल है वो गरीबी के नीचे कैसे हो गए ।मुख्यमंत्री जी को बीपीएल की सूची और उसका मानक तय करना चाहिये,आखिर…
जामताड़ा: विश्व बैंक संपोषित झारखंड म्युनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जामताड़ा नगर पंचायत में जलापूर्ति योजना के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए डीपीआर बनवाने हेतु स्टेकहोल्डर की बैठक नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को आयोजित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी की अध्यक्षता में जुडको के प्रतिनिधि, उक्त जलापूर्ति योजना के डीपीआर बनाने वाली एजेंसी एनजेएस इंजीनियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं जापान की एजेंसी मार्स प्लानिंग के प्रतिनिधि तथा नगर पंचायत के बोर्ड के सभी सदस्य उपस्थित हुए। बैठक के उपरांत नगर अध्यक्ष रीना कुमारी ने बताया कि जामताड़ा जलापूर्ति योजना के उन्नयन एवं शुद्धिकरण के लिए विश्व बैंक…
उच्च विश्वास और उच्च प्रदर्शन संस्कृति वाली संस्था के निर्माण की दिशा में एक कदम है ’ग्रेट प्लेस टू वर्क’ प्रमाणन मुंबई, 30 दिसंबर, 2021: ’ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट’ द्वारा टाटा स्टील को पांचवीं बार भारत में ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क आर्गनाइजेशन’ के रूप में प्रमाणित किया गया है। ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट का यह वार्षिक प्रमाणन उच्च-विश्वास और उच्च-प्रदर्शन संस्कृति वाले संस्थान के निर्माण की दिशा में टाटा स्टील के प्रयासों को सम्मानित करता है। पिछले कुछ वर्षों में टाटा स्टील ने कार्यबल के विभिन्न वर्गों के लिए कई पथ-प्रदर्शक नीतियां, अभ्यास और पहल शुरू…
