जमशेदपुर। आर्मी एयरफोर्स और नेवी से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों की संस्था अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई ने थल सेना दिवस का कार्यक्रम कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए सांकेतिक रूप से मनाया। इस अवसर पर थल सैनिकों ने संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉक्टर संजय गिरी एवं सचिव अभिषेक गौतम के साथ मिलकर केक काटा। कार्यक्रम का विषय प्रवेश डॉक्टर कमल शुक्ला ने किया और कहा कि आज हम सब जो कुछ भी हैं सेना की बदौलत है और सेना के दिवस को हर्षोल्लास से मनाना हम सब के लिए गौरव का विषय है…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित धातकीडीह के धतकिडीह मुखी समाज के तत्वावधान में आयोजित टुसू पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने किया। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि टुसू झारखंड की सांस्कृतिक महोत्सव का प्रतिक है। इस महोत्सव में सचमुच झारखंड की संस्कृति देखने मिलती है। चारों ओर खुशी ही दिखती है। आयोजकों की ओर से बहुत ही सुन्दर आयोजन किया जाता है प्रत्येक वर्ष यहां वे आते है और लोगों की ख़ुशी में शामिल होते है। काले ने कहा की ये इनका सौभाग्य है की यहाँ…
जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने मकर संक्रांति एवं सूर्य उत्तरायण के पावन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रबल इच्छा शक्ति के धनी रतन जोशी के आवास जा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री जोशी लंबी अस्वस्थता के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं । इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा हम सबके प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक, शुद्ध और संस्कृतनिष्ठ हिंदी , विद्वता व बुद्धिमत्ता के लिए भी उनका हर ओर सम्मान किया जाता है।काले ने कहा कि परमात्मा हमारे अभिभावक तुल्य श्री रतन जोशी को स्वस्थ रखें मेरी यही कामना है
जमशेदपुर। पूर्वी सिहभूम जिला मे कोरोना सक्रमितों के संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को जमशेदपुर में 751 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जमशेदपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7893 हो गई हैं।वही कोरोना से स्वस्थय होकर आज 344 लोग घऱ लौटे हैं। वही आज दो लोगो की कोरोना से मौत हो गई है। वही पूर्वी सिहभूम जिला के उपायुक्त सुरज कुमार ने लोगो से अपील की है कि वे घरों से नहीं निकले । निकले भी तो सरकार के गाइड लाईन का पालन जरुर करे।…
रांची। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि राज्य में वर्तमान लॉक डाउन की व्यवस्था को 31 जनवरी तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार स्थिति पर नजर रखी हुई हैं, वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया हैं। कोविड वैक्सीन जरूर ले मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस रिलीज जारी कर लोगों से अनुरोध किया है कि टीका जरूर ले, युवाओं को भी टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, राज्य सरकार शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव उपाय कर रही हैं।…
शिक्षा सामाजिक बदलाव का हथियार: डा. अरुण उरांव अच्छे संस्कारों के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण: विजय कुमार रांची सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पीआईबी-आरओबी रांची और एफओबी डालटनगंज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, दिनांक 15 जनवरी 2022 को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर वेबिनार का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह सप्ताह के तहत आयोजित वेबनार में अध्यक्षीय संबोधन देते हुए पीआईबी-आरओबी रांची के अपर महानिदेशक श्री अरिमर्दन सिंह ने सर्वप्रथम सेना दिवस के मौके पर देश के वीर सैनिकों के योगदान को याद करते हुए उनके और उनके परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त…
जामताड़ा। जामताड़ा जिला में लगातार कोविड-19 संक्रमण का मामला जिस रफ्तार से बढ़ा उसी अनुपात में अब मरीज स्वस्थ होने लगे हैं। पूर्व के संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। शनिवार को कोरोना जांच में पूर्व के संक्रमित 71 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद कोविड-19 डेडीकेटेड अस्पताल उदलबनी से डिस्चार्ज किया गया है। जबकि 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिसे आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या घटकर 271 हो गया है। यह जिला के लिए राहत की बात यह है कि पूर्व के संक्रमित मरीज तेजी…
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति दरबार का तीन दिवसीय जन्म (स्थापना) उत्सव भक्तो द्वारा मनाया गया। स्थापना उत्सव के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरहरगुटटू में जय माता दी आवास पर माता अतिउत्तेमश्वरी का श्रृंगार एवं भव्य दरबार भक्तों द्धारा सजाया गया था। प्रथम दिन गुरूवार को जगत जननी महा शक्ति, दूसरे दिन शुक्रवार को माता सर्व शक्ति और तीसरे दिन शनिवार को माता अति उत्तम शक्ति की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गयी। दरबार का जन्म उत्सव केक काट कर मनाया गया। साथ ही माता को 36 प्रकार का भोग…
jamshedpur ✍️कोरोना की तीसरी लहर में, सभी सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए। थल सेना दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड के पूर्वी सिहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड स्थित लधासुली गांव में आज पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के सौजन्य से 100 जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं के बीच उच्च कोटि के कंबल का वितरण किया गया। इस वर्ष मौसम की दोहरी मार से एवं बेमौसम बरसात की बजह से कड़ाके की ठण्ड पड़ने पर पर्याप्त संख्या में ज़रूरतमंदों को कंबल नहीं उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुणाल षाड़ंगी के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच कम्बल का लगातार…
jamshedpur। झारखंड के पूर्वी सिहभूम जिला के बहरागोडा प्रखंड स्थित कलाफालिया गाँव में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा गलवान घाटी में देश की सुरक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए गणेश हांसदा जी के परिवार व ग्रामीणों के साथ थल सेना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी सहित ग्रामीणों ने वीर भारतीय थल सेना के सैनिकों और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई और उनके माता पिता को सम्मानित करते हुए केक भी काटा गया। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि हमारी सुरक्षा में तैनात होकर अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा करने…
