जमशेदपुर। श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 33वॉं श्री श्री श्याम महोत्सव शनिवार 12 फरवरी को मनाया जायेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले साल 2021 की तरह इस साल 2022 में भी विराट शोभा (निशान) यात्रा नहीं निकलेगा। मंदिर परिसर में ही एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह जानकारी अध्यक्ष बबलू अग्रवाल एवं उमेश शाह ने गुरूवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने सभी भक्तों से कोरोना से बचाव के लिए सरकारी नियमों का पालन करते हुए लाइन में लगकर बाबा का दर्शन कर…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित प्रिया कुकरी क्लासेस में डिप्लोमा इन शेफ कोर्स में जुगसलाई निवासी काजल शर्मा ने प्रथम श्रेणी से पास किया है। इस सफलता का पूरा श्रेय काजल शर्मा ने अपने पिता बैजनाथ शर्मा एवं पति अंकित चौबे समेत अपने पूरे परिवार को दिया हैं, जिन्होंने हर समय पूरा सहयोग किया। साथ ही प्रेरणाश्रोत प्रिया कुकरी क्लासेस कि प्रिया मेम ने भी कोर्स की हर बारीकी को काफी अच्छी तरह से बताया, जिसे कर पाना असंभव था। आगे चलकर अपना खुद का ऑनलाइन फूड डिलेवरी बिजनेस शुरू करने की चाहत रखने वाली काजल ने अपनी सफलता पर एक संदेश…
जमशेदपुर। आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से कल्याण विभाग को जिला सचिव सोनी सिंह गुप्ता के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। *जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता ने कहा कि B.Ed की तीसरी लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया अभी चल रही है,साथ ही विभिन्न पाठ्यक्रमों में भी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है लेकिन छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल को बंद कर दिया गया है। जिससे पुनः शुरू किया जाए।* हमारे मांगेः- 1.छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल को पुनः चालू कराया जाए। 2. बहुत सारे छात्र छात्राओं का छात्रवृत्ति फॉर्म बिना समय दिए ही रिजेक्ट कर दिया गया है, उन सभी…
जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल पश्चिम मिदनापुर के चंद्रकोना में स्थित ऐतिहासिक नानकसर गुरुद्वारा चंद्रकोना साहिब में साकची गुरुद्वारा कमेटी एवं जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह मंटू को पंथ एवं समाज की सेवा के लिए सम्मानित किया गया। प्रधान हरविंदर सिंह मंटू जमशेदपुर की सिख संगत को गुरुद्वारा दर्शन के लिए वहां लेकर गए थे। जत्थेदार ग्रंथी सतनाम सिंह ने कमेटी की ओर से उन्हें सिरोपा भेंट किया। हरविंदर सिंह मंटू के अनुसार सन 1510 में गुरु नानक देव जी जगन्नाथ पुरी जाने के क्रम में चंद्रकोना साहब पधारे थे और वहां के राजा चंद्रकेतु राय को संतान…
जमशेदपुर। भारत की प्रमुख परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों में से एक एक्सिस म्यूचुअल फंड ने एक्सिस इक्विटी ईटीएफ एफओएफ (घरेलू इक्विटी ईटीएफ की इकाइयों में मुख्य रूप से निवेश करने वाली ओपन एंडेड फंड ऑफ फंड स्कीम) को लॉन्च किया। यह एनएफओ, सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार 4 फरवरी, को खुलेगा और 18 फरवरी शुक्रवार को बंद होगा। नए फंड का प्रबंधन श्रेयश देवलकर, फंड मैनेजर द्वारा किया जाएगा। न्यूनतम आवेदन राशि 5,000 रु. है और उसके बाद निवेशक 1 रु. के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। यह नया फंड निफ्टी 500 टीआरआई बेंचमार्क को ट्रैक करेगा और फंड मैनेजर के…
जमशेदपुर-अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य टुइलाडुंगरी निवासी भोला सिंह थल सेना से सेवानिवृत्ति होने के बाद सन्यासी जीवन गुजरते हुए समाज की सेवा कर रहे हैं। अपने मोहल्ले में वैक्सीनेशन कैंप, आई कैंप लगवा कर बस्ती के गरीब जनता की सेवा कर रहे हैं। अपने घर में ही पूजा अर्चना के बाद भजन और देशभक्ति गीतों से अपने आसपास के इलाके में देशभक्ति की भावना पैदा कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने खुद के पैसे से माइक सेट भी खरीदे हैं और नियमित सुबह शाम 15 मिनट का आध्यात्मिक एवं देश भक्ति गीत के माध्यम से समाज…
सुरक्षित और सुलभ जलार्पण कराना हो प्राथमिकता:- उपायुक्त…. देवघर । बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा व सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर झारखंड के देवघऱ के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्पाईरल की व्यवस्था, बैरिकेटिंग, दंडाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ स्वच्छ शौचालय, पेयजल की दुरूस्थ सुविधा हेतु विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।…
नई दिल्ली । भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पांच टायर कंपनियों अपोलो टायर्स लिमिटेड, एमआरएफ लिमिटेड, सीईएटी लिमिटेड, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बिड़ला टायर्स लिमिटेड और उनकी एसोसिएशन ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एटीएमए) के खिलाफ 31.08.2018 को अंतिम आदेश पारित किया था। यह आदेश प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (‘अधिनियम’) की धारा 3(1) के साथ पठित धारा 3(3)(ए) और 3(3)(बी) के प्रावधान का उल्लंघन करते हुए प्रतिस्थापन बाजार में इन कंपनियों द्वारा बेचे जाने वाले क्रॉस प्लाई/बायस टायर वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि करने और उक्त बाजार में उत्पादन और आपूर्ति को सीमित और नियंत्रित करने के लिए सामूहिक रूप मिलकर कारोबार में लिप्त होने के खिलाफ किया गया है। इससे पहले, सीसीआई के…
जमशेदपुर। कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा कि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि तम्बाकू उत्पादों को बेचने के लिए एक अलग व्यापार लाइसेंस होना अनिवार्य है। जिन दुकानों में तंबाकू वाले उत्पाद बिकेंगे, वहां टॉफी, कैंडी, बिस्कुट, चाय, कोल्ड ड्रिंक्स या किसी तरह के खाद्य व पेय पदार्थ की बिक्री नहीं की जा सकेगी। ऐसे संशोधित कानून से तंबाकू उत्पाद बेचने वाले छोटे खुदरा विक्रेताओं की आजीविका पर हमला होगा। डॉ अजय ने कहा कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन और कारोबारी बंदिशों और उसके बाद आर्थिक…
जमशेदपुर, 2 फरवरी। रेड क्रॉस सोसाईटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 633वां नेत्र शिविर 5 से 7 फरवरी तक कस्तूर बेन छगनलाल दयाल जी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में स्व. शशि भाई आडेसरा के पुण्य स्मृति में आयोजित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा फरवरी माह का पहला नेत्र शिविर और रक्तदान शिविर रेड क्रॉस के पेट्रन व जाने माने समाजसेवी स्व. शशि…
