जमशेदपुर : टीरियो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शहर में एक हिंदी पॉप म्यूजिक के वीडियो सांग की शूटिंग की गई। एलबम का नाम ‘बम लगती हो’ है। वीडियो एलबम की शूटिंग जमशेदपुर के विभिन्न लोकेशन पर की गई। जिसमें डोबो, सोनारी स्थित दोमोहानी नदी घाट, डिमना समेत कई लोकेशन शामिल है। जल्द ही इस वीडियो को रिलीज की जायेगी। वीडियो एलबम में मुख्य रूप से नायक की भूमिका में दीपक गोप है। उन्होंने इसमें स्वयं गीत भी गाये है। उनकी साथ कोस्टार सुमेधा मालिक है। वहीं इसके डायरेक्टर दौलत सिंह सरदार है। डीओपी व वीडियो एडिटिंग का काम…
Author: BJNN Desk
‘Happy Valentine’s Day 2022 देश के मनोरंजन जगत में बेहद लोकप्रिय चैनल एम एच वन अब भोजपुरी में भी लांच हो रहा है। यानी इस वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को यह चैनल ‘एम एच वन दिल से’ के नाम से लांच होगा, जिसका मकसद देश -विदेश की करोडों भोजपुरी ऑडियन्स तक नए अंदाज में मनोरंजन को पेश करना है। साथ-साथ इस भाषा के उत्थान के क्षेत्र में भी कार्य करना इसका उद्देश्य है। हालांकि अभी तक भोजपुरी को बोली का ही दर्जा प्राप्त है, जिसे भाषा का दर्जा दिलाने का संघर्ष जारी है, इस दिशा में चैनल…
Entertainment News बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री अनूपा गुप्ता ने आज फ़िल्म ‘द एबनडोनेड’ साइन किया है। वे इस फ़िल्म में अहम किरदार में नज़र आएंगी, जिसको लेकर वे एक्साइटेड भी नज़र आ रही हैं। वहीं अनूपा ने फ़िल्म साइन करने के बाद कोलकाता के तारापुर स्थित मंदिर में माता रानी का दर्शन किया और पूजा – अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कोलकाता में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और फ़िल्म को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उनके पति उमेश गुप्ता भी मौजूद रहे। अनूपा ने बताया कि फ़िल्म ‘द एबनडोनेड’ बेहद शानदार…
जमशेदपुर । व्यक्तित्व विकास संस्थान द्वारा सोनारी एयरपोर्ट गेट के समीप कम्पलीट फार्मा मेडिकल के सामने निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं नेत्र जांच सह मोतियाबिंद आपरेशन का आयोजन किया गया । शिविर में मुख्य अतिथि स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के सोनारी कार्यालय प्रभारी बबन शुक्ला एवं विशिस्ट अतिथि में सोनारी कार्यालय सह प्रभारी भरत जी एवं उषा यादव मौजूट रहे । मेडिकल कैंप में दंत चिकित्सक मनीष कुमार, न्यूरो, डाइबिटीज एवं चाइल्ड स्पेस लिस्ट डॉक्टर आकाश चंद्रा, जनरल फिजिसियन डॉक्टर जे एन महंता ने सभी मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया । नेत्र जांच में पूर्णिमा नेत्रालय से नीतू यादव एवं…
पटना । राज्य में 17 फरवरी से प्रारंभ हो रहे मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एवं छात्राओं के कुशल मार्गदर्शन के लिए बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर पटना जिले के शिक्षक शिव कुमार के द्वारा बक्सर जिले के शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि के कुशल नेतृत्व में बिहार के विभिन्न जिलों के विषय विशेषज्ञ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के सौजन्य से ऑनलाइन काउंसिलिंग क्लासेज अभ्युदय 2.0 (एक कदम उत्कृष्टता की ओर) 11 फरवरी से फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत 11 फरवरी को संस्कृत विषय के…
जमशेदपुर। जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी को सींचने वाले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने वाले टेल्को निवासी मैनेजर प्रसाद का रविवार को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। उनके असामयिक निधन से जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्त्ताओ में शोक की लहर है। भाजपा ने उन्हें आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मैनेजर प्रसाद के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि मैनेजर प्रसाद जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने…
‘एक प्याली चाय’ के बाद शिक्षिका व साहित्यकार कुमारी छाया की दूसरी किताब ‘ मेरी उम्मीद की ओर ‘ प्रकाशित जमशेदपुर। ‘एक प्याली चाय’ के बाद शहर की शिक्षिका व साहित्यकार कुमारी छाया की दूसरी किताब ‘ मेरी उम्मीद की ओर ‘ प्रकाशित हुई है। पहली पुस्तक ‘एक प्याली चाय’ पिछले वर्ष प्रकाशित हुई थी। प्रकाशन के दूसरे ही दिन ) एक प्याली चाय अमेजॉन पर बेस्ट सेलिंग रैंकिग में आई थी और लोगों ने काफी सराहा भी था । जमशेदपुर शहर में जन्मी कुमारी छाया गोलमुरी के रामदेव बगान में रहनेवाले रमेश कुमार सिंह और वीणा सिंह की सुपुत्री…
रेल समाचार। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) “मिशन जीवन रक्षा” के अंतर्गत एक मिशन की तरह लोगों के जीवन की रक्षा करता आया है। इस मिशन के अंतर्गत पिछले 4 वर्षों में आरपीएफ के जांबाज़ों ने रेलवे स्टेशनों पर 1650 लोगों के जीवन को चलती रेलगाडि़यों के पहियों से रौंदे जाने से बचाया है। वर्ष 2021 के दौरान आरपीएफ कर्मियों ने ऐन उस मौके पर 601 लोगों की जिंदगी बचाई, जब वे चलती रेलगाड़ी के पहियों के नीचे आने ही वाले थे। आरपीएफ कर्मियों की बहादुरी के इन कार्यों के लिए वर्ष 2018 से हर साल महामहिम राष्ट्रपति उन्हें जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करते…
जामताड़ा : दुमका प्रमंडल प्रक्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल शुक्रवार को जामताड़ा एसडीपीओ कार्यलय का निरीक्षण करने पहुंचे। जहाँ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद डीआईजी ने टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को 500-500 रुपए नगद राशि देकर सम्मानित किया। एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण में पुराने लंबित मामले समेत अन्य मामलों के साथ कागजातों की जाँच किया। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा की आज वार्षिक एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करने आये हैं। जिसमें लंबित मामलों समेत अन्य कांडों से संबंधित निरीक्षण है। साथ ही जामताड़ा अनुमंडल क्षेत्र के थाना नारायणपुर…
जमशेदपुर। सहारा सिटी मानगो में चल रहे श्री भागवत कथा के पांचवे दिन आज कथा वाचक श्री सीताराम दास ने कथा के पांचवे दिन पूतना बध, इंद्र का अहंकार मर्दन, गोवर्धन पूजा एवं कालिया दहन आदि प्रसंगों का सुंदर वर्णन एवं प्रवचन हुआ। पंडित जी ने इन प्रसंगों को हम लोगों की दैनिक समाज की क्रियाकलापों को जोड़कर सामाजिक एकरूपता और सौहार्द को बढ़ाने पर बल दिया। आज की कथा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व वायु सैनिक डॉक्टर कमल शुक्ला जिला मंत्री दिनेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थिति…
