भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई से भाजपा आक्रोशित, सांसद संग भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने की एसएसपी से मुलाकात ■ सांसद विद्युत महतो ने कहा- जमशेदपुर के इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना, निर्दोष आदिवासी कार्यकर्ता के ऊपर पुलिसिया कार्रवाई तालिबानी मानसिकता का संकेत। जमशेदपुर। पिछले दिनों बोड़ाम पुलिस द्वारा जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र बोड़ाम मंडल के महामंत्री सुखदेव सिंह सरदार एवं अंगद सिंह सरदार को निरपराध होने के बावजूद केवल शक के आधार पर अत्याचार करते हुए हथकड़ी पहनाकर बाजार घुमाया गया था। इस घटना के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पटमदा, बोड़ाम प्रखंड के ग्रामवासियों में भी खासा आक्रोश…
Author: BJNN Desk
जन सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 142 यूनिट रक्त संग्रह जमशेदपुर। बागुनहातु फुटबॉल मैदान में युवा जन सेवा समिति के द्वारा पुलवामा शहिदों की स्मृति में तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन में समिति की ओर से कुल 142 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक सरयू राय , संस्था के मुख्य संरक्षक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, मजदूर नेता राकेश्वर पांडे एवं कई गणमान्यों ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया। इस मौके पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय…
वीमेंस कॉलेज ने बुजुर्गों और निराश्रितों को भेंट की जरूरत की चीजें Jamshedpur। वीमेंस कॉलेज में लगातार दूसरे वर्ष भी वैलेंटाइन डे को अनूठे अंदाज में मनाया गया। काॅलेज की प्रभारी प्राचार्या डाॅ सबीहा युनुस, वाणिज्य विभागाध्यक्ष सह संकायाध्यक्ष और एमबीए की समन्वयक डॉ. कामिनी कुमारी, डीएसडब्लयू डाॅ. ग्लोरिया पूर्ति के नेतृत्व में कॉलेज के एमबीए विभाग की छात्राओं ने चार दिवसीय ‘ज्वाॅय ऑफ गिविंग’ कार्यक्रम के आखिरी दिन आशीर्वाद भवन वृद्धाश्रम और निर्मल शिशु भवन जाकर वृद्धजन और बच्चों के उपयोग की सामग्री सौंपी। छात्राओं ने कैंपस के ग्रीन हाउस के पास 11 फरवरी से काऊंटर लगाया था, जहाँ…
जमशेदपुर। श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर,सहारा सिटी मानगो में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन आज कथा वाचक श्री सीताराम दास महाराज ने कथा के आठवें दिन भगवान का हवन/प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। पूरे कॉलोनी वासियों ने सम्मिलित होकर कथा एवं प्रसाद का आनंद लिया। आज की कथा मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री एस एन पाल ने भाजयमो विधायक सरयू राय का आभार व्यक्त किया। जबकी मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मान किए। इस मौके पर कॉलोनी के सचिव सुशील कुमार सिंह, मुख्य यजमान बालेश्वर झा सपत्नी…
जमशेदपुर। सोमवार को झारखंड के जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित केनरा बैंक में छगनलाल दयालजी एंड संस ज्वेलर्स का कैश जमा कराने पहुंचे कर्मचारी से हथियार के बल पर अपराधियों ने 32 लाख लूट के मामले को लेकर सिहभूम चैंबर ओफ कॉमर्स के लोग काफी गंभीर है। इस घटना को लेकर सोमवार की शाम चैंबर भवन में एक बैठक बुलाई गई हैं। जिसमें शहर के अन्य व्यावासायिक संगठन के लोग भी आऐगें। इस सबंध में सिहभूम चैंबर ओफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनन्द मुनका ने बताया कि आज की घटना का काफी निदंनीय हैं। इससे पता चलता है कि जमशेदपुर का…
जमशेदपुर।। सोमवार को विश्व भोजपुरी विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के नेतृत्व में आजसू जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम कन्हैया सिंह के जुगसलाई स्थित गड़ाबासा घर का घेराव किया,घर पर नही रहने और सूचना मिलने पर पहुचे कन्हैया सिंह ने भोजपुरिया समाज के भावनाओ से अगवत हुए और आश्वस्त किये की वर्तमान समय मे राज्य सरकार ने एक षड्यंत्र के तहत भाषाई विवाद पैदा कर लोगो को आपस मे लड़ा रही है आप लोग भी थोड़ा संयम रखिये सरकार के मंसूबो को कामयाब नही होने दिया जायेगा, साथ ही कन्हैया सिंह ने भोजपुरी भाषा के प्रति आजसू पार्टी द्वारा…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के भाजपा नेता सह समाजसेवी विकास सिंह के साथ एक प्रतिनिधिमंडल मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी केशव प्रसाद जसवाल चोरी हुई ब्रेजा कार के बारे में सिटी एसपी को मामले की जानकारी दिया।मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी केशव प्रसाद जसवाल की ब्रेजा कार गाड़ी 15 जनवरी को उनके आवास से उन्हें कैद कर चोरी हो गई थी पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है लगभग एक महीने बीत गए स्थानीय प्रशासन के द्वारा आश्वासन और भरोसा के अलावा कुछ नहीं मिला । एक महीने बीत गए पर अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है ना तो अपराधी…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर शहर में अपराधियों ने सोमवार को दिन दहाड़े बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डायगनल रोड के पास केनरा बैक के गेट पर हथियार के बल पर करीब 32 लाख रुपया लूट ली। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए। वही लूट की सुचना के बाद एस एस पी, सिटी एस पी सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचे, पुरे मामले की जानकारी ली। इधर लूट की सुचना पर शहर के काफी संख्या में चैंबर ऑफ कॉमर्स के लोग केनरा बैंक के पास पहुंचे। बताया जाता हैं कि बिष्टुपुर के नामी गिरामी छगनलाल ज्वेलर्स के दो कर्मचारी शनिवार…
रेल समाचार। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) “मिशन जीवन रक्षा” (JEEWAN RAKSHA PADAK)के अंतर्गत एक मिशन की तरह लोगों के जीवन की रक्षा करता आया है। इस मिशन के अंतर्गत पिछले 4 वर्षों में आरपीएफ के जांबाज़ों ने रेलवे स्टेशनों पर 1650 लोगों के जीवन को चलती रेलगाडि़यों के पहियों से रौंदे जाने से बचाया है। वर्ष 2021 के दौरान आरपीएफ कर्मियों ने ऐन उस मौके पर 601 लोगों की जिंदगी बचाई, जब वे चलती रेलगाड़ी के पहियों के नीचे आने ही वाले थे। आरपीएफ कर्मियों की बहादुरी के इन कार्यों के लिए वर्ष 2018 से हर साल महामहिम राष्ट्रपति उन्हें जीवन रक्षा…
जामताड़ा। राहुल गांधी का सपना है कि देश में जनता की सरकार बने और पावर जनता के हाथ में हो ऐसे में झूठे लोगों को सरकार से बाहर करना होगा। इसलिए कांग्रेस सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दे रही है। एक माह तक लगातार प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उक्त बातें झारखंड एपीआरओ भावेश चौधरी ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कही। भावेश ने कहा कि इस बार दो तरह का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है एक जो पूर्व से संचालित है वह जारी रहेगा और दूसरा डिजिऑल ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया गया…
