जमशेदपुर। झारखंड सरकार के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री और वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरयू राय ने चर्चित झारखंड स्थापना दिवस समारोह 2016 और 2017 में हुई अनियमितता के विषय में अपनी लिखी पुस्तक ‘तिजोरी की चोरी’ का लोकार्पण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस पुस्तक का नाम तिजोरी की चोरी इसलिए रखी गयी है क्योंकि सरकारी फंड किसी प्रयोजन के लिए दिया गया उसे साजिश के तहत निजी खर्च के लिए इस्तेमाल किया गया। तिजोरी की चोरी पुस्तक में झारखंड स्थापना दिवस में हुए टाॅफी, टी-षट्र और पाश्र्व गायिका सुनिंधी चैहान के कार्यक्रम में सरकारी…
Author: BJNN Desk
देवभूमि हरिद्वार से पधार रहे व्यास परम् पूज्य साध्वी डॉ विश्वेश्वरी देवी जी के मुखारबिंद से होगा 23 से 28 फरवरी तक श्रीराम कथा का वाचन। जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में राम मंदिर निर्माण के दूसरे वर्षगांठ पर छह दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन होगा। मंगलवार को सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए बैठक में आयोजन की भव्यता एवं सफलता को लेकर रूपरेखा बनाई गई। बैठक में सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से उपस्थित थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए…
आई0पी0एच सभागार,नामकुम- राँची में जिलों के कायचिकित्सक, अचिकित्सा सहायक,पी0एम0डब्लू तथा एम0पी0डब्ल्यू के लिए दो दिवसीय कुष्ठ रोग का उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन किया गया *▪️करोना का बहाना नहीं चलेगा। अपने कार्यशैली में सुधार करना होगा तथा जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा।- डॉ कृष्ण कुमार, उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवायें सह राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी।* Ranchi। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिलों से कायचिकित्सक,अचिकित्सा सहायक,पीएमडब्लू तथा एमपीडब्ल्यू का दो दिवसीय कुष्ठ रोग संबंधित उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन आईं0पी0एच सभागार,नामकुम-राँची में किया गया। उक्त शिविर का उद्घाटन उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवायें सह राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ0 कृष्ण कुमार के द्वारा किया गया।डॉ0…
jamshedpur सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण ने मंगलवार को पुनः एक बार फिर एक अति जरूरतमंद परिवार में बेटी की शादी हेतु सहयोग स्वरुप राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई. इस मौके पर संस्था के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अर्पण परिवार सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय युवाओं का समूह है इस समूह के प्रत्येक सदस्यों के सहयोग से ही सेवा कार्य किए जा रहे हैं परमात्मा अर्पण परिवार को शक्ति प्रदान करें ताकि वें निरंतर समाज हित में कार्य करें। इस नेक कार्य को सफल बनाने में संस्था के जूगुन पांडे, महेश…
जामताड़ा। दुमका सांसद सुनील सोरेन ने बताया कि ट्रायल अवधि के बाद भी अब जामताड़ा में हटिया गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस का ठहराव जारी रहेगा।इस निमित सांसद श्री सोरेन ने ट्रेन की समय सारणी के संदर्भ में भी जानकारी दी। बताया कि 15027/15028 हटिया-गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस का जामताड़ा स्टेशन पर ठहराव को जारी रखा जाना है। 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस जामताड़ा स्टेशन 00:04 बजे पहुंचेगी और 00:06 बजे रवाना होगी । जबकि 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 23:55 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी और 23:57 बजे जामताड़ा स्टेशन से रवाना होगी। सांसद ने बताया कि जामताड़ा में और कई ट्रेनों के ठहराव एवं…
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला स्थित ईंचागढ़ विधानसभा के कांग्रेसी नेता बिरीगोड़ा निवासी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय सचिव आस्तिक महतो के ससुर उदय कृष्ण महतो (76 वर्ष) का आज अपने घर पर ही निधन हो गया. आज ही उनका अंतिम संस्कार भी गांव में कर दिया गया. मुखाग्नि उनके एकमात्र पुत्र नित्यानंद महतो ने दी. वे अपने पीछे पुत्र, पुत्रवधु, तीन विवाहित पुत्री (गीता महतो, संध्या महतो व रुनु महतो) सहित पोता-पोती का भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. स्व. महतो के परम् मित्र व पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज यह खबर सुनकर काफी दु:खित हुए…
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो का जन्मदिन आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय के अलावा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया ।आज 59 वें जन्मदिन के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने भी उन्हें शुभकामना संदेश प्रेषित किया।आज ही इस अवसर पर बड़ी संख्या में नेताओं कार्यकर्ताओं समाजसेवी एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने के साथ-साथ सफल जीवन की कामना की। आज सांसद कार्यालय पर मुख्य रूप से आने वालों में प्रदेश मंत्री भाजपा रीता मिश्रा, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के अतिरिक्त संजीव…
जामताडा। मदनाडीह गांव में पूर्व सरपंच मुनीलाल रक्षित के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में गांव के सभी जनों द्वारा मंगलवार के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर जिसमें गांव के पूर्व सरपंच मुनीलाल रक्षित के नेतृत्व में मदनाडीह गांव के सभी लोग आजसू एक (विशेष पार्टी) का सदस्यता प्राप्त करते दिखाए गया है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का पूर्व सरपंच मुनीलाल रक्षित के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों ने खबर का खंडन किया एवं खबर को गलत बताया। लोगों ने कहा कि हम सभी लोग भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य हैं। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर…
जामताड़ा। मंगलवार को शहर के इंदिरा चौक पर एबीवीपी के सदस्यों ने तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन किया। एबीवीपी के जिला अध्यक्ष आकाश साव ने बताया कि तमिलनाडु में लवन्या नाम की एक लड़की को ईसाई मिशनरी द्वारा जबरदस्ती धर्मांतरण को लेकर जोर दिया जा रहा था। लवन्या बहुत दिनों तक लड़ती रही अंत में उसने आत्महत्या कर ली। इस धर्मांतरण को लेकर एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीबी त्रिपाठी ने इस पर गंभीरता पूर्वक आवाज उठाया तो तमिलनाडु सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में मंगलवार को जामताड़ा एबीवीपी के सदस्यों ने तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन किया…
जामताड़ा। सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान बीते दिनों नारायणपुर एवं करमाटांड़ थाना क्षेत्र में दो समुदाय में हुए विवाद को लेकर जामताड़ा थाना में शांति समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी, एसडीओ संजय पांडेय, एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज, बीडीओ मोहम्मद जाहिर आलम, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के अलावे शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिले के नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में सरस्वती मूर्ति विसर्जन में हुए दो समुदाय के विवाद को लेकर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार साझा किये। मौके पर विधायक डॉ इरफान अंसारी…
