काली दास पाण्डेय मुबई। गोरेगाँव स्थित दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी,फिल्म सिटी स्टूडियो में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की जन्म जयंती दिवस (30 अप्रैल) के अवसर पर फिल्मसिटी स्टूडियो प्रबंधन द्वारा एक भव्य समारोह आयेजित किया गया। इस समारोह में भारतीय फिल्म जगत से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, बॉलीवुड के नामचीन शख्सियतों व महाराष्ट्र सरकार के प्रशाशनिक पदाधिकारियों के अलावा दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन चंद्रशेखर कुशेलकर भी अपने पूरे परिवार के सदस्यों के साथ, अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी ने दादा साहेब फाल्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी तरह हिन्द माता दादर मुम्बई में दादा…
Author: BJNN Desk
काली दास पाण्डेय MUMBAI सोनी लिव की वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ के निर्देशक अभय पन्नू का नाम जीक्यू (GQ) के सर्वेक्षण 2022 सम्पन होने के पश्चात 30 मोस्ट इंफ्लूइंशल यंग इंडियंस की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, शुभमन गिल, पी वी सिंधु और भी कई प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल हैं। विदित हो कि पथ-प्रदर्शक भौतिकविदों होमी भाभा और विक्रम साराभाई की उपेक्षित विरासतों पर आधारित ‘रॉकेट बॉयज़’ बनाने में अभय पन्नू को काफी समय लगा था। अभय पन्नू द्वारा निर्देशित रॉकेट बॉयज़, सिद्धार्थ रॉय कपूर (रॉय कपूर…
काली दास पाण्डेय बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती आई हैं। इन दिनों फिल्म ‘धाकड़’ की वजह से कंगना बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वैसे तो कंगना अपनी फिल्मी कैरियर के शुरुआती दौर से ही एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। कंगना हर बार अपनी फिल्म में कुछ अलग और नया करती हैं। ‘धाकड़’ में कंगना रनौत के साथ अभिनेता अर्जुन रामपाल की भी काफी दमदार भूमिका है। इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। कंगना इस फिल्म में अग्नि नाम की एक कठोर और सख्त लड़की की…
काली दास पाण्डेय Bollywood News। पद्मश्री गायक सुरेश वाडकर की नवीनतम म्यूजिक वीडियो ‘मान ले’ को पिछले दिनों मुम्बई स्थित आजीवासन हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में सुरेश वाडकर,कैनेडियन बेस्ड क्लासिक सिंगर एबी वे के साथ एक खास बॉन्डिंग शेयर करते नजर भी रहे हैं। दोनों ने बहुत ही खूबसूरती से इस गाने को गाया हैं। म्यूजिक को कंपोज किया हैं दुर्गेश आर राजभट्ट ने। इस म्यूजिक वीडियो की प्रोड्यूसर हैं पदमा वाडकर। पद्मश्री गायक सुरेश वाडकर एक अलग तरह की गायकी के लिए जाने जाते हैं। मराठी सिनेमा तो…
काली दास पाण्डेय एसएसएस फिल्म्स इंटरनेशनल-333 के बैनर तले निर्मित कॉमेडी फिल्म ‘3 श्याने’ का ट्रेलर व म्यूजिक जारी कर दिया गया है। ए ए देसाई के कांसेप्ट पर आधारित इस कॉमेडी फिल्म निर्माता संजय सुन्ताकर और निर्देशक अनीस बारुदवाले हैं। प्रदर्शन के लिए तैयार इस फिल्म के लिए विक्रम तनहा द्वारा लिखे गीतों को विक्रम एन विक्रम ने संगीत से सजाया है और स्वर दिया है जावेद अली, ऋतु पाठक, बृजेश शांडिल्य और अर्पिता चक्रवर्ती ने। इस फिल्म की वर्ल्डवाइड मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन लाइफलाइन इंटरप्राइजेज के द्वारा किया जा रहा है जबकि प्रोमोशन और पब्लिसिटी फार्च्यून लाइफलाइन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट…
Passion and execution combined with perfection will help you achieve goals”, said Dr N S Ranjan, former CEO of IDFC Foundation and Group CHRO & CMO at IDFC Bank: XLRI 20th Graduating Ceremony – Corporate Programs & VIL Programs Jamshedpur: Xavier School of Management, one of India’s oldest and premier B-Schools, celebrated its 20th Graduation Ceremony – Corporate Programs & Virtual Interactive Learning Programs on 30th April, 2022 in the Tata Auditorium, XLRI Jamshedpur. Dr N S Rajan , former CEO of IDFC Foundation and Group CHRO & CMO at IDFC Bank was invited as the Chief Guest and he…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा शनिवार को आनंद सब के लिए कार्यक्रम के तहत बर्मामाइंस हिंद आश्रम मे बच्चो के बीच 50 सेट पेंसिल किट एवं नोटबुक का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसे सफल बनाने मे शाखा के पूर्व अध्यक्ष सुगम सरायवाला, शाखा सचिव चेतन अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अंशुल रिंगसिया, अमित अग्रवाल, सुशील गुप्ता आदि का योगदान रहा।
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा स्व. अंकित अग्रवाल की प्रथम स्मृति में शनिवार को सोनारी स्थित भारत सेवाश्रम संघ प्रणव चिल्ड्रन वर्ल्ड स्कूल में छह कूलर दिया गया। मौके पर शाखा अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल ने बताया कि शाखा द्धारा यह कार्यक्रम जनसेवा के तहत एक नई पहल है। इस कार्यक्रम के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में जनसेवा कार्य किया जा रहा है। स्कूल की प्रशासक समिता रक्षित और प्रधानाचार्या काकोली गुहा ने युवा मंच का आभार प्रकट किया और बताया कि इससे छोटे बच्चों को गर्मी में राहत प्रदान होगी। मौके पर मंच के प्रांत मंडलीय उपाध्यक्ष…
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके तहत प्रथम दिन शनिवार के दोपहर में बिष्टुपुर टिस्को कंपनी गेट के समीप चिलचिलाती धूप से मज़दूरों को राहत दिलाने हेतु लगभग 250 से अधिक श्रमिकों के बीच आइसक्रीम वितरण किया गया। कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने का प्रायस किया गया कि उनके श्रम और उनके मेहनत की कदर हमारा समाज, हमारा देश करता है और हमेशा करते रहेगा। इसे…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला प्रखंड के कालचित्ती पंचायत अंतर्गत दीघा गांव के रहने वाले छत्तीस तिरिया की पहचान प्रगतिशील कृषक रूप में होती है। छतिश तिरिया ने वैज्ञानिक पद्धति की कृषि प्रणाली को अपनाकर खेती किसानी को एक व्यवसाय के तौर पर परिभाषित किया। प्रखण्ड के पहले ऐसे प्रगतिशील कृषक हैं जिन्होंने मल्चिंग एवं ड्रिप इरीगेशन पद्धति का सफलतापूर्वक प्रयोग करते हुए एवं कृषि विभाग द्वारा अनुदानित राशि पर दी जाने वाली कृषि उपकरणों एवं वैज्ञानिक तकनीकों का प्रयोग कर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की बल्कि अन्य किसानों को भी प्रेरित किया। छत्तीस बताते…
