जामताड़ा। भाई हमें तो फेमस होना है, इसके लिए हमें काफी लाइक और व्यूज़ चाहिए। इसके लिए कुछ भी करना पड़े तो करेंगे, भले ही जान पर आफत ही क्यों ना आ जाए। यह सोच है आज के नई पीढ़ी की जो सोशल मीडिया के विभिन्न इंटरटेनमेंट ऐप और यूट्यूब पर अपना वीडियो डालकर कम समय में फेमस होना चाहते हैं। और इसके लिए किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से गुरेज नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वाक्य शनिवार को जामताड़ा रेलवे स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर देखने को मिला। जब 11वीं बोर्ड की परीक्षा देने…
Author: BJNN Desk
जामताड़ा। सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल जामताड़ा के कक्षा अष्टम ब की छात्रा हिमांशु श्री जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता के ऑडिशन के लिए चयनित हुई है। न्यू टाउन आमबागान निवासी रिंकी सिंह एवं रामप्रवेश सिंह की सुपुत्री हिमांशु श्री आगामी 04 जून को रांची में आयोजित होने वाले ऑडिशन में सम्मिलित होगी। वहां चयनित होने पर मुम्बई में आयोजित होने वाले ग्रांड फिनाले में भाग लेगी। हिमांशु श्री के चयन पर विद्यालय परिवार, शहर वासियों एवं परिजनों में खुशी देखी जा रही है। हिमांशु श्री को बधाई देते हुए विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि ऐसी…
सिंहभूम चैम्बर ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों से होल्डिंग टैक्स लेने का किया विरोध जमशेदपुर। आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों कोे होल्डिंग टैक्स जमा करने का जो फरमान जारी किया है सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया तथा सभी पदाधिकारियों ने एकमत से उसका पुरजोर विरोध किया। और कहा कि अगर इस तानाशाही आदेश को वापस नहीं लिया गया तो सिंहभूम चैम्बर उद्यमियों के समर्थन में आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगा। अध्यक्ष ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र सरकार द्वारा…
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेटर प्रत्युष पाणी के माता संध्या रानी पानी का निधन गोवा में सोमवार को हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद कर्मचारी परिवार मे शाेक का माहौल व्याप्त हो गया।इसकी सूचना मिलने के बाद बड़ा पुत्र सह सीनेटर प्रत्युष पाणी गोवा के लिए रवाना हो गया। बताया जाता है कि गोवा में प्रत्युष पाणी की माता स्वर्गीय संध्या रानी अपने छोटे पुत्र के साथ गोवा में रह रही थी। वहां पर उनका चिक्तिसा भी कराया जा रहा था। सोमवार के सुबह 12. 15 में उनका निधन हो गया। स्वर्गीय संध्या रानी की उम्र 63 वर्ष…
जमशेदपुर। सोमवार को भाजपा नेता नीरज सिंह ने होटल दयाल में प्रेस वार्ता कर वर्तमान सरकार पर हमला बोला , नीरज सिंह ने प्रेस को बताया कि देश की जनता बेरोजगारी और कोरोना जैसे बीमारियों से उलझ रही है जहां मध्यम वर्गीय परिवार को घर चलाना मुश्किल है मजबूरन लोग दैनिक मजदूरी करने को विवश है तो दूसरी तरफ सरकार ने होल्डिंग टैक्स में बेतहाशा वृद्धि जो लगभग 3 गुणा बढाकर जले पर नमक छिड़कने का कार्य कर रही है इस तरह के बेतहासा वृद्धि से आम जनमानस आत्महत्या करने को विवश हो रहे है , नीरज सिंह ने कहा…
वैशाखी पूर्णिमा को ही आनंद मार्गी आनंद पूर्णिमा के रूप में धूमधाम से मनाते हैं जमशेदपुर। आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 101 वा जन्मदिन वैशाखी पूर्णिमा जिसे आनंद मार्गी आनंद पूर्णिमा के रूप में 16मई को जमशेदपुर के विभिन्न यूनिटों के साथ-साथ पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाएगा 16 मई को जमशेदपुर आनंद मार्ग गदरा जागृति में भी मनाया जाएगा इस अवसर पर 3 घंटे का “बाबा नाम केवलम “अखंड कीर्तन, चना एवं शरबत वितरण ,निशुल्क पौधा वितरण, आसन प्रतियोगिता, बच्चों का चित्रांकन प्रतियोगिता, प्रभात संगीत प्रतियोगिता, आनंद मार्ग के दर्शन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता,…
जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव काॅलेज के पी.जी. अर्थशास्त्र विभाग ने सेमेस्टर-1 के छात्र-छात्राओं के लिये एक वर्कशाॅप का आयोजन किया। मुख्य वक्ता एवं मेन्टर के रूप में श्री सी.के. मनी सीइओं लॉग चेन इंडिया के अधिकारी उपस्थित थे।सेमिनार का मुख्य विषण लक्ष्य निर्धारण करना था। इस अवसर पर सीइओ सी के मनी ने विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से छात्रों को ध्यान केन्द्रित करते हुये अपने लक्ष्य को निर्धारित करने को बताया। विभागध्यक्ष डा. अन्तरा कुमारी ने बच्चों को सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाने के लिये उत्साहित किया। पाठ्यक्रम के अलावा व्यावहारिक ज्ञान भी अर्जित करना जरूरी है। छात्रों ने…
रेल समाचार।दक्षिण पूर्व रेलवे (SOUTH EASTERN RAILWAY ) नें हावड़ा(संतरागाछी) से टाटानगर होकर जाने वाली दो जोड़ी यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे(SOUTH EASTERN RAILWAY) ने अधिसुचना जारी कर दी है। अधिसुचना के मुताबिक संतरागाछी – रानीकमलापति –संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Santragachi- Rani Kamlapati – Santragachi Express )और संतरागाछी –हुजूर साहिब नादेड़ –संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Santragachi-Hazur Sahib Nanded- Santragachi Express) दो दिशाओं में दो ट्रीप रद्द कर दिया गया। यह ट्रेन के रद् किए जाने से टाटानगर. के यात्रियों को छत्तीसगढ और महाराष्ट्र आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन ट्रेनों का…
जमशेदपुर। रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्धारा खासमहल स्थित सदर हॉस्पिटल मे उन माताओ को बेबी किट दे कर सम्मानित किया गया जो आज या एक सप्ताह के पहले नवजात शिशु को जन्म दिया हैं। यह कार्यक्रम अचीवर्स शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता के नेतृत्व एवं कार्यक्रम प्रयोजक विकाश अग्रवाल, महेश कुमार एवं अंशुल रिंगसिया की देखरेख में संपन्न हुआ। मौके पर अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम जिला सिविल सर्जन जुझार मांझी, डॉ बिमलेश कुमार और उनकी पूरी टीम को तहत दिल से धन्यवाद दिया है जिनके मार्गदर्शन से आज…
जमशेदपुर। सिख नौजवान सभा, कदमा की ओर से रविवार को शबील लगा राहगीरों के लिए शरबत और चने के प्रसाद की सेवा की गयी। सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी की शहादत की स्मृति में छबील सेवा का आयोजन स्थानीय ओल्ड फार्म एरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान के शामिल में किया गया था। शबील को सफल बनाने में सिख नौजवान सभा की पूरी कदमा यूनिट के साथ स्त्री सत्संग सभा, कदमा की महिलाओं का भी भरपूर सहयोग रहा। इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के प्रधान सरदार गुरुमुख सिंह मुखे एवं सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर…
