जमशेदपुर। सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में स्कूली बच्चों के बीच आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर पूनम महानंद ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और महासचिव परमानंद कौशल उपस्थित थे, कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती की वंदना से की गई, पूनम महानंद ने बच्चो को बताया की स्वच्छता कई प्रकार के होते है, जीवन के लिए स्वच्छता बहुत आवश्यक हैं. गंदगी तथा कचरे से अनेक प्रकार की बीमारियाँ हो जाती हैं. बच्चे, जवान, वृद्ध बीमारियों से कष्ट पाते है. जिससे उनके शरीर में रोग…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। झारखंड के बोकारो जिला के दुग्ध कस्बे स्थित डीएवी स्कूल दुग्ध बोकारो के प्रिंसिपल द्वारा शुक्रवार को दसवीं के छात्र करणदीप सिंह की कृपाण उतरवाए जाने की निंदा देश विदेश की सिख संस्थाओं द्वारा की जा रही है और इसे भारत में अल्पसंख्यक सिखों के धार्मिक अधिकार के हनन का सबूत बताया जा रहा है। सिखों की भावनाओं के मद्देनजर पूर्वी भारत की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं सीबीएसई की…
रेल समाचार। दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर- हिजली स्टेशन के बीच तीसरी लाईन में होने वाले तकनीकी कार्य दो दिन किया जाएगा । उसे लेकर अगामी 21 मई और 22 मई को इस मार्ग में ट्रॉफिक कम पावर ब्लॉक किया जाएगा। इस कारण इस मार्ग में चलने वाले करीब 60 एक्सप्रेस और 30 EMU ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन किया जाएगा। कई ट्रेनों के मार्ग बदले जाएगें। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है।वही इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण के साथ झारखंड, ओड़िसा ,छत्तीसगढ और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों…
जमशेदपुऱ। निशान सिंह ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए शुक्रवार को काशीडीह, रामलीला मैदान और कालीमाटी रोड में सम्पर्क साधा। साकची गुरुद्वारा में चुनाव को लेकर निशान सिंह गुट पूरी तरह तैयार और आत्मविश्वास से लबरेज़ दिखी। आने चुनावी दौरे के दौरान निशान ने आश्वस्त किया कि संगत को उनकी चाह के अनुसार बदलाव देखने को अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगत के परिवारों को गुरुद्वारे से जोड़ना उनका मुख्य उद्देश्य है और वे इसके लिए अभी से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र के माध्यम से जो भी…
Jam shedpur आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड, पदमपुर ने नेत्र जांच शिविर आयोजित कर आधुनिक ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद अग्रवाल को उनकी 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कंपनी की डिस्पेंसरी “जीवनदायिनी” में शुक्रवार को आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड और पूर्णिमा नेत्रालय, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मुफ्त नेत्र जांच में कुल 49 कर्मचारियों और ग्रामीणों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गयी।पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक रजनीकांत महतो के नेतृत्व में नेत्र जांच की गयी जिसमे उनकी टीम के सदस्य मोहम्मद सबीर और सुश्री प्रिया सिंह ने सहयोग किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण कुमार…
जमशेदपुर। शुक्रवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जमशेदपुर शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम का शुभारंभ गोलुमरी स्थित एक होटल में किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम के आरम्भ में आईसीएआई अध्यक्ष सीए देबाशीष मित्रा, आईसीएआई की सीपीइ समिति अध्यक्ष सीए राज कुमार अडूकिया, सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा, सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल के चेयरमैन सीए अतुल मेहरोत्रा और रीजनल कौंसिल मेंबर मनीषा बियानी ने व्याख्यान दिया। स्वागत भाषण जमशेदपुर ब्रांच चेयरमैन सीए पंकज सिंघारी ने दिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के मोटो सॉन्ग एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दो…
जमशेदपुर। त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022 के प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टिंयां कॉपरेटिव कॉलेज से रवाना की गईं। सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया । पंचायत चुनाव में मतपेटिकाओं के माध्यम से मतदान संपन्न कराया जायेगा। प्रथम चरण के मतदान में 14 मई को घाटशिला प्रखंड के 262, मुसाबनी 210, डुमरिया 124 तथा गुड़ाबांदा प्रखंड के 86 मतदान केन्द्रों पर कुल 268831 मतदाता (132421 पुरूष मतदाता, 136410 महिला मतदाता) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । सभी पोलिंग पार्टियों को ससमय मतदान प्रारंभ कराने, मतदान की प्रक्रिया त्रुटिरहित संपन्न कराने, निरंतर अपने सेक्टर…
अहमदाबाद मई 2022: हीरो मोटर्स के लक्ज़री होम डेकोर ब्रांड, ओएमए लिविंग ने आज अहमदाबाद में अपना एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंशियल फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया। इस मौके पर, ओएमए लिविंग के सीईओ डॉ. महेंद्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। कंपनी भारतीय घरों में शानदार डिजाइन प्रदान करने की अपनी एक दशक लंबी यात्रा पूरी कर चुकी है। 2007 में अपनी स्थापना के बाद से, ओएमए लिविंग ने दिल्ली, मुम्बई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और चंडीगढ़ में अपने 10 स्टोर्स में बेस्कोप डेकोर, आर्ट और फ़र्नीचर का शानदार कलेक्शन प्रस्तुत किया है। यह ब्रांड भारतीय परिवारों के लिए बखूबी संवारे गए और आमतौर पर…
रेल समाचार। दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा स्टेशन में होने वाले विकासत्मक के साथ साथ तकनीकी कार्य को देखते हुए आज से 19 दिनो का ट्रॉफिक कम पावर ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया है। इसका असर बिहार, बंगाल और झारखंड के ट्रेनों पर पड़ेगा। क्योंकि इस कारण पुरुलिया –आद्रा, भोजूडीह – आद्रा, आसनसोल –आद्रा मार्ग पर चलने वाली करीब 23 जोड़ी ट्रेनों रद्द कर दिया गया हैं। जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। वही कुछ ट्रेनों के आंशिक समापन की घोषणा की गई है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। ट्रेनों का…
जमशेदपुर। जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय के आई. क्यू ए. सी. सेल एवं कल्चरल सेल के सहयोग से बांग्ला विभाग के द्वारा गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. मो. ज़करिया शामिल हुए। कार्यक्रम के आरंभ में जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। प्रो. परिमलपति ने सभी का स्वागत किया एवं बांग्ला विभाग के प्रो.…
