जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने दिल्ली के रहने वाले एक पाखंडी बाबा के ऊपर क़ानूनी करवाई करने के माँग दिल्ली सिख गुरदुवरा प्रबंधक कमेटी से की है हरविंदर ने कहा की असल में ये पाखंडी भोले भाले लोगों को बेवक़ूफ़ बनता है ओर अपने आप को गुरु नानक साहिब की आत्मा बताता है उन्होंने कहा की कोई भी पाखंडी हमारे गुरु साहिब से अपनी तुलना करे ये हम बर्दश नहीं करेंगे हरविंदर ने कहा की गुरु नानक साहिब ने हमेशा हमें एक अकाल पुर्ख की आराधना करने की सिख दी है उन्होंने देह पूजा पर भी कड़ी निदा…
Author: BJNN Desk
टीन एज की दुश्वारियों से दो – चार कराती सुनिधि की NOT SO SWEET 16 जमशेदपुर। एक कहावत है-होनहार बिरवान के होत चिकने पात. पूत के पांव के पालने में दिख जाते हैं, यह कहावत भी सुनी ही होगी. हो सकता है सुना मगर गुना नहीं. बेटियां बेटों से कम है क्या, यह भी सुना ही होगा. इस बात का लोहा भी जरूर मानते होंगे कि शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जिसमें बेटियां बेटों के मुकाबिल कदमताल करते हुए अपनी मजबूत दखल का अहसास नहींं करा रही हो. हम आपको एक ऐसी ही बिटिया से रूबरू करा रहे हैं…
जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई. स्वर्णरेखा नदी में क्षेत्र से जुड़ने वाले नालों का सर्वेक्षण करेगी भाजमो. टॉफी, टी शर्ट घोटाले से समन्धित पैंपलेट जनता के बीच किया जाएगा वितरित.
जमशेदपुर: यह हर तरफ जो उजाला दिखाई देता है, उन्हीं के नूर का जलवा दिखाई देता है। यह आरजू है वहां जाके मेरा दम निकले, जहां से गुम्बदे खिजरा दिखाई देता है। ताजदार – ए – वेलायत हज़रत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चुना शाह बाबा रहमतुल्ला अलैह का 53 वाँ चार दिवसीय सालाना उर्स शरीफ आज से दरगाह कमिटी हजरत चुना शाह बाबा, बिष्टुपुर, जमशेदपुर के जानिब से कुरआन खानी के साथ शुरू हुआ। जिसमे मदरसा फैज उल उलूम धातकीडीह के तमाम बच्चों , हाफिजों और उलमाए कराम ने कुरान ए पाक की तिलावत की ओर फातिया पढ़ी गई।…
जमशेदपुर: झारखंड क्रिकेट एकेडमी (जेसीए) के तत्वाधान में दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन आज से शुरू हुआ। समर कैंप में 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। जेसीएस के एडमिनिस्ट्रेटर देबाब्रता मुखर्जी उर्फ नाथू सर ने बताया समर कैंप 30 मई तक चलेगा। हर दिन सुबह विभिन्न खेल के साथ बच्चों का मनोरंजन किया जाएगा साथ ही उन्हें आकर्षित उपहार तथा रिफ्रेशमेंट दिया जाएगा। शाम को फ्लडलाइट में क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया है, जो ड्यूस बाल की सफेद गेंद से खेला जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि समर कैंप के आखिरी दिन प्राइज नाइट और बच्चों के लिए…
जमशेदपुर। जुगसलाई दुःखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड़ स्थित शनिदेव मंदिर में सोमवार 30 मई को झारखण्ड शनि शांति यज्ञ (हवन) का आयोजन दामोदर शनि बाबा के द्वारा किया जायेगा। आमवस्या के शुभ अवसर पर प्रातःकाल 7 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन आरम्भ होगा, जो संध्या 6 बजे तक चलेगा। संध्या 5 से 6 बजे तक विशेष नागरिकों के द्धारा हवन पूजन का कार्य किया जायेगा। शुक्रवार को इस संबंध में दामोदर शनि बाबा ने बताया कि संध्या 7 बजे से संध्या भजन कार्यक्रम होगा, जिसमें बंगाल के कलाकार अपनी भजनों की प्रस्तुति देगें। इससे…
पिछली बार निर्विरोध चुने गए मुखिया पति श्रीकांत निराला के खिलाफ इस बार हैं 9 उम्मीदवार
जमशेदपुर की जानी-मानी समाज सेविका सह सामाजिक संगठन -” सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति ” बिहार / झारखंड की अध्यक्षा -रानी गुप्ता ने, आज – शुक्रवार को पूर्वाहन 10:00 बजे , झारखंड के पूर्व डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस – राजीव रंजन एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू सिंह से उनके जमशेदपुर आगमन पर विशेष रुप से शिष्टाचार मुलाकात कर संस्था की ओर से उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान समाजसेवी रानी गुप्ता ने सामाजिक उत्थान हेतु उनकी संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति के द्वारा कोरोना महामारी के बंदी के दौरान से अब तक जरूरतमंद लोगों के बीच…
जमशेदपुर। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, रिफ्यूजी कॉलोनी व गुरु तेग बहादर सेवा दल, जमशेदपुर के सयुंक्त तत्वधान में चार दिवसीय गुरमत समर कैंप आयोजन गुरुद्वारा रिफ्यूजी कॉलोनी के परिसर में शुरू हुआ। शिविर की शुरुआत गुरुवार को हुयी जबकि इसका समापन रविवार को होगा। शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों सिख इतिहास व गुरुओं शहीदी के बारे में ज्ञान अर्जित किया। इससे पूर्व सभी प्रतिभागी अरदास में शामिल हुए व कैंप की सफलता की कामना वाहेगुरु से की। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के अवसर पर आयोजित गुरमत समर कैंप में बच्चों को सिख स्वरुप की भी जानकारी दी गयी। प्रचारक वीर गुरप्रताप सिंह ने…
रांची। कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा कि झारखंड सरकार द्वारा बीते दिनों कैबिनेट की बैठक में होल्डिंग टैक्स में 3 से 5 गुना की बढ़ोतरी कर दी गयी है। इसके तहत आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों के टैक्स में काफी बदलाव हुआ है. तय किया है कि, अब सर्किल रेट के आधार पर टैक्स की वसूली की जाएगी और मुख्यमंत्री हमंत सोरेन से होल्डिंग टैक्स को वापस करने का अनुरोध किया। डॉ अजय ने कहा देश 2.5 वर्षों के बाद धीरे-धीरे अपनी आर्थिक सामान्य स्थिति में वापस आ रहा है लेकिन इसमें बहुत समय लगेगा क्योंकि अभी भी गंभीर बेरोजगारी है और लॉकडाउन के कारण व्यवसायों को भारी नुकसान हुआ है। कोरोना और महंगाई से जनता पहले से ही त्रस्त…
