जमशेदपुर: झारखण्ड क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान कदमा उलियान स्थित निर्मल महतो स्टेडियम में चल रहे समर क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच टेनिस और ड्यूज दोनो गेंद से नाइट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें रोलैंड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 172 /4 रन बनाए। जिसमे के प्रीत ने सर्वाधिक 51 रन बनाए और जवाब में स्पार्टन की टीम 20.0 ओवर 158 /7 रन ही बना सकी और 14 रन से मैच हार गई। तेजस के 66 रन की पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं एक अन्य मैच में…
Author: BJNN Desk
इस बार के चुनाव में भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दा, बदलाव की आहट* *बड़कागांव (हजारीबाग)*। बड़कागांव के गोंदलपुरा पंचायत में चुनवी सरगर्मी अपने चरम पर है। यहाँ चौथे चरण के तहत 27 मई को मतदान होना है। इस बार यहाँ 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी ने एड़ी – चोटी का जोर लगाकर जनसम्पर्क अभियान चलाया है। प्रत्याशी डोर टू डोर और रोड शो कर जनता से वोट मांग चुके हैं। अब मतदान की बारी है और जनता को अपना निर्णय लेना है। इलाके का विकास और बेहतरी हर प्रत्याशी के चुनावी एजेंडे में शामिल है। हालाँकि, गोंदलपुरा की स्थिति अभी भी…
जमशेदपुर। सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिन्टू सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मृतक गुलशन के साथ हुई हत्या नही बल्कि नरसंहार हुआ है और इस नरसंहार स्थल पर सनातन उत्सव समिति 2 जून 2022 दिन गुरुवार को दीप जलाकर इसके आत्मा को शांति प्रदान करने के लिये प्राथना करेगी , साथ ही जिला प्रशासन से आग्रह करती है कि इस समयावधि से पूर्व इस नरसंहार के असली कारणों का पता लगाएं और इस घटना के साजिशों में कौन कौन शामिल थे उसका भी खुलासा करे क्योकि गुलशन 2019 में दाईगुट्टू गया है और इससे पहले गोलमुरी स्थित…
काली दास पाण्डेय Entertainment। कृष्णा चौहान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान की थ्रिलर वेब फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग जून से शुरू होगी। इस फिल्म के डीओपी पप्पू के शेट्टी हैं। फ़िल्म का स्टोरी आइडिया आर राजपाल का है जो इसके पब्लिसिटी डिज़ाइनर भी हैं। इस फिल्म में नवोदित कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। डॉ कृष्णा चौहान न केवल बतौर फिल्म निर्देशक व समाज सेवक कर्मपथ पर…
काली दास पाण्डेय Entertainment। भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा जल्द ही यशी फिल्म्स के बैनर तले बन रही दो फिल्मों में नजर आएंगे जिसकी शूटिंग लंदन में हुई है और कुछ मुम्बई में होने वाली है। स्मृति सिन्हा इन दिनों चंदन उपाध्याय के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हर हर गंगे’ के शूटिंग में व्यस्त हैं । फ़िल्म की शूटिंग वर्तमान समय में वाराणसी के विभिन्न रमणीय लोकेशनों पर की जा रही है। कहा जाता है कि पवन सिंह और स्मृति सिन्हा स्टारर इस फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ गंगा अभियान से प्रेरित…
जमशेदपुर। दो दिनों से होटल जीवा,जमशेदपुर में सासकावा इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन की ओर से चल रहे उधमिता विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का आज समापन किया गया। सासाकावा इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन के द्वारा पिछले 16 वर्षों से भारत के विभिन्न राज्यों में कुष्ठ कॉलोनी में रह रहे परिवार के लोगों की उत्थान, पुनर्वास तथा उन्हें समाज के मुख्यधारा में शामिल करने के लिए यह संस्थान निरंतर प्रयास कर रही है । इस संस्था के द्वारा कुष्ठ कॉलोनी में रह रहे परिवारों के बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा,स्वरोजगार संबंधित प्रशिक्षण, स्वस्थ स्कॉलरशिप एवं वकालत कार्य करते आ रही है ।इसी को लेकर जमशेदपुर…
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता एवं बोकारो जिला के कोऑर्डिनेटर राकेश तिवारी ने बताया कि एआईसीसी के महासचिव एवं झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे आगामी 1 जून एवं 2 जून को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पधार रहे हैं जहां वे नव संकल्प शिविर में चर्चा किए गए विचारों पर योजना बनाने एवं उसे क्रियान्वित करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं श्री तिवारी ने बताया कि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के कार्य योजना के अनुसार आगामी 9 अगस्त 2022 को पूर्वी सिंहभूम जिले से 75 किलोमीटर…
अमेरिकी राज्य टेक्सास में मंगलवार दोपहर दिल दहलाने वाली खबर लाई। टेक्सास के युवाल्डे में रॉब एलिमेंट्री स्कूल में 18 वर्षीय युवक ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 18 छात्रों और 3 टीचर की मौत हो गई। 13 बच्चे, स्कूल के स्टाफ मेंबर्स और कुछ पुलिसवाले भी फायरिंग में घायल हुए हैं। घटना के बाद राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर हमें पूछना चाहिए कि गन लॉबी के खिलाफ हम कब खड़े होंगे और वो करेंगे जो हमें करना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चे को कभी नहीं देख पाएंगे। बहुत…
रेल खबर। बंगाल से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले रेल यात्रियो की परेशानी खत्म होते नजर नही आ रही है। तीन पहले कई ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पटना -आसनसोल रेल खंड के बड़हिया स्टेशन में 36 घंटे से अधिक रेल चक्का जाम का असर का कई ट्रेनों को रद्द के साथ मार्ग बदलने की समस्या से जुझ रहे रेल यात्रियों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल पूर्व रेलवे के हावड़ा-बर्द्धवान रेलखंड पर स्थित बन्डेल, आदिसप्तग्राम व मगरा स्टेशनों पर तीसरी लाइन की कमीशनिंग के कारण रेलवे पावर सह ट्रॉफिक ब्ल़ॉक करने जा रहा है।…
धनबाद। साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था काजी नजरूल सोसायटी द्वारा बांग्ला अस्मिता और विद्रोही चेतना के कवि नजरूल इस्लाम के 123 वां जंयती के उपलक्ष्य में हीरापुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नजरूल के गीत और कविताओं पर आधारित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम — ‘ चेतनाए नजरूल ‘ का मंगलवार शाम को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत, कविता पाठ और नृत्य की सुंदर प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। दिलचस्प बात यह थी कि कार्यक्रम में स्थापित कलाकारों के साथ साथ स्थानीय नवोदित कलाकारो ने भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। गायिका रूपा चटर्जी द्वारा सेदिन छिलो गोधूलि…
