जमशेदपुर। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के साथ भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर नमन कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया , मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय सम्मिलित हुए एवं ध्वजारोहण कियाl नमन द्वारा 500 मीटर लंबा तिरंगा लेकर भव्य शोभा यात्रा निकली गयी जो आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा l एक किलोमीटर की लंबी यह यात्रा नमन कार्यालय से काशीडीह चौक से मनोकामना मंदिर होते हुए, शहीद चौक (बसंत टाकीज) से वापस नमन कार्यालय में पहुंचा l यात्रा में काफी संख्या में…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। पूर्वी सिहभूम जिला के बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गांव में ग्राम वासियों एवं मध्य विद्यालयो के छात्र छात्राएं द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिसमें मध्य विद्यालय मोधाबेडा़ एवं ग्राम वासियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई साथ वंदे मातरम का नारा लगा इसमें स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं गांव वासियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित अरिजीत जाना , करमचंद घोष, विजन बिहारी षंड, दिलीप मुण्डा,अमृत कुमार दत्ता, पुलिन बिहारी कुईला, इमामुल खान,अजीत कुमार पात्रा आदि उपस्थित थे
नई दिल्ली। आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर झंडारोहण करने के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी लाल किले से देशवासियों से पांच संकल्पों को अपनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में, हमें ‘पंचप्राण’ पर ध्यान देना होगा। पहला- विकसित भारत के बड़े संकल्पों और संकल्प के साथ आगे बढ़ना, दूसरा- दासता के सभी निशान मिटा दें, तीसरा- हमारी विरासत पर गर्व करें, चौथा- एकता की ताकत और पांचवां- नागरिकों के कर्तव्य जिनमें पीएम और सीएम शामिल हैं।यह लगातार 9वां मौका था जब पीएम मोदी लाल…
जामताड़ा। जामताड़ा जिला कांग्रेस में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। भले हीं पार्टी के वरीय नेता गुटबाजी से इंकार करे लेकिन रविवार को भारत गौरव यात्रा के समापन पर यह साबित हो गया कि गुटबाजी है। जिसका विरोध जिला प्रवक्ता इरशादुल हक आरसी ने कार्यक्रम के दौरान किया। जिला प्रभारी केएन त्रिपाठी पर जिला के कार्यकर्ता को बांटने और पार्टी में गुटबाजी करने का आरोप लगाया। आरसी ने कहा कि जब कार्यक्रम का शिड्यूल तय था और पूरे संगठन को शामिल होना था तो शहर में अलग कार्यक्रम क्यों किया गया। जिला प्रभारी ने उस कार्यक्रम में शामिल होने…
रांची।तिरंगा झंडा लगाने के दौरान करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना कांके थाना क्षेत्र के बोडया में हुई है। बताया जाता हैं कि घर के लोग लोहे के रॉड में तिरंगा लगा रहे थे, इसी दौरान लोहे का रॉड हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से ही मौके ही तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में आरती झा, विनीत झा और पूजा झा शामिल है। बताया गया है कि बोड़ैया निवासी विजय झा के घर के छत के ऊपर हाई वोल्टेज का तार गुजरा है । वहीं…
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के युवाओं द्वारा संचालित समाजसेवी संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के तत्वावधान में एकदिवसीय स्वैक्षिक रक्तदान शिविर रविवार को सम्पन्न हुई। बिस्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यस्मृति में आयोजित पांचवें रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंदर अग्रवाल ने भारत माता के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह, दिनेश कुमार एवं भाजपा नेता राजेश सिंह ‘बम’ समेत जनसेवक समिति के चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे। अतिथियों ने भारत…
जमशेदपुर। शहर के युवा समूहों द्वारा संचालित सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा शुक्रवार को आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने एवं माँ भारती की रक्षा में शहीद हुए वीर सपूतों की पुण्यस्मृति में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। केबुल टाऊन स्थित केबुल वेलफेयर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में संस्था के सदस्य समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए। देशभक्ति गीत व ओजस्वी नारों के बीच हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए बाइक पर सवार युवाओं ने न्यू केबुल टाउन, गोलमुरी, टिनप्लेट- बारीडीह मुख्य सड़क के रास्ते सिदगोड़ा…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने आज बिरसानगर, जोन नं. 2 ‘बी’, 1 ‘बी’, लालटांड़ ओमनगर आदि क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से मिला और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। स्थानीय नागरिकों ने श्री राय से सड़क, नाली, नाला, बिजली आदि की समस्याओं को बताया। श्री राय ने नगर विकास विभाग और विधायक निधि से स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। कई स्थलों पर जर्जर बिजली के पोल को बदलने के लिए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया। स्थानीय नागरिकों ने ओम नगर में तालाब…
सभी आयु वर्ग के नागरिक आजादी के 75वां वर्ष पूर्ण होने के जश्न में हो रहे शामिल, वन्दे मातरम, जय हिंद के जयघोष से गुंजायमान हुआ पूरा जिला
रेल समाचार। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रयागराज -मालवां के बीच तकनीकी कार्य को देखते हुए इस महिने टाटा -जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित 10 गाड़ियों के 35 फेरो को नियंत्रित करने का फैसला लिया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी हैं। अधिसुचना के तहत कंसपुर गुगौली स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का रेग्यूलेशन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है- गाड़ियों का रेग्यूलेशन – क्रम संख्या गाड़ी संख्या स्टेशन से- स्टेशन तक रेग्यूलेशन कि अवधि स्टेशन के मध्य रेग्यूलेशन तिथि फेरे 1 15483 अलीपुर द्वार जंक्शन -दिल्ली 80 मिनट प्रयागराज-मलवां 9.8.22 से 12.08.22,…
