जमशेदपुर। शनिवार को संध्या 6 बजे सनातन उत्सव समिति द्वारा साकची बसंत टाकीज श्री श्री हनुमान मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया , उक्त अवसर पर चिंटू सिंह ने बताया कि शहर में एक गैंग तैयार है जिनका कार्य सिर्फ मंदिर में विघ्न डालने और मंदिर के कार्य रुकवा उस पर मोटी रकम वसूलने के लिए निर्माण कार्य करने वाले संगठनों को प्रताड़ित करने का कार्य करते है और अनर्गल आरोप लगा लोगो को दिग्भ्रमित करते है , येसे लोगो को चिन्हित कर समाजिक रूप से बहिष्कृत करना है जो हिंदू और मंदिर विरोधी कार्यों में संलिप्त रहते…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर जमशेदपुर को लगभग 1 हजार करोड़ के विकास कार्यों के सौगात की घोषणा की। मंत्री ने बताया कि पूरे कोल्हान में गरीबों का एकमात्रा सहारा एमजीएम अस्पताल जल्द ही नए रूप में देखने को मिलेगा। उन्होने कहा कि एमजीएम अस्पताल में नए 500 बेड के अत्याधुनिक, विश्व स्तरीय चिकित्सीय सुविधाओं से लैस अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री, झारखंड द्वारा 07 नवंबर को जमशेदपुर दौरे पर किया जाएगा । उन्होने कहा कि जमशेदपुर में फ्लाई ओवर, अंतर्राज्यीय बस अड्डा, डिमना चौक स्थित एमजीएम…
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा पद्म भूषण डा0 जे.जे. ईरानी को श्रद्धांजलि देकर चैम्बर के पूर्व अध्यक्षों ने उनके साथ बिताये समय के अपने अनुभवों को किया साझा
टाटा ट्रस्ट ने नागरिक बुनियादी संरचनाओं और उपकरणों में निवेश के माध्यम से एमटीएमएच को 72-बेड वाले कैंसर अस्पताल से 128-बेड वाले व्यापक कैंसर देखभाल सुविधा में अपग्रेड करने के लिए एक परियोजना को मंजूरी दी
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट टाटानगर से जुड़े श्याम भक्तों ने देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर बाबा श्याम जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा, भक्ति भाव के साथ भटली धाम (ओड़िसा) में धूमधाम से मनाया। रात 12 बजे केक काटकर उपस्थित भक्तों के बीच बधाई बांटी गयी। संस्था के अध्यक्ष राजेश पसारी के नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल के श्याम प्रेमी भटली धाम में बाबा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर पटना से आयी भजन गायक गिन्नी कौर और पानीपत से आयी अशु वर्मा ने भजनों की अमृतवर्षा कर भक्तों को भाव…
जमशेदपुर। देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल मानगो का दो दिवसीय 23वां श्री श्री श्याम जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा, भक्ति भाव के साथ धूमधाम से शनिवार को संपन्न हुआ। मानगो न्यू पुरूलिया रोड़ स्थित श्याम भवन में दूसरे दिन शनिवार की सुबह 04.15 बजे मंगला आरती की गयी। बाबा श्याम का बारस का पूजन एवं भोग सुबह 11.15 बजे लगा। महाप्रसाद दोपहर एक बजे से शुभारंभ हूआ जो संध्या पांच बजे तक चला। शहर के लगभग हर क्षेत्र समेत आस-पास एरिया से आये तीन हजार से अधिक भक्तों ने बाबा श्याम का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।…
जमशेदपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सरकार से पूर्व मंत्री और वर्तमान जमशेदपुर (पूर्वी) के विधायक सरयू राय के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में पीई (PE) दर्ज कर जांच की अनुमति पर ( विधायक सरयू राय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि एसीबी पीई करने में समय गँवाने के बदले सीधे प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाए , इसके अलावे विभाग से संचिका माँग ले, मुझसे एवं अन्य संबंधित लोगों सेपूछताछ कर लें। उन्होंने की एसीबी इस मामले को त्वरित गति से15-20 दिनों में मामले का निपटारा कर दे। मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन को टैग कर दी प्रतिक्रिया जमशेदपुर…
जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने एक बार झारखंड के मुख्यमंत्री पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा है कि झारखंड में अंधेर नगरी-चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। एक ओर मुख्यमंत्री सरकारी खर्च पर सरकार आपके द्वार चलाने का ढोंग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आवासीय नही बन पाने से लोग हो रहे परेशान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को लेकर चल रही हड़ताल को लेकर हेमंत सरकार के…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सरकार से पूर्व मंत्री और वर्तमान जमशेदपुर (पूर्वी) के विधायक सरयू राय के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में पीई (PE) दर्ज कर जांच की अनुमति मांगी है। इसके लिए मंत्रिमंडल निगरानी विभाग को पत्र लिखा है। ज्ञात हो कि जी कुमार नामक व्यक्ति ने विधायक सरयू राय के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी कि उन्होंने मंत्री रहते एनजीओ युगांतर भारती के माध्यम से सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। बिना टेंडर के आहार पत्रिका छपवाने में भ्रष्टाचार किया गया। इसके साथ ही बाजार दर से अधिक दर पर वॉयस मैसेज का कार्यादेश जारी किया…
रेल खबर । छठ के बाद बिहार से दुसरे राज्यों जाने वाली ट्रेनों में हो रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक फिर कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उसी के तहत रेलवे बिहार के दानापुर से दुर्ग के लिए एक छठ स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी हैं।पूर्व मध्य रेलवे के जारी अधिसुचना के मुताबित दानापुर से दुर्ग स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर को प्रस्थान कर दुर्ग 7 नवबंर को पहुंचेगी। जबकि यही दुर्ग से दानापुर ट्रेन 7 नवंबर को दुर्ग से रवाना हो कर 8 नवंबर…
