जमशेदपुर। साकची पुराना कोर्ट स्थित चंद्र मौलेश्वर महादेव कचहरी बाबा मंदिर में हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी बाबा का स्थापना दिवस महोत्सव कार्यक्रम 31 दिसम्बर को धूमधाम के साथ शुभारंभ किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्रीराम दूबे नें कहा कि मंदिर में इस वर्ष अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम शनिवार को शुबह साढ़े दस बजे से शुरु किया गया। कार्यक्रम को लेकर मंदिर को आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया है । अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति रविवार को होगा और समापन के दिन दोपहर दो बजे से महाभोग का…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर।सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) की ओर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला बाल विवाह और पोक्सो कानून विषय पर पोटका प्रखंड के गंगाडीह पंचायत भवन में आयोजित किया गया। जिसमें अलग-अलग पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि और स्वास्थ्य प्रदाता और आंगनवाड़ी सेविका, सहिया और किशोरियों ने भाग लिया।कुल 63 प्रतिभागी शामिल हुए । इस कार्यशाला का संचालन ज्योति हेंब्रम ने किया।कार्यशाला शुरू होने से पहले प्रतिभागियों ने अपनी अपनी अपेक्षाएं रखी। युवा संस्था की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने कार्यशाला के उद्देश्य को बताया। कार्यशाला के प्रशिक्षक अजय कुमार ,प्रतिज्ञा,रांची से थे। अजय…
जमशेदपुर।दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के 356वें प्रकाशपर्व के पावन अवसर पर जमशेदपुर के 60 सिख गुरु का अमृतपान कर सच्चे गुरूवाले बन गये। शनिवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल जमशेदपुर एवं साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अमृत संचार कार्यक्रम में सिखों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अकाली दल जमशेदपुर के जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह, भाई सुखदेव सिंह खालसा, भाई गुरदीप सिंह, ज्ञानी रविन्द्र सिंह, भाई रविन्द्रपाल सिंह ने अरदास उपरांत सभी को अमृत पान कराया। अकाली दल के जत्थेदार जरनैल सिंह ने कहा कि अमृतपान कर गुरु घर से जुड़ना हर…
जमशेदपुर। शहीदी सप्ताह के मौके पर सोमवार को साकची गुरुद्वारा में बहुचर्चित पंजाबी एनिमेटेड फ़िल्म “चार साहिबज़ादे-2” (राइज़ ऑफ़ बंदा सिंह बहादर) संगत को दिखायी गयी। साकची गुरुद्वारा में फिल्म देखने आयी संगत सिखों का बलिदान शहीदी देखकर अपने आंसू नहीं रोक पायी। वहां मौजूद बच्चे, बुजुर्ग, युवा लगभग सभी की आँखे नम थीं। फिल्म के अन्य कुछ और दृश्यों को देखकर भी संगत भावुक होती रही। सोमवार शाम को गुरु नानक विद्यालय प्रांगण में “चार साहिबजादे-2” फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर संगत के आलावा साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्य भी फिल्म देखने पहुंचे। महासचिव परमजीत सिंह काले…
मुंबई : टाटा स्टील को वर्ष 2023 के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट द्वारा ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ के रूप में प्रमाणित किया गया है। यह लगातार छठा वर्ष है जब कंपनी को एक समावेशी और सस्टेनेबेल संगठन के निर्माण के प्रयासों के लिए यह सम्मान मिला है। टाटा स्टील ने अपनी स्थापना के समय से ही कर्मचारियों के कल्याण और हित में कई अग्रणी नीतियां और अभ्यासों को शुरू किया हैं। द ग्रेट प्लेस टू वर्क मूल्यांकन में टाटा स्टील को 5 आयामों यथा उच्च-विश्वास, उच्च-प्रदर्शन संस्कृति – विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गर्व एवं सौहार्द पर उत्कृष्ट पाया गया…
जमशेदपुर। आज से आप नई राह पर चलने को तैयार हैं । आप जिस क्षेत्र से जुड़ रहे हैं, वहां आपको तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना है। मुझे पूरी उम्मीद और विश्वास है कि आप ने जो यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उसका बखूबी इस्तेमाल उन चुनौतियों से निपटने में करेंगे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कॉन्स्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी में आईआरबी 1-5 के पारण परेड (पासिंग आउट परेड) में प्रशिक्षु आरक्षियों की हौसला अफजाई करते हुए ये बातें कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आकर्षक परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली । प्रशिक्षु आरक्षियों ने ईमानदारी और…
सीवान । बिहार के सीवान जिले के भलुआ बरहरिया में अगामी 27 दिसंबर को गंगा बाबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गंगा बाबा महोत्सव 102वा विशाल भंडारा एव भवय् जागरण का आयोजन किया गया हैं। इस दौरान आने वाले भक्तो के लिए निशुल्क स्वस्थ शिविर लगाया जाएगा हैं । इस पूजा को सफल बनाने के लिए नरेंद्र सिंह (गैस एजेंसी + मोटरसिकल एजेंसी जितेंद्र सिंह अभिषेक सिंह अमित,अधिवक्ता मनोज कुमार वर्मा,डाक्टर मंटू सिंह, राजेश सिंह बिजकिशोर का सहयोग कर रहे है।
जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा की नवगठित कमेटी की प्रथम कार्यसमिति बैठक बुधवार को सूर्य मंदिर परिसर में अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्यों ने एक-दूसरे के बीच संक्षिप्त परिचय व अनुभव का आदान प्रदान प्राप्त किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह ने उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए आगामी आयोजनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर जमशेदपुर ही नही अपितु पूरे झारखंड में अपनी…
टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगडाहातु के बिचागुटू टोला में नक्सलियों नें पुलिस को उड़ाने के उद्देश्य से लगा रखा था 5-5 केजी के दो आईईडी बम,सर्च अभियान के दौरान पुलिस नें किया बम बरामद
अजय धारी सिंह मधुबनी: रविवार को एक तरफ प्रशासन जहां निकाय चुनाव में व्यस्त थी और जनता फुटबॉल वर्ल्ड कप के उमंग में डूबी हुई थी, उसी बीच एक बड़ी घटना को दबंगों ने अंजाम दे दिया। हरलाखी थाना क्षेत्र के कमलापट्टी गांव में मसोमत शांति देवी को दबंगों ने पकड़कर बाल काटा और चूना लगाया। उसके बाद शांति देवी को जबरन मैला पिलाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर मां के साथ साथ उसके बेटे को भी पिटा। मिली जानकारी के अनुसार हरलाखी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को मसोमात शांति देवी (उम्र करीब 75 वर्ष) को दबंगों…
