जमशेदपुर । आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से 3 घंटे का “बाबा नाम केवलम” अखंड कीर्तन बारीडीह बस्ती नागा डूंगरी में संपन्न हुआ। एवं गदड़ा आनंद मार्ग जागृति से चयनित 5 रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय में निशुल्क ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया चश्मा एवं दवा देकर सकुशल घर पहुंचा दिया गया। कीर्तन समाप्ति के बाद आचार्य पारसनाथ ने कहा कि कीर्तन “हरि “का कीर्तन और किसी का नहीं अपनी प्रशंसा नहीं दूसरे की प्रशंसा नहीं बहुत से लोग अपनी बड़ाई खूब अधिक से अधिक करते हैं मैंने यह किया मैंने वह किया इत्यादि यह हुआ आत्म कीर्तन यह जो”हरि…
Author: BJNN Desk
आदित्यपुर। आदित्यपुर स्टेशन में आर पी एफ आदित्यपुर पोस्ट ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को पंप प्लेट भी बांटे गए। इस दौरान आदित्यपुर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार जेना ने बताया कि भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ सदा तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान महिला व पुरुष यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई बातों पर ध्यान रखना चाहिए । जिसमें रेलवे ट्रैक पार नहीं करने, ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होकर मोबाइल से बात नहीं करने, बंद रेलवे फाटक को पार नहीं करने, स्टेशन पर पैदल ऊपरी पुल का इस्तेमाल…
जामताड़ा। भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ जामताड़ा में पांच कुंडीय श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को हुआ। दुमका रोड यज्ञ स्थल स्थित यज्ञ मंडप से गाजे बाजे के साथ मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महिला श्रद्धालु माथे पर मंगल कलश यात्रा लेकर जहां जयकारा लगाते हुए चल रही थी, वही पुरुष श्रद्घालु डीजे की धुन पर झूमते नाचते चल रहे थे। बता दें कि श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ कमेटी के मुख्य संरक्षक चमेली देवी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में मंगल…
जमशेदपुर। माघ माह की संग्रांद (संक्रांत) के अवसर पर साकची गुरुद्वारा परिसर में आयोजित महान कीर्तन दरबार में संगत ने बड़ी संख्या में शिरकत कर “माघ मजन संग साधुआ, धूड़ी कर इशनान, हर का नाम ध्याए सुन, सबना नू कर दान” गुरबाणी तुक जपते हुए माघ मास में प्रवेश किया। शनिवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची द्वारा कीर्तन दरबार में ज्ञानी चरणजीत सिंह जी चन्न अलवर वाले ने अपने विचार व्यक्त किए उपरांत भाई साहिब भाई संदीप सिंह जी अमृतसर वाले (हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब साकची ) ने ‘सुख दातिया देह दरश, सुख दातिया मधुर,’ ‘दुःख भंजन तेरा नाम जी’…
जमशेदपुर। शहर के कदमा स्थित आस्था हाइटेक सिटी के परिसर में लायंस क्लब फेमिना की तरफ से ई वेस्ट कलेक्शन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत जिसमें पुरानी खराब इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल के आइटम जमा किया गये ताकि वह फिर से रीसाइक्लिंग में जा सके। इस कार्यक्रम में काफी काफी संख्या में स्थानिय़ लोगों ने भाग लेते हुए अपना योगदान दिया और काफी ई वेस्ट जो इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल के पुराने कबाड़ थे ,लोगों ने जमा किया ताकि पर्यावरण के प्रति लोग सजग हो सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सक्रिय रहे विवेक झा, अमित तोदी …
जमशेदपुर। शहर के वरिष्ठ पत्रकार रतन जोशी (69) का गुरुवार के रात निधन हो गया । वे काफी लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने अंतिम सांस जुगसलाई स्थित अपने घर में ली। वे अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए। शिक्षक के रुप में अपनी पत्रकारिता शुरु करने वाले जोशी ने रांची एक्सप्रेस. इस्पात मेल, जनसत्ता, एवेन्यू मेल के लिए में अपनी सेंवाए दी। वही उनके निधन पर पत्रकारिता जगत के शोक की लहर है।
जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ में 43वें मैक्सी फेयर का दो दिवसीय आयोजन 21 और 22 जनवरी को होने वाला है. मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ की ओर से आयोजित इस मेले में शहर के करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे. इस दौरान 22 जनवरी को शाम 7 बजे से बॉलीवुड के गायक शाहिद माल्या अपनी सुरों से जादू बिखेरेंगे. माल्या ने अब अब तक फिल्म गुंडे, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, उड़ता पंजाब और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों में गाना गाया है. मैक्सी फेयर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. जिसमें बच्चों के लिए फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता और डांस प्रतियोगिता…
चाईबासा।पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशन पर उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी के द्वारा मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास, आदिवासी कन्या छात्रावास नंबर-01, संप्रेक्षण गृह, बालकुंज एवं सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं, रख-रखाव आदि का अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उपर्युक्त संस्थानों, जहां विद्यार्थी एवं बच्चे आवासित रहते हैं, उन स्थानों पर आज के समय में क्या व्यवस्थाएं क्रियान्वित है, उसकी…
जमशेदपुर : आगामी टूसु पर्व में महज कुछ दिन ही बचे है| शहर व आस पास के क्षेत्रों में पर्व को लेकर काफी धूम है| टुसू पर्व को लेकर शहर के कलाकार द्वारा एक से बढ़कर वीडियो एलबम लौंच कर रहे है| इस क्रम में बिरसानगर स्थित अंजलि स्टूडियो में कलाकारों की एक टीम ने “हाड़ियाँ वाली बोदी” बांग्ला वीडियो एल्बम लौंच किया| डांस और मनोरंजन से भरे इस वीडियो एल्बम के सभी कलाकार जमशेदपुर से है| साथ ही इसकी शूटिंग शहर के विभिन्न लोकेशन पर की गई है| वीडियो को यू ट्यूब पर लौंच किया गया है| लौंच होने…
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र में नक्सलियों की खोज में निकले सीआरपीएफ के पांच जवान आईईडी बम बलास्ट होने के कारण घायल हो गये है। सभी घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टोंटो थाना क्षेत्र के बिहर जंगल में नक्सलियों का बड़ा दस्ता घुम रहा है।इसी सुचना पर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में 5 जवान घायल हो गए हैं। सूचना के अनुसार सभी जवान नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन में निकले हुए थे, इसी…
