जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक में निर्दोष भाजपा नेता, विहिप के कार्यकर्ताओं के रिहाई में सर्वजन हिन्दू समिति के साथ जारी आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बनी रणनीति
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर के युवा सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरुद्वारों में होने वाले चुनावों में प्रत्याशियों द्वारा अपनायी जाने वाली साम-दाम-दंड-भेद नीतियों का कड़ा विरोध जताते हुए सीजीपीसी को ज्ञापन मार्फत मांग रखी है । उन्होंने अपने मांग पत्र मा कहा है की गुरुद्वारों में चुनाव परिणाम के बाद की जाने वाली आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्ध लगाया जाये। रविवार को प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होने कहा की गुरु घरों में चुनाव के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए, चुनाव सेवादारी…
जियो ट्रू 5जी रोलआउट और फाइबर केबल कनेक्शन से बढ़ी मांग,दो साल में 1.8 गुना बढ़ी डेटा खपत,जियो नेटवर्क पर यूजर्स प्रतिमाह 1,003 मिनट बात कर रहे हैं
जमशेदपुर। नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हो या पुराने का रिन्यूअल कराना, साथ ही टैक्स जमा करने में कोई समस्या आ रही हो तो जिला परिवहन कार्यालय आगामी 23 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित कर रहा है। यह कैम्प पूर्वी सिहभूम जिला में पांच जगहों में लगाया जायेगा। जिनमें चार शहरी क्षेत्र और एक ग्रामीण क्षेत्र में एक कैंप लगाए जाएंगे। पांच जगहों में आयोजित होने वाले कैम्प में शामिल होकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। उपायुक्त विजया जाधव के आदेशा पर जिला परिवहन विभाग धालभूम अनुमंडल अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 4 स्थान तथा घाटशिला अनुमंडल में…
जमशेदपुर. सांसद विद्युत वरण महतो ने आज घाघीडीह स्थित सेंट्रल जेल में जाकर जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका कुशल क्षेम पूछा। इस क्रम में उन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझ एवं विहिप के नेता जनार्दन पांडे से भी मुलाकात की और वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। बाद में जेल से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। इसे लेकर आम जनता से लेकर कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। प्रशासन को बगैर…
जमशेदपुरःआज रंगरेटा महासभा और बाबा जीवन सिंह भलाई ट्रस्ट के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिहं गिल ने आतंकवादी हमले में शहीद सिख लाईट इनफैनेट्री के पाँच शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है.श्रद्धांजलि अर्पण करते हुए श्री सिहं ने कहा कि आतंकियों की कायराना हरकत का भारत के हर नागरिक को जवाब देना चाहिए क्योंकि 5 जवान जो शहीद हुए हैं ये देश की नहीं बल्कि हर एक नागरिक की सुरक्षा के लिए कुर्बान हुए हैं. श्री गिल ने कहा कि सरकार ने देश में आतंकवाद को खत्म करने के लिए विशेषकर जम्मू कश्मीर में जो अभियान चलाया है उससे…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल ने जुस्को के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर जनहित की समस्या से अवगत कराते हुए निदान की मांग की है। भालूबासा स्लैग रोड में जुस्को द्वारा आम जनता की सुविधा हेतु स्ट्रीट लाइट लगाया गया है। इस सड़क के अगल बगल हरिजन बस्ती तथा ब्रिज बिहारी बगान है। परंतु काफी दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद है। संबंधित विभाग में शिकायत के बाद भी कोई कारवाई नही हुई है। उन्होंने बताया कि सड़क मानगो, गंगोत्री, गौतम बिहार फ्लैट, नीतिबाग कॉलोनी, पटेल नगर, कल्याण नगर के लोगों के लिए लाइफ लाइन है। साथ ही…
जमशेदपुर. जमशेदपुर मे कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जमशेदपुर में कोरोना के 12 मामले सामने आए हैं जिसमें 11 मामले शहरी क्षेत्र के हैं. इसके साथ ही कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढकर 61 हो गई है.वहीं कोरोना से ठीक होने पर आठ लोगों को अस्पताल से शनिवार को छुट्टी दी गई है. उधर कोरोने के बढते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना को लेकर सरकार के नियम का पालन जरूर करे.
जमशेदपुर. जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पूंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी में शहीद वीर जवानों को आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उन वीर शहीदों को नमन करने के लिए सभी पूर्व सैनिक गोलमुरी स्थित शहीद स्मृति स्थल पर एकत्रित हुए और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी। इस…
पुरी/ओङिशा. कश्मीर के पूंछ जिले में सेना की गाडी पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए ओडिशा के रहनेवाले लांस नायक देवाशीष बिसवाल का पार्थिव शरीर आज भुवनेश्वर एयरपोर्ट लाया गया जहां शहीद की पत्नी संगीता बिसवाल ने उनके दर्शन कर अपनी श्रद्धांजलि दी.उडीसा के राज्यपाल गणेशी लाल ने शहीद जवान देवाशीष बिसवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए.भुवनेश्वर से शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पुरी लाया गया जहां अंतिम यात्रा निकाली गई. हजारों की दादाद में लोगों ने अपने लाल को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. पार्थिव शरीर को पुरी जिले के सत्यबदी…
