जमशेदपुर । जमशेदपुर सिविल कोर्ट में शनिवार को इस वर्ष का दूसरा नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया । इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 7,689 मामलों का निष्पादन किया गया. इस दौरान 7,20,99,910/- रूपये की राजस्व की प्राप्ति हुई। इससे पहले नेशनल लोक अदालत का उदघाटन व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के लोक अदालत हॉल में विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, विशिष्ठ अतिथियों में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेश लाल, स्टेट बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल,जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर : झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के समर कैम्प का विधिवत उद्घाटन आज टेल्को रिक्रिएशन क्लब में सम्पन्न हुआ। कैम्प का उद्घाटन टाटा मोटर्स वर्क्स यूनियन के अध्य्क्ष गुरमीत सिंह तोते , यूनियन के महामंत्री आर के सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो पूर्व जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा एवं समाजसेवी डॉ संजय गिरी ने संयुक्त रूप से किया। झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच सुनील प्रसाद के नेतृत्व में साल 2014 से निरंतर गर्मी के छुट्टियों में स्कूल के बच्चों के लिए समर कैम्प का आयोजन होता आ रहा हैं। बड़ी संख्या में…
जमशेदपुर। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के द्वारा रविवार को डिमना हाइवे रोड स्थित आईलेक्स मल्टीप्लेक्स में होगी. रविवार सुबह 10 बजे प्रारंभ होने वाले फ़िल्म के विशेष स्क्रीनिंग में नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने लौहनगरी जमशेदपुर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले 50 संघर्षशील युवतियों को सूचीबद्ध किया है। इस दौरान नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के संग संस्था के सदस्यगण मौजूद रहेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि विभिन क्षेत्रों में कार्य कर…
जमशेदपुर : योग के क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से सक्रिय रहकर कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिताब अपने नाम करनेवाले लौहनगरी के योग गुरु अंशु सरकार को कोलकाता में ‘योगी राज इंडिया-2023′ की उपाधि से नवाजा गया. सम्मान प्राप्त कर आज सुबह ही श्री सरकार शहर लौटे. श्री सरकार को उक्त सम्मान कोलकाता के चंदननगर के रविन्द्र भवन में आयोजित ’21वीं नेशनल योगासना कप’ प्रतियोगिता समारोह में प्रदान किया गया. कार्यक्रम का आयोजन ईस्टर्न जोन योगा डेवलपमेंट फोरम, योगा ओ कला केन्द्रम, वर्ल्ड स्पोर्ट्स फेडरेशन, फिटनेस फेडरेशन एवं यूनिवर्सल योग नामक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में…
जमशेदपुर। हावड़ा -टाटानगर -राउरकेला रेलखंड में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी खत्म होते नजर नहीं आ रही है। रेलवे लगातार ट्रेन के रद्दीकरण और लेटलतीफी को सुधारने के बजाय परेशानी बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर दक्षिण पूर्व रेलवे ने संतरागाछी में एफओबी को लेकर रविवार (14 मई को ) 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जबकि चार ट्रेनों के समय मे परिवर्तन किया गया है। वह कुछ ट्रेनों को खड़गपुर में टर्मिनेट किया जाएगा।इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। दरअसल खड़गपुर डिवीजन के संतरागाछी के पास एफओबी -1 लॉन्चिंग किया जाएगा…
जमशेदपुर : यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर के एक्सेसिबिलिटी वर्टिकल की पहल से शहर के दृष्टिबाधितों के जीवन में खुुशी का संचार हुुआ है. अब ऐसे लोग होटल में जाकर खुद से अपना ऑर्डर दे सकते हैं. ये संभव हुआ है ब्रेल मेनू कार्ड की लांचिंग से. आज साकची के सुखसागर होटल में शार्कटैंक से चर्चित जमशेदपुर के उद्यमी विनीत सरायवाला तथा जमशेदपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवीश रंजन ने ब्रेल मेनू कार्ड की लांचिंग की. मौके पर मौजूद डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर की बिटिया निकिता ने इसका व्यावहारिक इस्तेमाल भी किया और काफी खुश हुई. निकिता दृष्टिबाधित…
Jamshedpur,: The first Inter Divisional Water Polo Women’s Tournament concluded with General Office emerging as the Champions.The tournament was held on May 10-11 and witnessed participation of 10 teams, each consisting of seven players. Saroj Lakra, former International athlete and Manager at Tata Steel Sports Department, Gurbari, Manager (Tata Steel Foundation) graced the occasion. The finals of the tournament was played between teams of General Office and Steel Manufacturing. Team of Steel Manufacturing secured 1st Runner up while Iron Making team secured 2nd Runner up positions.
जमशेदपुर। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 56 वा जन्मदिन में उनके फैंस पप्पू सरदार इस बार केक नहीं काटेंगे नही जन्मदिन के संध्या लोगो को आइसक्रीम और चाट भी नही बांटेगे। इस बार में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 56 वा जन्मदिन अनोखे अंदाज में भक्तिमय माहौल में मनाने जा रहे है। साकची स्थित मनोहर चाट दुकान में 14 मई रविवार की रात और 15 मई सोमवार को दिन भर जन्मदिन का कार्यक्रम होगा। इस संबंध में शुक्रवार को माधुरी प्रशंसक पप्पू सरदार ने बताया कि उनकी बड़ी बहन माधुरी दीक्षित की माताजी स्नेहलत्ता का निधन 12 मार्च…
जमशेदपुर। हाल ही में हुई “आई.आई.एम.यू.एन” द्वारा संचालित “वडोदरा लिटरेचर फेस्टिवल” जिसका आयोजन गुजरात के पारुल यूनिवर्सिटी में 10 से 11 मई तक हुई। इस लिटरेचर फेस्टिवल में भारत के तमाम राज्यों के बड़े लेखकों और नामी हस्तियों को बुलाया गया था। जिसमें शबाना आज़मी, चेतन भगत, ताहिरा कश्यप, लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ, आलोक श्रीवास्तव के साथ झारखंड के जमशेदपुर शहर से सुप्रसिद्ध लेखक अंशुमन भगत भी शामिल थे। अंशुमन पैनलिस्ट के रुप में वहां मौजूद रहें और वडोदरा लिटरेचर फेस्टिवल में भाषाओं के सम्मेलन देश के दिल की कहानियां में अपनी प्रतिक्रिया दी। “आई.आई.एम.यू.एन” दुनिया की सबसे बड़ी युवाओं…
जमशेदपुर। मोइरंग पर नेताजी के साथ झंडा फहराने वाले आजाद हिंद फौज के कैप्टन सौमेन्द्र कर्मकार की पत्नी वीर नारी नीलिमा कर्मकार का उनके निवास स्थान पर ही आज शाम देहांत हो गया।लंबे दिनों से उनकी देखभाल कर रहे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के नवेन्दु गांगुली के मुताबिक वीर नारी नीलिमा जी कई दिनों से बीमार चल रही थी एवं कोई काम करने में असमर्थ थी लेकिन शहर में एक भी हॉस्पिटल नहीं था ,जो आगे आकर कहे को ऐसे वीर नारी का इलाज हमारे हॉस्पिटल में होगा, यह हमारे जमशेदपुर के लिए दुर्भाग्य की बात है।…
