जमशेदपुर : लौहनगरी अब तेजी से फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री की ओर आगे बढ़ रही है। शहर में लगातार फिल्म व वीडियो एलबम की शूटिंग हो रही है। अब जल्द ही देश के महान उद्योगपति रतन टाटा पर गीत गाकर मशहूर हुए झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन व देश के मशहूर संगीतकार आर्या शर्मा एक साथ काम करते नजर आएंगे। इसे लेकर रविवार को बिष्टुपुर में एक बैठक भी की गई। आर्या शर्मा फिलहाल शहर में हैं। वे एक नए प्रोजेक्ट को लेकर मुंबई से जमशेदपुर आए हैं। आर्या भोजपुरी स्टार पवन सिंह व खेसारी लाल यादव के लिए…
Author: BJNN Desk
नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पूर्व, प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित संसद भवन में पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके शीर्ष पर नंदी के साथ सेंगोल को स्थापित किया। उन्होंने दीया भी प्रज्वलित किया और सेंगोल को पुष्प अर्पित किए। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र के इतिहास में कुछ क्षण ऐसे होते हैं जो अमर होते हैं। कुछ तिथियां समय के चेहरे पर अमर हस्ताक्षर बन जाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 28 मई, 2023 एक ऐसा ही दिन है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने अमृत महोत्सव…
जमशेदपुर। केरल के व्यवसाई को जमशेदपुर के युवक को नौकरी से निकालना महंगा पड़ा और जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. जमशेदपुर के युवक ने मलप्पुरम के तिरुर में होटल व्यवसायी एजहूर मेचेरी सिद्दीकी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर फेंक दिया. इस घटना को अंजाम देनेवाले जमशेदपुर के मानगो के फरहान को चेन्नई एग्मोर से आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह भागने के दौरान टाटा के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए चेन्नई एग्मोर स्टेशन पहुंचा था। इसे भी पढ़ें :-Jamshedpur News :राष्ट्रपति के साथ बालू माफिया! -सत्ता, विपक्ष औऱ अफसर…
जमशेदपुर जमशेदपुर (पूर्वी) के विधायक सरयू राय ने एक बार फिर जमशेदपुर (पश्चिम) के विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता पर हमला किया है। उन्होंने जिला के उपायुक्त विजया जाधव को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि जमशेदपुर में हथियार का लाइसेंस लेने वाले लोग वन विभाग से एनओसी लिए हैं कि नहीं। उन्होंने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा है कि धारा-51 के अनुसार किसी अभियारण के 10 किलोमीटर की परिधि में हथियार के लिए लाइसेंस लेने के लिए उनकी अनुशंसा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से प्राप्त करना जरूरी है। दरअसल इस पत्र के माध्यम से उन्होंने पूछा है कि मंत्री…
भाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यशाला में नरेंद्र मोदी सरकार के के नौ वर्ष पूर्ण होने विभिन्न कार्यक्रम की सफलता को लेकर बनी रूपरेखा, वक्ताओं ने कहा- नौ वर्षों में राजनीतिक नफा- नुकसान की चिंता ना कर पीएम मोदी ने देशहित को रखा सबसे आगे
जमशेदपुर। पिछले कई महीनों से सोनारी एयरपोर्ट के समीप बस स्टॉप पर असहाय रूप से रह रहे एक महिला एवं बच्चे को भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर एसडीओ धालभूम ने आश्रय गृह की व्यवस्था की। शनिवार को सोनारी जाने के क्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की नजर एक महिला एवं एक बच्चे के ऊपर गई जहां वे अपने सामानों के साथ एयरपोर्ट के समीप बस स्टॉप पर रह रहे थे। कुणाल षाड़ंगी ने बिना देर किए उनकी समस्याएं जानी और भाजयुमो सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी के संग उनके राहत हेतु…
जमशेदपुर। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो से तीन घंटे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, सिमडेगा, लोहरदग्गा , रांची, गुमला और खूंटी जिलें के कुछ भागों में मेघ गर्जन तथा व्रजपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा-की गति 40-50) किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बह सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए लोगों से अपील की है कि वे सर्तक रहें और सावधान बरतते हुए सुरक्षित स्थान में शरण लें । किसी भी पेड़ के नीचे या…
जमशेदपुर. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के एक दिवसीय 82वें मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया. इसमें लगभग 45 यूनिट रक्त संग्रह हुआ जो जरुरतमंदों के काम आएगा. ब्लड बैंक कैंपस में उपस्थित लोगों और रक्तदाताओं के बीच 100पौधों का वितरण हुआ जो प्राकृतिक कल्याण के लिए किया गया. रक्तदाताओं को टीम संघर्ष के अर्जित सरकार, भुक्ती प्रधान और सुनील आनंद के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद मार्ग के समीर सरकार, विनय कुमार , जयेश कुमार, राकेश कुमार एवं सुनील आनंद का सहयोग…
रांची/नई दिल्ली झारखण्ड में विगत तीन वर्षों में विकास की गति में काफी तेजी आई है। झारखण्ड में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निवेश की असीम संभावनाएं हैं और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री से आग्रह है कि को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म के सिद्धान्तों को धरातल पर उतारते हुए झारखण्ड को उचित सहयोग प्रदान किया जाय, जिससे विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में झारखण्ड भी अपनी भागीदारी दर्ज करा सके। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद् की 8वीं बैठक में बोल…
जमशेदपुर. एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों ‘ मदर – सन सुमी कंपनी’ द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। ‘ मदर- सन सुमी वायरिंग इंडिया सुमितोमो वायरिंग सिस्टम्स लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम है, जो वायरिंग हार्नेस, हार्नेस घटकों और अन्य बिजली के तारों के निर्माण में एक वैश्विक नेता है। कंपनी द्वारा आयोजित केंपस सेलेक्शन में सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा,तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं इंटरव्यू राउंड के बाद अंतिम रुप से चयन किया गया।जिसमें छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया। इस कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के…
