Author: BJNN Desk

दुमका:AISMJWA की झारखण्ड प्रदेश कमिटी की घोषणा के उपरांत आज दुमका परिसदन में नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद बिहारी सारस्वत और प्रदेश महासचिव शिरोमणी यादव का जोरदार स्वागत किया गया. स्वागत के उपरांत सियाराम शरण सिंह ने राज्य में एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन राज्य में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए लगातार आंदोलनरत रहा है.वे बोले राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा,स्वतंत्रता और संवर्धन के लिए सबसे पहले पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के साथ ही बीमा भी जरूरी है जिस पर हम…

Read More

जमशेदपुर, झारखंड की एक प्रतिभाशाली और उत्कृष्ट में सक्रिय निवासी, एकंता ठाकुर ने कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। उनकी यात्रा, जमशेदपुर पब्लिक स्कूल, बारीडीह, जमशेदपुर से उनकी मास्टर्स डिग्री तक, सौभाग्य और उत्साह का प्रतीक है। अंकिता की अकादमिक प्रयासों की शुरुआत उनके शहर में हुई, जहां उन्होंने जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में अध्ययन किया। उनके अध्ययन में वे गणित और विज्ञान के प्रति अद्वितीय योग्यता दिखाती थीं। उनकी प्रतिभा को मान्यता देते हुए, अंकिता ने कंप्यूटर विज्ञान में अपने स्नातक के अध्ययन को अपना चुनाव किया, और भुवनेश्वर, उड़ीसा को अपना गंतव्य चुना। अपने विश्वविद्यालय के…

Read More

जमशेदपुर। फिल्म महोत्सव चित्रपट झारखंड 2023 में डॉक्यूमेंट्री हाथी खेदा ने मचाया धमाल गत् 23, 24 एवं 25 जून को रांची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी में चित्रपट झारखंड द्वारा 3 दिवसीय फिल्म महोत्सव आयोजन किया गया. जिसमें पूरे झारखंड से अलग-अलग कैटेगरी की 100 से ज्यादा फिल्में आई. जहाँ में जमशेदपुर के युवा कलाकार सुशांत कुमार द्वारा निर्मित हाथी खेदा डॉक्यूमेंट्री को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सुशांत कुमार ने बताया कि उन्होंने यह डॉक्यूमेंट्री डेढ़ वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद पूर्ण किया, आज अगर आमजन या खास में इनकी फिल्म को पसंद किया जा रहा…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर की शिल्पा शिवांगी ने नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ स्टडी एंड रिसर्च इन लाॅ (एन.यू.एस.आर.ए.एल.), राँची, झारखण्ड से एल.एल.एम. के सत्र 2022-23 में कन्स्टीट्श्नल एवं एडमीनिस्ट्रेटिव लाॅ में सवार्धिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। शिल्पा शिवांगी को उसके एकेडेमिक एक्सेलेन्स के लिये मेधा छात्रवृत्ति के रूप में रू.50 हजार भी दिये गये है। शिल्पा शिवांगी का एल.एल.एम. में नामांकन क्लैट के माध्यम से हुआ था। इसके पहले इसने बी.बी.ए.एल.एल.बी. में नामांकन के लिये सिम्बायोसिस इग्जामिनेशन टेस्ट एवं क्लैट दोनों की परीक्षा भी पास की थी लेकिन बी.बी.ए.एल.एल.बी. के लिये इसने सिम्बायोसिस इण्टरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे में अपना…

Read More

जमशेदपुर। 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के विरोध में काला दिवस के रूप में मनाते हैं । आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से 3 घंटे का “बाबा नाम केवलम “अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था आपातकाल में आनंद मार्ग के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में जितने भी लोग दधीचि हुए उन अमर आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई , सुनील आंनद ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र पर काला धब्बा लगाते हुए पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल के बाद नागरिकों के मूल अधिकार स्थगित हो…

Read More

जमशेदपुर। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लागू आपातकाल के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने रविवार को काला दिवस मनाया। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आपातकाल को भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत शहर के विशिष्ट एवं प्रबुद्धजन मुख्यरूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान इमरजेंसी पर बनी डॉक्यूमेंट्री का प्रस्तुतिकरण किया गया। डॉक्यूमेंट्री में कांग्रेस शासनकाल में जब आपातकाल लगाया गया तो किस तरह से…

Read More

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत 2 मजदूरों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान की साफ-सफाई की गई. इस मौके पर झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह स्वयं अपने हाथों में झाड़ू लेकर मैदान में झाड़ू लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर मैदान के चारों तरफ झाड़ू लगाकर कचरे को इकट्ठा कर उसे सुरक्षित जगह पर फेंक कर पूरे मैदान को स्वच्छ बना दिया.इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील…

Read More

जमशेदपुर। साकची स्ट्रेट माइल रोड मेडिकल लाईन स्थित सेंटर एवेन्यू टावर के तीसरे एवं चौथे तल्ले पर रविवार 25 जून को शिज़्की नामक प्रीमियम लाउंज और कैफे (एसी रेस्टोरेंट) का शुभारंभ हुआं। इसका विधिवत उदघाटन विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शिज़्की रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर श्रवण देबूका और सुमित कुमार देबूका ने बताया कि शिज़्की, एक जापानी शब्द है जिसका मतलब होता है एक सुखद जगह। इस दो तल्ले रेस्टोरेंट में एक साथ आराम से 60 लोगों को बैठने की व्यवस्था हैं। यहां पर काउंटी पार्टी, किटी पार्टी, बर्थ डे पार्टी, एनिवर्सरी पार्टी भी आराम से…

Read More

जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा का तीन वर्ष पुरे होने पर 27 जून से 03 जुलाई तक सात दिवसीय अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, सचिव अंशुल रिंगासिया एवं कोषाध्यक्ष आदित्य जाजोदिया ने संयुक्त रूप से रविवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि शाखा का गठन हुए 3 जुलाई 2023 को तीसरा साल पूर्ण हो जाएगा। स्थापना दिवस उत्सव के अवसर पर शाखा ने 7 दिनों का फॉर्मेशन वीक सेलिब्रेसन् के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन 27 जून को रक्तदान शिविर, दूसरे…

Read More

अन्नी अमृता. जमशेदपुर. जमशेदपुर शहर दो तरह का दिखता है जहां एक तरफ टाटा कमांड एरिया में बेहतर नागरिक सुविधाएं हैं, जहां लोग पानी की कतार में नहीं दिखते, जहां दशकों से पाइपलाइन के जरिए 24 घंटे जलापूर्ति की सुविधा एक खास आबादी को हासिल है. दूसरी तरफ गैर टिस्को क्षेत्र हैं जहां एक बड़ी आबादी बेहतर नागरिक सुविधाओं की बाट जोह रही है फिर चाहे वह बिजली की सुविधा हो, पानी की सुविधा हो या कुछ और. हालांकि गैर टिस्को क्षेत्रों जैसे मानगो में मानगो जलापूर्ति योजना और बिरसानगर क्षेत्र में मोहरदा जलापूर्ति योजना के माध्यम से हजारों घरों…

Read More