Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। महिलाओं को सशक्त करने हेतु मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय राखी मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 16 से 18 जुलाई (रविवार, सोमवार और मंगलवार) तक होने जा रहा हैं जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेला रोजाना सुबह 10 बजे से रात 09 बजे तक खुला रहेगा। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष बीना अग्रवाल एवं सचिव सीमा अग्रवाल ने शनिवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मेले में जमशेदपुर सहित चाईबासा, रांची, कोलकाता, मुंबई आदि शहरों…

Read More

जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ,राष्ट्र के लिये सदैव समर्पित एवं राष्ट प्रथम के घोष वाक्य को चरितार्थ करने के लिये पूरे वर्ष कई कार्यक्रम करती है। भारत के सैन्य इतिहास में कारगिल युद्ध का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। दुर्गम चोटियों में भारतीय सेना ने लड़ते हुए 27 जुलाई 1999 को विजय तिरंगा फ़हराया था। उस स्थान को देखने के लिए हर गौरव सेनानी (आर्मी नेव्ही एवं एयर फोर्स) का मन रहता ह।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के प्रतिनिधिगण द्रास पहुंच वीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कारगिल द्रास यात्रा का आयोजन सन् 2011 से…

Read More

जमशेदपुर. फ्री लीगल एड कमेटी की ओर से सोमवार को आदर्श सेवा संस्थान सोनारी में डायन प्रथा उन्मूलन अंधविश्वास उन्मूलन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि आदिवासी गांवों में डायन प्रथा अब भी बरकरार है जो दुखद है. इसके खिलाफ अभियान चलाने की जरूरत है. संस्था प्रमुख प्रेमचंद ने सभी संस्थाओं से डायन प्रथा सहित सभी तरह के अंधविश्वासों को लेकर अभियान चलाने की बात कही ताकि जब आजादी की सौवीं वर्षगांठ मना ई जाए तब यह पूरी तरह से खत्म हो जाये. अरका जैन विश्वविद्यालय के कुलपति एसएस रजी ने…

Read More

132/33 के०वी० ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी एवं 132 के०वी० द्विपथ लिलो संचरण लाइन के उद्घाटन समारोह में (ऑनलाइन माध्यम से) बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन

Read More

जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय बैच 2020-2023 स्नातक सेमेस्टर -5 के छात्रों का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। समय से कक्षाएं संचालित नहीं होने से छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है। बिना पढ़ाई के परीक्षा लेने से छात्रों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है। छात्रों की इन परेशानियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना से मिलकर समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 1500 छात्रों ने हस्ताक्षर कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। प्रतिनिधियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता से मिल कर छात्रों के भविष्य को देखते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय से वार्ता कर…

Read More

जमशेदपुर । कोल्हान विश्वविद्यालय बैच 2020-2023 स्नातक सेमेस्टर -5 के छात्रों की परेशानी इन दिनों काफी बढ़ गयी है। छात्रों का कहना है कि बिना पढ़ाई के विवि की ओर परीक्षा लिया जा रहा है। यह कही से सही नहीं है। छात्रों ने कहा कि मात्र दो माह क्लास लेने के बाद परीक्षा फॉर्म निकाल दिया गया। इस संबंध में छात्रों ने कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रभारी वीसी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया है। लेकिन अभी तक छात्रों की परेशानियों का समाधान नहीं हुआ है। छात्रों की मांग है कि क्लास छह माह नियमित तौर पर चले उसके बाद…

Read More

जमशेदपुर। बारिश नहीं होने के कारण जमशेदपुर और इसके आसपास क्षेत्रों के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार जमशेदपुर का सोमवार का अधिकतम तापमान37.6 डिग्री नापा गया है जो सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री अधिक है।वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। हजारीबाग और खूंटी का अधिकतम तापमान 32. 5 रहा जो झारखंड के अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे कम रहा। झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 34 डिग्री, डाल्टनगंज का 35. 4 रहा । इसे भी पढ़े:-Indian Railway IRCTC : टाटा से जेसीडीह,क्यूल,सुल्तानगंज जाना हैं तोआपके लिए है ये ट्रेन, जानें…

Read More

जमशेदपुर। सावन शुरु होने के अब कुछ दिन ही शेष रह गए है सावन के महीने मे कई लोग बाबा के दरबार बैधनाथ धाम(देवघर) में जाते है। लोग सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल देवघर पहुंच कर बाबा को जल चढ़ाते है। वही इसको लेकर बाबा दरबार जाने वाले भोले भक्तों ने तैयारियां शुरु कर दी है।  भक्त अपने निजी वाहन,  बस और ट्रेन पकड़ कर भोले बाबा के दरबार जाते है। टाटानगर और इसके आस-पास क्षेत्रों से भी कई भक्त ट्रेनों से बाबा धाम जाते है।  टाटानगर से बाबा धाम जाने वाले कांवरिया ज्यादातर क्यूल तक ट्रेन से जाते है।…

Read More

धनबादःआज रविवार प्रेस क्लब झरिया में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक बोकारो जोन के प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. श्री सिंह ने उपस्थित पत्रकार साथियों को कहा कि आगामी 16 जुलाई 2023 को धनबाद में होने वाले सम्मान समारोह में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शामिल होना अनिवार्य है.उन्होने कहा कि शीघ्र ही सिंदरी में एक स्थान का चयन किया जाएगा जिसमें कम से कम 200 पत्रकार साथियों के समारोह में शामिल होने की क्षमता होगी.इसके साथ ही उन पत्रकार साथियों के लिए भी रहने की व्यवस्था की जाएगी…

Read More

आदित्यपुर। आदित्यपुर पुलिस के सुरक्षा के लाख दावों के बावजूद अपराधिक घटना कमी होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती के एच रोड में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।युवक की पहचान मोहम्मद फिरोज के रूप मे की गई है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री था। इसे भी पढ़े : Adityapur News :बंसल इलेक्ट्रॉनिक ऑटो शोरूम में लगी आग घर से बुलाकर गोली मारी बताया जाता हैं कि मोहम्मद फिरोज को किसी ने घर से बाहर बुलाने की आवाज लगाई। आवाज सुनकर जैसे ही मोहम्मद फिरोज बाहर निकला…

Read More