जमशेदपुर। शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में श्री शाकंभरी माता का नौवां झूलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर तीन बजे से शाकंभरी माता की पूजा अर्चना शुरू हुई। उर्मीला-ओम प्रकाश मूनका, नीतु- संदीप हरनाथका, श्यामा-शैलेश कांवटिया, पूजा-आनंद हरनाथका ने संयुक्त रूप से पूजा की और बसंत पंडित ने पूजा करायी तथा सबको रक्षा सूत्र बांधा। श्री शाकंभरी माता परिवार टाटानगर द्धारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में शहर के भजन गायक मनोज शर्मा मोनू ने मंगल पाठ के दौरान भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को खुब झुमाया। इस धार्मिक मौके पर माता का झूला, दरबार, भजन, ज्योत, छप्पन भोग,…
Author: BJNN Desk
ūजमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना की नई टीम (2023-2024) का प्रतिष्ठापन समारोह आज शाम होटल रामाडा मेंं आयोजित हुआ जिसमें जमशेदपुर कंटीनुअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (जेसीएपीसीपील) के एमडी उज्जवल चक्रवर्ती मुख्य अतिथि थे.समारोह की औपचारिक शुरूआत से पूर्व राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद मुख्य अतिथि तथा रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित किया. रोटेरियन नेहा ने फोर वे टेस्ट तथा चार्टर प्रेसीडेंट पसम अडेसरा ने रोटरी से जुड़ी जानकारियां साझा कीं. क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष मीना बुगली ने अतिथियों का स्वागत किया तथा पुरस्कारों की घोषणा की. पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर…
जमशेदपुर. सीतारामडेरा पुलिस ने रात को अडडेबाजी करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरु कर दी है. इस कारण बीती रात कई जगहों पर पुलिस ने अभियान चलाकर अड्डेबाजी करने वालों को हिरासत मे लिया और पकड़े गए लोगों को अ़ड्डेबाजी नही करने की चेतावनी दी. इसे भी पढ़ें :-Bihar News :पटना लाठीचार्ज और भाजपा कार्यकर्ता की मौत के लिए जांच समिति का गठन होटलो और लॉजों में हुई जांच सीतारामडेरा पुलिस ने बीती रात अपने थाना क्षेत्र के होटलों और ल़ॉजो का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान होटलों और ल़ॉजों में रुके व्यक्तियों के सबंध में जानकारी ली.इसके अलावा…
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह जांच समिति घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द सौंपेगी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को पटना में 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबर्रता और पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु की जांच के लिए गठित कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। उनके साथ सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल शर्मा और…
जमशेदपुर। जुगसलाई नया बाजार निवासी भगवती खंडेलवाल (उम्र 73 वर्ष) की आंखें मृत्यु के पश्चात भी रोशनी देती रहेगी। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल पर शुक्रवार 14 जुलाई को भगवती खंडेलवाल के निधन के पश्चात उनके पुत्र गोपाल खंडेलवाल, गोविंद खंडेलवाल एवं घनश्याम खंडेलवाल की सहमति से जुगसलाई निवास पर ही नेत्रदान करवाया गया। जिससे दो लोगों की दुनिया रोशन होगी। इस नेक कार्य में रोशनी संस्था की अध्यक्ष तरु गांधी, कोषाध्यक्ष सीता जोशी तथा डॉ अजय गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ) की अहम भूमिका रही। इस पुनीत कार्य के लिए मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की अध्यक्ष बीना अग्रवाल ने…
जमशेदपुर। झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन और मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर द्धारा संयुक्त रूप से बिष्टुपुर तुलसी भवन में चल रहे सप्ताह व्यापी भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ शुक्रवार को कथा का विश्राम हो गया। उपस्थित सैकड़ों भक्तों द्वारा भागवत कथा के विश्राम पर हवन यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। हवन एवं पुर्णाहुति के बाद लगभग एक हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व शुक्रवार की सुबह कथावाचक सीताराम शास्त्री ने व्यास पीठ से सुदामा चरित्र, श्री कृष्ण स्वधाम गमन प्रसंग का सुंदर व्याख्यान करते हुए कहा कि कलियुग में जीवन के सभी…
जमशेदपुर। महिलाओं को सशक्त करने हेतु मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय राखी मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 16 से 18 जुलाई (रविवार, सोमवार और मंगलवार) तक होने जा रहा हैं जिसकी तैयारियां लगभग पुरी हो गयी हैं। मेला रोजाना सुबह 10 बजे से रात 09 बजे तक खुला रहेगा। मेला का उदघाटन रविवार की सुबह 11.30 बजे होगा। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष बीना अग्रवाल एवं सचिव सीमा अग्रवाल ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मेले…
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एंव धार्मिक संस्था भायली महिला मण्डल सोनारी द्धारा श्री राणी सती दादी जी का सावन सिंधारा महोत्सव आगामी 8 अगस्त मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस संबंध में संस्था की अध्यक्ष कविता अग्रवाल और सचिव मंजु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर आगे बताया कि संस्था द्धारा इस साल आठवां महोत्सव मनाया जायेगा। जिसमे हर वर्ष की तरह इस चर्ष भी श्री राणीसती दादीजी का महा मंगल-पाठ का आयोजन होगा। शहर के प्रसिद्ध पाठ वाचक महाबीर अग्रवाल मंगल पाठ का वाचन करेंगें। महोत्सव को सफल बनाने की तैयारी में कविता…
Business News । नथिंग ने आज दूसरी पीढ़ी के अपने बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन फोन (2) के लॉन्च की घोषणा की है। फोन (2) को स्मार्टफोन के उपयोग को और भी अधिक ध्यानपूर्ण बनाने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है। इसमें पीछे की तरफ नए ग्लिफ इंटरफेस की पेशकश की गई है, जो यूज़र्स को एक नज़र में महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुँच कर स्क्रीन इंटरैक्शन को कम करने में सक्षम बनाता है। इसमें एक संशोधित नथिंग ओएस 2.0 भी शामिल है, जो उपयोगिता में निहित है और डिस्ट्रक्शंस को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही यह…
जमशेदपुर। जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा की टीम ने ट्यूब गोल चक्कर के सामने वाहन जांच अभियान चलाया । वाहन जांच टीम में डीआरएसएम प्रकाश कुमार गिरी, सड़क सुरक्षा अभियान्त्रिक नवीन कुमार व आईटी सहायक अजय कुमार शामिल थे। सड़क सुरक्षा के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलाये गए इस जांच अभियान में 20 गाड़ियों का मौके पर चालान करते हुए 40,000 रूपए का जुर्माना वसूला गया। सेफ्टी टीम एवं गोलमुरी यातायात थाना के मदद से जितने भी गाड़ियां रोड पर खड़ी थी उनको फाइन किया गया अथवा वहां पर जितने भी…
