Madhubani। ख्वाब फाउंडेशन के द्वारा राजधानी नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित अंतरराष्ट्रीय युवक केंद्र में कलाम युद्ध लीडरशिप कॉन्फ्रेंस-5 में बिहार के प्रत्येक जिले से समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में विश्व के कई देशों के समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें बिहार के 38 जिला से 38 समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट समाज सेवा के कारण सम्मानित किया जा रहा है। मधुबनी जिला से रक्तदान एवं अन्य सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे जयनगर के मां अन्नपूर्णा सेवा समिति के मुख्य संयोजक…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। सिखों के दूसरे बड़े धार्मिक तख्त एवं श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जन्म स्थली तख्त श्री हरमंदिर जी प्रबंधन समिति में झारखंड की हिस्सेदारी को लेकर झारखंड विधानसभा में सवाल गूंजे हैं। झारखंड के सिखों की ओर से भारतीय जन मोर्चा पार्टी के संरक्षक एवं जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने बुधवार को शून्यकाल में सवाल उठाते हुए 15 सदस्यीय कमेटी में झारखंड का स्थान सुरक्षित करने का आग्रह झारखंड सरकार से किया और विधान सभा अध्यक्ष से इस बारे में सरकार को संज्ञान लेने का निर्देश देने का आग्रह किया। विधायक सरयू राय ने कहा कि…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला के नए जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय (झा.प्र.से) के रूप में निर्वतमान जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन (झा.प्र.से) से पदभार ग्रहण किया । दिनेश रंजन ने 08.08.2018 को जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में पदभार लिया था, कार्यकाल लगभग 5 वर्षों का रहा । नए परिवहन पदाधिकारी को शुभकामनायें देते उन्होने हुए कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला में कार्य करना काफी यादगार एवं सीखने वाला अनुभव रहा। सभी वरीय पदाधिकारियों एवम अन्य पदाधिकारी तथा कर्मियों का धन्यवाद एवम आभार प्रकट करते हुए कहा कि दायित्व निर्वहन में सभी का काफी सहयोग प्राप्त…
▪️वज्रपात से खुद को सुरक्षित रखें, सुरक्षित स्थानों पर शरण लें* जमशेदपुर। बरसात के मौसम को देखते हुए जिलेवासियों को बिजली के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हो इसके लिए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अपील जारी की गई है। उन्होने कहा कि बरसात के दिनों में तेज हवा के कारण किसी खेत में पोल गिरे हों या पेड़ की टहनी बिजली के तार को छू रहे हों तो तत्काल पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को सूचना दें । बारिश के दौरान बिजली लाइन, ट्रासंफॉर्मर व पोल आदि से दूर रहें। उक्त…
जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा ने बैठक कर नगर निकायों के पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, जुस्को तथा सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि को जरूरी कदम उठाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। आश्रय गृह चिन्हित करने के साथ साथ नदी के निचले इलाकों में पानी घुसने पर लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों में बने आश्रय गृह में भेजे जाने के लिए प्रेरित करने की बात कही गयी। एसडीएम धालभूम द्वारा पर्याप्त संख्या में लाइफ सेविंग जैकेट, नाव, मेडिकल किट की तैयारी रखने का निर्देश दिया…
• न्यूनतम संसाधनों में भी बिना हिम्मत हारे सुदूर इलाको में रह रहे बच्चों के बेहतरी के लिए लगातार चला रहे कई अभियान • माहवारी स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण, बाल रचनात्मकता पर विशेष ज़ोर जमशेदपुर / घाटशिला : “अगर रेंगना आता हो तो चलने की कोशिश करें, अगर चलना आता है तो दौड़ने की कोशिश करें, अगर दौड़ना आता हो तो उड़ने की कोशिश करे, लेकिन बहुत कम लोग इस जुनून को जी पाते है, ऐसे ही जज्बे को जीने वाले है जमशेदपुर के…. “, इन मशहूर प्रेरणादायी पंक्तियों को पढ़ते हुये दूरदर्शन पर प्रसारित कार्यक्रम “वेलडन इंडिया” की शुरुआत सोमवार…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड से चयनित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों ने अवगत कराया कि मलेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के पुरुष और महिला दोनों वर्गों ने स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम के महिला वर्ग में झारखंड से अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव, प्रतिमा तिर्की एवं अंसुता टोप्पो शामिल थीं, वहीं पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन एवं सनोज महतो शामिल थे। मुख्यमंत्री के समक्ष खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप…
*रांची* मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर मुंबई, दिल्ली, केरल, बेंगलुरु और जम्मू जाने वाली ट्रेन के जनरल और स्लीपर बोगी के बाहरी और भीतरी हिस्से में श्रमिकों के अधिकार और उन्हें जागरूक करने से सम्बन्धित जानकारी साझा की जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिया गया है कि प्रवासी मजदूरों के अधिकारों एवं उनके लिए बने योजना का व्यापक प्रचार- प्रसार श्रमिकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ट्रेन के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाए। इसके बाद से हटिया लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हटिया से आनंद विहार स्वर्णजयंती एक्सप्रेस, हटिया एसएमवीबी एक्सप्रेस, धनबाद एलेपी एक्सप्रेस और संबलपुर से जम्मूतवी एक्सप्रेस…
जमशेदपुर. जोजोबेटा सीमेंट प्लांट के यूनियन और प्रबंधन ने संयुक्त रूप से मिलकर सेफ्टी के इतिहास में पहली बार ठेका श्रमिको को सेफ्टी एंबेसडर बनाया है. अब ये लोग अपने सहकर्मी साथियों को और खुद को प्रशिक्षित करेंगे और उनको भी सेफ्टी एंबेसडर बनाएंगे. कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से नुवोको के कलस्टर हेड श्री उमा सुर्यम , VP सब्रोटो मंडल, श्रीकांत सिंह, सुहेल खान, अनिल गोस्वामी , आलोक बाजपेई और यूनियन की ओर से डिप्टी प्रेसिडेंट विनय त्रिवेदी, विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, पीवीआर मूर्ति, सुनील शुक्ला, विजय देव, एन बी थापा और प्रबंधन के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी…
जमशेदपुर। आदित्यपुर सिटी पैलेस निवासी प्रेम देवी अग्रवाल (73 साल) पति स्वर्गीय रामकिशोर अग्रवाल की आंखें मृत्यु के पश्चात भी रोशनी देती रहेगी। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर की पहल पर मंच की कार्यकारिणी सदस्य ललिता सरायवाला की मामी सास प्रेम देवी अग्रवाल के निधन के पश्चात उनके पुत्र जितेंद्र अग्रवाल एवं बेटी बीरा अग्रवाल की सहमति से आदित्यपुर निवास पर ही सोमवार 31 जुलाई की देेर शाम नेत्रदान करवाया गया। जिससे दो लोगों की दुनिया रोशन होगी। इस नेक कार्य में रोशनी संस्था की अध्यक्ष तरु गांधी, सचिव परविंदर तथा डॉ अजय गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ), मंच की नेत्रदान प्रमुख…
