जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास आगामी 12 फरवरी को अपराह्न में जिले में विभिन्न मदों के तहत स्वीकृत सैकड़ों योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। ग्राम सेतु योजना, जिला परिषद, विशेष केंद्रीय सहायता, विधायक निधि, डीएमएफटी इत्यादि मदर के तहत बनने वाली के तहत स्वीकृत योजनाएं का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के समीप सिदगोड़ा पावर स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण आज उपायुक्त, वरीय आरक्षी अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, मंच, सात सज्जा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, ब्रांडिंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों हेतु दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को…
Author: News Desk
——————————————- मुख्यमंत्री,राष्ट्रीय महामंत्री एवं अन्य वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। ——————————————– जमशेदपुर 9 फरवरी।भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में शक्ति केंद्र सम्मेलन विषयक बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का महा सम्मेलन का आयोजन एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 11 फरवरी सोमवार को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र संख्यात्मक एवं व्यवस्थागत दृष्टिकोण से कोल्हान की धरती पर यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।यह दावा आज भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया।वे आज एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चुनावों के मदद्देनज़र संगठनात्मक दृष्टिकोण से जमशेदपुर औऱ चाईबासा लोकसभा क्षेत्र…
जमशेदपुर।क्रीड़ा भारती के द्वारा अंतराष्ट्रीय खिलाडी जसपाल सिंह और एन आई एस कोच सरस सोरेन की असामयिक मौत पर सोनारी गुरुजात संघ में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में सबसे पहले उपस्थित क्रीड़ा भारती, गुरुजात संघ के कार्यकर्त्ता और खिलाड़ियों ने जसपाल और सरस के चित्र पर पुष्प चढ़ाया। इसके पश्चात जसपाल के कोच अनूप प्रसाद, एकलव्य आर्चरी अकेडमी के उपाध्यक्ष वरुण कुमार, क्रीड़ा भारती की उपाध्यक्ष श्रीमती रागिनीं भूषण, क्रीड़ा भारती के प्रान्त मंन्त्री राजीव कुमार ने दोनों खिलाडियों को याद करते हुए उनकी प्रतिभा और जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में उपस्थित लोगों ने…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में डीएमएफटी के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा समिति द्वारा की गई। उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि पेय जल की समस्या को देखते हुए जिले में डीएमएफटी के तहत पेयजल से संबंधित योजनाओं को स्वीकृत कर उसको गर्मी से पहले पूरा करने का निर्देश भी दिया गया है जिससे आम लोगो को पेय जल की कोई सम्स्या का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे स्वीकृत योजनाओं के अतिरिक्त अन्य कोई और पेयजल की योजना चाहती है तो उसको भी इसमें जोड़ा जा सकता है। वो सूची जिला को उपलब्ध…
जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भालूभाषा के रोड नबंर -3 की रहने वाले मोहम्मद शमुद्दीन खां के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाकीबुद्दीन खां ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल में भेज दिया है।मामले की छानबीन कर रही है। इस सबंध में स्थानिय लोगो ने बताया कि शकीबुद्दीन खां कल रात को आदित्यपुर से ड्यूटी कर वापस लौट कर घऱ में आकर सो गया। शनिवार की सुबह नौ बजे तक वह नही उठा तो परिवार वाले उसे उठाने गए। काफी आवाज देने…
जमशेदपुर। फऱवरी माह के अंतिम सप्ताह में दक्षिण पूर्व रेलवे के द्रारा तीसरी लाईन के साथ साथ रेलवे लाईन के मैटेनंस के कारण टाटा- लोकमान्य तिलक सहित चार जोड़ी ट्रेनो को रेलवे ने निरस्त किया है। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के द्रारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसका असर टाटानगर के यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वही इस सबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी संजय घोष ने कहा कि रेल लाईनो की रख रखाव के साथ साथ तीसरी रेलवे लाईन में काम हो रहे कार्यो को देखते हुए इन ट्रेनो को रद्द किया गया है।…
जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आज चुनाव आयोग द्वारा वीडियो संवाद के माध्यम से प्रदेश के 24 जिलों के उपायुक्त, वरीय आरक्षी अधीक्षक एवं चुनाव पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के साथ ही ईवीएम एवं वीवी पैट के साथ ही चुनाव के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की गई एवं दिशा निर्देश दिये गये। चुनाव आयोग द्वारा सभी जिलों के पदाधिकारियों को ससमय लोकसभा चुनाव 2019 से संबंधित तैयारी को पूरा करने का निर्देश दिया गया। वीडियो संवाद में ग्रामीण एस पी, एस अभियालन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहित अन्य उपस्थित थे। आयोग द्वारा जिले के पदाधिकारियों…
जमशेदपुर। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आज बर्मामाइंस स्थित ट्रांसपोर्ट पार्क में भारी वाहन चालकों की नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें भारी वाहन चालको की आंखों की जांच की गयी, साथ ही जिला प्रशासन द्वारा यातायात नियमों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा हेतु काउंसलिंग बिष्टुपुर थाना परिसर में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों एवं बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चालकों को वीडियो क्लिप के माध्यम सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। यातायात नियमों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यातायात के…
जमशेदपुर। अपनी बीमारी से परेशान एग्रिको के रहने वाले दिव्यांग अनुप कुमार माझी ने उपायुक्त अमीत कुमार से मिलकर ईच्छा मृत्यू की मांग की है। इसको लेकर उन्होने उपायूक्त को एक ज्ञापन सौपा। वही उपायुक्त अमीत कुमार के द्रारा आश्वसान के बाद वह लौट गया। जानकारी अनुसार सड़क दुर्घटना में अपना पैर गंवा चुके सिदगोड़ा निवासी अनूप कुमार मांझी ने उपायुक्त से मुलाकात कल सहायता करने का निवेदन किया। उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वो अपने निर्देशन में अनूप कुमार मांझी को दिव्यांग कल्याण शिविर में कृत्रिम पैर उपलब्ध कराएं। उपायुक्त ने…
जमशेदपुर। मध्य प्रदेश के शहडोल में सड़क हादसे का शिकार हुए तीरदांज जसपाल सिंह और सरस सोरेन का शव गुरुवार की रात जमशेदपुर पहुंचा। रात में पहुंचने के कारण दोनो के शवो को टाटा मूख्य अस्पताल के शीतगृह में ऱखवा दिया गया। शुक्रवार की सुबह दोनो को शवो को झारखंड आर्चरी संध के अध्यक्ष सह पूर्व मूख्यमंत्री अर्जून मुंडा ने पूष्प अर्पित कर श्रद्धाजंली अर्पित की। इस दौरान उन्होने कहा कि जमशेदपुर ही नही देश ने एक कुशळ आर्चर खोया है। उन्होने कहा कि इस दुख के घड़ी में झारखंड आर्चरी संघ मृतक के परिजनो के साथ है।उन्होने कहा कि…