राजेस तिवारी
पटना |
राज्य में पूर्ण शराबबंदी को लेकर क्या महागठबंधन में एक राय नहीं है ?इसकी सुगबुगाहट तो कई बार महसूस की गई है पर गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बयान ने इस मुद्दे को फिर से गरमा दिया है | लालू ने स्पष्ट किया है की बिहार में ताड़ी पर प्रतिबंध नहीं रहेगा | न तो ताड़ी पीने पर प्रतिबंध रहेगा न
बेचने पर | यह बात उन्होंने पटना में गुरुवार को कही | कहा की उनके शासनकाल में ताड़ी की बिक्री को लेकर जो नियम बने थे वे लागु रहेगे लालू के इस बयान से ताड़ी के शराबबंदी के दायरे से बाहर निकलने की उम्मीद बढ़ गई है | इसे बिहार सरकार की उत्पाद नीति में बड़े बदलाव का भी संकेत माना जा रहा है | गौरतलब है की बिहार सरकार ने एक अप्रैल जो शराबबंदी लागु की है उसमे ताड़ी पर भी प्रतिबंध की बात कही गई है | इसे लेकर पुरे राज्य में ताड़ी का परपरागत व्यवसाय करने वालो में नाराजगी है | पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी की पार्टी हम और केंद्रीय मंत्री राम विलाश पासवान की पार्टी लोजपा इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का एलान भी कर चुके है | पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और और उत्पाद विभाग के अधिकारियो ने साफ किया था की शराबबंदी के दायरे में ताड़ी भी आती है | लेकिन लालू के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है की ताड़ी पर प्रतिबंध को लेकर महागठबंधन में भी एक राय नहीं है |

