जमशेदपुर : झारखंड के विभिन्न जिलों से एक झारखंड प्रदेश स्तरीय बंगाली माहसम्मेलन का आयोजन जुगसलाई स्थित होटल के सभागार में आयोजित की गई।सम्मेलन में आगत सभी जिलों के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।सम्मेलन में विभिन्न समिति व्दारा निम्नलिखित विषयों पर चर्चा किया।वार्ता में जमशेदपुर से अपर्णा गुहा ,बिकाश भट्टाचार्य, राजेश रॉय ,पूरबी घोष, बरणाली चक्रबर्ती, सि. एन. बनर्जी, फूलचंद बाउरी, धनबाद से बेंगू ठाकुर, मलय दास, बिशु लोहार, कल्याण घोष, टोनी बनर्जी, माणिक मल्लिक
आदि उपस्थित थे
1. राजनीतिक दल अपने मेन्युफेस्टो पर बंगला भाषियो की माँगो को जगह दे।
2. बंगला भाषा को झारखंड प्रदेश में द्वितीय भाषा का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद भी सरकार के व्दारा बड़े पैमाने पर उपेक्षित की गई।
3. झारखंड राज्य के सभी स्कूलों में बंगला भाषा एवं साहित्य की पढ़ाई सरकार सुनिश्चित करे। 1से 12वी क्लास तक की बंगला में पुस्तक उपलब्ध कराया जाय। बी. ए, बी एड, एम. ए. की पढ़ाई बिद्यार्थी बंगला में कर सके। इंग्लिश मीडियम स्कूल में मातृ भाषा को अनिवार्य किया जाये।
4. राज्य में बंगला भाषा अकादमी एवं साहित्य परिषद का गठन करें।
5. झारखंड राज्य के अन्तर्गत सभी रेलवे स्टेशन का नाम करण बंगला भाषा में किया जाए। उद्घोषणा भी बंगला में हो।
6. झारखंड सरकार के व्दारा बंगला भाषा को बढ़ावा देने हेतु राज्य स्तर पर सम्मेलन का आयोजन करे।
7. झारखंड राज्य में बंग समाज के प्रतिनिधियों में राजनीतिक उत्थान को सभी पार्टी प्राथमिकता देने का कार्य करें।
8. लोकसभा, विधान सभा सहित नगर निकाय चुनाव में बंग समाज के प्रतिनिधि को राजनीतिक दल जननेता व पदाधिकारी बनाने का कार्य सुनिश्चित करे।
9. नेताजी के जन्म जयन्ती पर राज्य में सरकारी छुटी घोषणा किया जाय।
10. आकाशवाणी व दूरदर्शन पर बंगला कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए।
