आकाश कुमार
हजारीबाग।
जिले के बडकागांव इलाके के चिरूडीह में नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन के लगने वाले प्लांट के विरोध में बैठे लोगों के साथ शुक्रवार देर रात हुई झड़प के बाद पुलिस द्वारा चलायी गयी गोली में दो लोगों की मौत हो गयी है। आन्दोलन पर बैठे लोगों को पुलिस बलपूर्वक वहां से हटाने गयी थी जिसकी वजह से दोनों पक्षों में झड़प हुई।वही विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है । वही इस गोलीबारी अंदोलनकारी सहित A. S. P. अभियान कुलदीप/सी.ओं बडकागांव और कई पुलिस कर्मी भी गंभीर रूप से जख्मी है जिन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है।वही ए एस पी अभियान को बेहत्तर ईलाज के लिए हजारीबाग से रिम्स के रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि घटना के पीछे की वजह जमीन है जिसके कारण झड़प हुई। दरसल वहां के स्थानीय प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ “कफ़न सत्याग्रह” पर लोग बैठे हैं।
घटना रात के करीब दो बजे की है। घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं। उन्हें हजारीबाग सदर हॉस्पिटल में लाया गया है। सभी को गोली लगी है।
