आदित्यपुर। आदित्यपुर 02 के मार्ग संख्या-07 स्थित श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के वरिष्ठ नेता बृजनंदन सिंह उर्फ बी एन सिंह का रविवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे। स्व. सिंह अपने पीछे विवाहित पुत्र और पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार 18 अगस्त को पार्वती घाट पर किया जाएगा। बृजनंदन सिंह लंबे समय से आरएसएस की गतिविधियों से जुड़े रहे और भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके थे। वे पूर्व सांसद रुद्र प्रताप षाडंगी के नेतृत्व वाली ऊषा मार्टिन की मान्यता प्राप्त यूएमबी मजदूर संघ (बीएमएस से संबद्ध) के महामंत्री तथा स्टील वेज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत रहे। उनके निधन की सूचना भाजपा नेता एवं दुर्गा पूजा कमिटी के लाइसेंसी सतीश शर्मा ने
Adityapur News :बीएमएस नेता बृजनंदन सिंह का निधन, अंतिम संस्कार 18 अगस्त को
भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता और दुर्गा पूजा कमिटी आदित्यपुर के अध्यक्ष बृजनंदन सिंह का निधन। अंतिम संस्कार 18 अगस्त को पार्वती घाट पर होगा।

