
आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ ग्लोबल विलेज के मुख्य द्वार के सामने सड़क किनारे व्यापक स्तर पर साफ-सफाई और पौधारोपण अभियान चलाया गया। श्रीनाथ ग्लोबल विलेज प्रबंधन की पहल पर सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाना है।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: यादव समन्वय समिति ने पूर्व डीएसपी माहेश्वरी प्रसाद को दी श्रद्धांजलि
सड़क किनारे सफाई के बाद किया गया पौधारोपण
श्रीनाथ ग्लोबल विलेज के मुख्य द्वार के सामने सड़क के दोनों ओर सफाई कर क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया। इसके बाद सड़क के किनारे पौधारोपण किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।
इस अभियान में नगर निगम की पार्षद अंजू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार सिंह उर्फ बबुआ सिंह और श्रीनाथ ग्लोबल विलेज के कर्मचारियों ने सहयोग किया।
दो दिन पहले नगर निगम ने भी चलाया था सफाई अभियान
बताया गया कि नगर निगम प्रशासन की ओर से भी करीब दो दिन पहले इसी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया था। इसके बाद श्रीनाथ ग्लोबल विलेज प्रबंधन की ओर से सफाई के साथ पौधारोपण की पहल की गई।
अभियान के दौरान आम लोगों से भी स्वच्छता अभियान से जुड़ने और अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई। लोगों से सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: विश्व महिला कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी संध्या प्रधान, 12 सितंबर को ब्राजील होंगी रवाना
स्वच्छ वातावरण सामूहिक जिम्मेदारी
स्थानीय निवासी सुजीत कुमार कर्ण ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वातावरण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की पहल तभी प्रभावी होगी, जब आम नागरिक भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आएंगे।
अभियान में इनका रहा योगदान
पौधारोपण और साफ-सफाई अभियान में गौतम, सुरजीत और भूदेव का भी योगदान सराहनीय रहा। स्थानीय स्तर पर की गई इस पहल से सड़क किनारे के क्षेत्र को बेहतर स्वरूप देने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

