
आदित्यपुर। अनिल कुमार वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 4 में निःशुल्क मेडिकल एवं डेंटल जांच शिविर का आयोजन किया गया। मरर्ची हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।



शिविर का नेतृत्व डॉ. कुणाल वर्मा एवं डॉ. केतन वर्मा ने किया। इसमें आदित्यपुर, गम्हरिया और जमशेदपुर से पहुंचे लोगों की सामान्य स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा संबंधी जांच की गई। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा।
सामाजिक सेवा के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि
इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह, वार्ड पार्षद नीतू शर्मा, खिरोद सरदार, सुरेश धारी, ओम प्रकाश, सुबोध सारण और दिवाकर झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने अनिल कुमार वर्मा की स्मृति में आयोजित इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा करना एक सार्थक प्रयास है। शिविर के जरिए दिवंगत अनिल कुमार वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :उत्कल एसोसिएशन में डॉ. अच्युत सामंत का भव्य अभिनंदन



